12. पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) प्रश्न : बृहत् पारिस्थितिकी तंत्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिये? अथवा मुख्य-मुख्य पारिस्थितिकी तंत्र कौन-कौन हैं? उनके उपयोग एवं महत्त्व
क्या हैं? अथवा मुख्य-मुख्य पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत
कीजिये। उत्तर
: प्रकृति में अनेक प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र क्रियाशील हैं। ये पारिस्थितिकी तंत्र
एक ओर स्वयं में पूर्ण हैं तो दूसरी ओर परस्पर सम्बद्ध भी हैं। प्रकृति के मुख्य पारिस्थितिकी
तंत्रों में वन, चरगाहा भूमि, रेगिस्तान, तालाब, झील, नदी, झरना, सागर, नदीमुख (मुहाना)
आदि की गणना होती है। ये पारिस्थितिकी तंत्र प्रकृति में स्वतंत्र रूप से कार्यरत पारिस्थितिकी
तंत्र हैं। यद्यपि इन सभी पारिस्थितिकी तंत्रों के संगठन की आधारभूत योजना (व्यवस्था)
लगभग समान होती है तथापि वे प्रजातियाँ (जीव : organisms) के संघटन, पर्यावरण (पारिस्थितिकी
या जलीय), भौगोलिक अवस्थियाँ तथा उत्पादन-दर आदि में एक-दूसरे से भिन्न-भिन्न होते
हैं। अतः इन सभी पारिस्थितिकी तंत्रों की अलग-अलग जानकारी आवश्यक है। वन पारिस्थितिकी तंत्र (Forest
Ecosystem) संयुक्त
राष्ट्र खाद्य एवं कृ…