21. मानव जनसंख्या की सामान्य संकल्पना (General Concept of Human Population)

21. मानव जनसंख्या की सामान्य संकल्पना (General Concept of Human Population)
21. मानव जनसंख्या की सामान्य संकल्पना (General Concept of Human Population)
मानव जनसंख्या की सामान्य संकल्पना (General Concept of Human Population) प्रश्न : जनसंख्या की सामान्य संकल्पना को स्पष्ट करें। अथवा 'जनसंख्या' से आप क्या समझते हैं? 'जनसंख्या' का अभिप्राय स्पष्ट करें। अथवा 'जनसंख्या' का क्या अर्थ है? बताइये। उत्तर : 'जनसंख्या' के दो अर्थ हैं। व्यापक अर्थ में जनसंख्या में सभी प्रकार के जीव-जन्तु, प्राणी और प्राकृतिक वनस्पति शामिल हैं। इसका अभिप्राय यह है कि एक सुनिश्चित स्थान और सुनिश्चित समय में इनकी एक सुनिश्चित संख्या होती है। भले उनकी सटीक गणना सम्भव न हो पाये। जीव-जन्तुओं, प्राणी एवं प्राकृतिक वनस्पतियों की संख्या पारिस्थितिकी चक्र द्वारा संचालित प्रभावित और नियंत्रित होती है किन्तु जनसंख्या का यह व्यापक अर्थ यहाँ अभीष्ट नहीं है। यहाँ जनसंख्या का संकुचित अर्थ ही अभीष्ट है। संकुचित अर्थ में जगधंख्या का अभिप्राय 'मानवीय जनसंख्या' (Human Population) से है। मनुष्य की जनसंख्या अपने क्रियाकलापों द्वारा पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर उसमें अनेक प्रकार के अवरोध उत्पन्न करती है। किसी जगह और किस परिस्थिति में ज…