Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer

Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
अर्थशास्त्र : अर्थव्यवस्था की समझ 1. विकास विषयनिष्ठ (Subjective) प्रश्नोत्तर ▶ प्रश्न : लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न होते हैं। एक कारण बताइए। उत्तर : लोगों के विकास के लक्ष्य उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों के अनुसार निर्धारित होते हैं। चूँकि विभिन्न लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं अतः उनके विकास के लक्ष्य भी भिन्न-भिन्न होते हैं। एक भूमिहीन मजदूर के सामने बेहतर मजदूरी प्राप्त करने का लक्ष्य होता है जबकि एक समृद्ध किसान कम मजदूरी दे कर उच्च आय के लक्ष्य को सामने रखता है। ▶ प्रश्न : विकास से आप क्या समझते हैं? उत्तर : एक सम्मानपूर्ण, स्वस्थ तथा अधिकारपूर्ण जीवन जीने की क्षमता तथा इन सभी के लिए अनिवार्य वस्तुओं को प्राप्त करने की योग्यता को विकास कहा जाता है। व्यक्ति का विकास सिर्फ उसकी आय पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि साक्षरता, नागरिक अधिकार आदि विकास के अन्य महत्त्वपूर्ण आधार हैं। ▶ प्रश्न : सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जाता है? उत्तर : प्रति व्यक्ति आय के आधार पर। ▶ प्रश्न : प्रतिव्यक्ति आय क्या है? ▶ अथवा, प्रतिव्यक्ति आय अथवा औसत आय…