Class 11 Hindi Elective Jac Board 2026 Answer key झारखण्ड
अधिविद्य परिषद् CLASS-XI
EXAMINATION, 2026 (Paper-III)
HINDI (ELECTIVE) Group
- A खण्ड
'क' (अपठित बोध) निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या (1-4) के सही विकल्प का चयन करें । गंगा
का हमारे देश के लिए बहुत अधिक महत्व है। गंगा नदी भारत के तीन राज्यों से होकर गुजरती
है। ये हैं - उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल । भारत के इस मध्यम भाग को 'गंगा
का मैदान' कहा जाता है। यह प्रदेश अत्यधिक उपजाऊ, संपन्न तथा हरा-भरा है, जिसका श्रेय
गंगा को ही है। इन राज्यों में कृषि उपज से सम्बन्धित तथा कृषि पर आधारित अनेक उद्योग-धंधे
भी फैले हुए हैं जिसमें लाखों लोगों की जीविका तो चलती ही है, राष्ट्रीय आय में वृद्धि
भी होती है। पेयजल भी गंगा तथा उसके नहरों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। यदि गंगा
न होती, तो हमारे देश का एक महत्वपूर्ण भाग बंजर तथा रेगिस्तान होता। इसलिए गंगा उत्तर
भारत की सबसे पवित्र तथा महत्वपूर्ण नदी है। गंगा नदी भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न
अंग है। भारत के प्राचीन ग्रंथों जैसे- वे द,
पुराण, महाभारत आदि में गंगा की पवित्रता का वर्णन है। भारत के अनेक तीर्थ गंग…