झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
CLASS-XI EXAMINATION, 2026
(Paper-III) HINDI (ELECTIVE)
Group - A खण्ड 'क' (अपठित बोध)
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या (1-4) के सही विकल्प का चयन करें ।
गंगा
का हमारे देश के लिए बहुत अधिक महत्व है। गंगा नदी भारत के तीन राज्यों से होकर गुजरती
है। ये हैं - उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल । भारत के इस मध्यम भाग को 'गंगा
का मैदान' कहा जाता है। यह प्रदेश अत्यधिक उपजाऊ, संपन्न तथा हरा-भरा है, जिसका श्रेय
गंगा को ही है। इन राज्यों में कृषि उपज से सम्बन्धित तथा कृषि पर आधारित अनेक उद्योग-धंधे
भी फैले हुए हैं जिसमें लाखों लोगों की जीविका तो चलती ही है, राष्ट्रीय आय में वृद्धि
भी होती है। पेयजल भी गंगा तथा उसके नहरों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। यदि गंगा
न होती, तो हमारे देश का एक महत्वपूर्ण भाग बंजर तथा रेगिस्तान होता। इसलिए गंगा उत्तर
भारत की सबसे पवित्र तथा महत्वपूर्ण नदी है। गंगा नदी भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न
अंग है। भारत के प्राचीन ग्रंथों जैसे- वेद,
पुराण, महाभारत आदि में गंगा की पवित्रता का वर्णन है। भारत के अनेक तीर्थ गंगा के
किनारे पर ही स्थित हैं।
1.
भारत के मध्यम भाग
को गंगा का मैदान कहा जाता है, क्योंकि
(A) गंगा के कारण यह क्षेत्र उपजाऊ है।
(B) गंगा यहाँ से होकर गुजरती है।
(C) यहाँ के लोगों को पेयजल गंगा देती है
(D) गंगा यहाँ की पवित्र नदी है।
2. गंगा उत्तर भारत की महत्वपूर्ण नदी है, क्योंकि
(A)
यहाँ गंगा केवल नदी है।
(B) गंगा के कारण यह क्षेत्र उपजाऊ है।
(C)
गंगा राष्ट्रीय आय में वृद्धि का साधन है।
(D)
गंगा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
3. यदि गंगा न होती, तो क्या होता ?
(A)
तो हमारे देश में अनेक तीर्थ स्थल न होते
(B)
तो हमारे देश का एक क्षेत्र उपजाऊ होता
(C)
तो हमारे देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि नहीं होती
(D) तो हमारे देश का एक महत्वपूर्ण भाग बंजर तथा रेगिस्तान होता ।
4 'उपजाऊ' का विलोम शब्द है
(A)
रेगिस्तान
(B)
उपजहीन
(C) बंजर
(D)
अनुपजाऊ
निम्नलिखित
पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या (5-8) तक के सही विकल्प का चयन कीजिए ।
"जेठ
हो कि हो पूस, हमारे कृषकों को आराम नहीं
है
छूटे
कभी संग बैलों का ऐसा कोई काम नहीं है।
मुख
में जीभ शक्ति भुजा में जीवन में सुख का नाम नहीं
'वसन'
कहाँ ? सूखी रोटी भी मिलती दोनों शाम
नहीं है
बैलों
के ये बंधु वर्ष भर क्या जाने कैसे जीते हैं
बँधी
जीभ, आँखें विषम गम दवा
शायद आँसू पीते है।
5. 'वसन' का क्या अर्थ है ?
(A)
विषम
(B)
बैल
(C) वस्त्र
(D)
आराम
6. बैलों के बंधु क्या खाकर जीते हैं ?
(A) गम
(B)
आँसू
(C) सुख
(D) आराम
7. प्रस्तुत कविता में किसके जीवन का मार्मिक चित्रण किया गया है ?
(A) रोटी
(B)
बैल
(C) कृषक
(D)
जेठ
8. आराम किसको नहीं है ?
(A)
जनता को
(B) कृषकों को
(C)
व्यापारी को
(D)
इनमें से सभी
Group- B
खण्ड - 'ख' (रचनात्मक लेखन तथा अभिव्यक्ति और माध्यम )
9. निबन्ध का मध्य भाग क्या कहलाता है ?
(A)
प्रस्तावना
(B) विषयवस्तु
(C)
उपसंहार
(D)
परिचय
10. फीचर के सम्बन्ध में क्या आवश्यक है ?
(A)
नीरसता
(B)
व्यापकता
(C) मनोरंजकता
(D)
संकोच
11. व्यापक-स्तर पर संचार की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
(A)
समाचार
(B) जनसंचार
(C)
संपादन
(D)
मल्टीमीडिया
12. पी० टी० आई० क्या है ?
(A) समाचार एजेंसी
(B)
गुप्तचर विभाग
(C)
पुलिस
(D)
साहित्यिक मंच
13. समाचार-लेखन की प्रचलित शैली क्या कहलाती है ?
(A) उल्टा पिरामिड शैली
(B)
सीधा पिरामिड शैली
(C)
पिरामिड शैली
(D)
त्रिकोण शैली
14. माता, पिता, मित्र आदि को लिखे जाने वाले पत्र को क्या कहते हैं
?
(A)
अर्द्ध-सरकारी पत्र
(B)
सरकारी पत्र
(C)
औपचारिक पत्र
(D) अनौपचारिक पत्र
15. आलेख की निम्न में से कौन-सी विशेषता नहीं है?
(A)
विषयनिष्ठ
(B) आत्मनिष्ठ
(C)
मनोरंजकता
(D)
इनमें से सभी
16. निम्न में से कौन जनसंचार का मुद्रित माध्यम है?
(A)
इंटरनेट
(B) पम्प्लेट्स
(C)
टी० वी०
(D)
रेडियो
17. समाचार-लेखन में कितने ककार होते हैं ?
(A)
सात
(B) छ:
(C)
आठ
(D)
दस
18. समाचार-पत्र की आत्मा पत्र के किस पृष्ठ को कहा जाता है ?
(A)
आर्थिक पृष्ठ
(B)
खेल पृष्ठ
(C)
प्रथम पृष्ठ
(D) सम्पादकीय पृष्ठ
19. प्रार्थना-पत्र में अन्तिम अंश क्या है ?
(A)
विषय
(B)
संबोधन
(C) भवदीय
(D)
इनमें से कोई नहीं
20. व्यक्तिगत शैली में लिखे जाने वाले शासकीय पत्र को क्या कहते हैं
?
(A) अर्द्ध-शासकीय पत्र
(B)
कार्यालय आदेश
(C)
ज्ञापन
(D)
परिपत्र
Group-C
खण्ड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)
निम्नांकित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर
प्रश्न संख्या
(21-24) तक के सही विकल्प का चयन करें ।
"सुकिया
और मानो जसदेव को उठाकर झोपड़ी में ले गए थे। वह दर्द से कराह रहा था । मानो ने उसकी
चोटों पर हल्दी लगा दी थी। सुकिया गुस्से में काँप रहा था । मानो के अवचेतन में असंख्य
अँधेरे नाच रहे थे। वह किसनी नहीं बनना चाहती थी । इज्ज़त की ज़िंदगी जीने की अदम्य
लालसा
उसमें भरी हुई थी। उसे एक घर
चाहिए था - पक्की ईंटों का, जहाँ वह अपने गृहस्थी और परिवार के सपने
देखती थी।"
21. उपर्युक्त गद्यांश के रचनाकार कौन हैं?
(A) रांगेय राघव
(B) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(C) सुधा आरोड़ा
(D) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
22. दर्द से कौन कराह रहा था ?
(A) सुकिया
(B) किसनी
(C) मानो
(D) जसदेव
23. गुस्से से कौन काँप रहा था ?
(A) जसदेव
(B) सुकिया
(C) सूबे सिंह
(D) किसनी
24. पक्की ईंटों का घर किसे चाहिए था ?
(A) मानो
(B)
सुकिया
(C) किसनी
(D) जसदेव
निर्देश : निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न
संख्या (25-28) तक के सही विकल्प का चयन करें।
मुरली तऊ गुपालहिं भावति ।
सुनि री सखी जदपि नंदलालहिं, नाना भाँति नचावति ।
राखति एक पाई ठाढ़ौ करि, अति अधिकार जनावति ।
कोमल तन आज्ञा करबावति, कटि टेढ़ौ है आवति ।
25. इस पद्यांश के रचनाकार कौन हैं ?
(A) नन्ददास
(B) सूरदास
(C) मीराबाई
(D) कबीरदास
26. वे पंक्तियाँ किस भाषा की हैं?
(A) अवधी भाषा
(B) व्रजभाषा
(C) खड़ी बोली
(D) बुन्देली
27. इस पद्यांश में कौन-सा भाव प्रकट होता है?
(A)
करुणा
(B) ईर्ष्या
(C) दया
(D) प्रेम
28. कृष्ण पर अपना अति अधिकार कौन दिखाता है
?
(A) गोपियाँ
(B) राधा
(C) मुरली
(D) इनमें से कोई नहीं
29. 'ईदगाह' कहानी का प्रमुख पात्र कौन है
(A) आबिद
(B) हामिद
(C) महमूद
(D) शब्बीर
30. प्रेमचंद उर्दू में किस नाम से रचना करते
थे ?
(A) धनपतराय
(B) नवाबराय
(C) अमृतराय
(D) प्रेमचन्द
31 'टार्च बेचने वाले' पाठ किस प्रकार की रचना है?
(A) व्यंग्यपरक
(B) जीवनीपरक
(C) संस्मरणात्मक
(D) आत्मकथात्मक
32. 'संध्या के बाद' कविता में विधवाओं को किसके सदृश बताया गया है
?
(A) जलधारा के
(B) बगुलों के
(C) सूर्य किरण के
(D) कोयल के
33. 'हस्तक्षेप' कविता किस कवि का है?
(A) धूमिल
(B) नागार्जुन
(C) श्रीकान्त वर्मा
(D) सुमित्रानन्दन पंत
34. 'देव' का पूरा नाम क्या है ?
(A) देवव्रत द्विवेदी
(B) देवदत्त द्विवेदी
(C) भोगीदत्त द्विवेदी
(D) सुजानदत्त
35. 'जाग तुझको दूर जाना' कविता क्या है ?
(A) शोक गीत
(B) प्रयाण गीत
(C) जागरण गीत
(D)
इनमें से कोई नहीं
36. 'बादल को घिरते देखा है' कविता में बादल के
किस रूप का वर्णन किया गया है ?
(A) कठोर
(B) कोमल
(C) कठोर एवं कोमल दोनों
(D) काले
37 'आवारा मसीहा किस साहित्यकार की जीवनी है ?
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) शरतचन्द्र
(C) बंकिमचन्द्र
(D) विष्णु प्रभाकर
38. 'आवारा मसीहा' पाठ में सुरेन्द्र रिश्ते में
शरत के क्या है?
(A) नाना
(B) मामा
(C) चाचा
(D) पिता
39. 'मकबूल फिदा हुसैन' का दाखिला कहाँ हुआ?
(A) दून बोर्डिंग स्कूल
(B) स्टीफन्स कॉलेज
(C) बड़ौदा का बोर्डिंग स्कूल
(D) रामजस कॉलेज
40. स्कूल में मकबूल की दोस्ती कितने लड़कों के
साथ हुई ?
(A) पाँच
(B) छह
(C) सात
(D) दस
Class XI Hindi Elective
Class 11 HINDI ELECTIVE Jac Board SA-1 Exam 2024 Answer key
Class 11 Hindi Elective Jac Board 2024 Answer key
