झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
CLASS-XI EΧΑΜΙΝΑΤΙΟΝ, 2026
SC Paper-II (26.02.2026)
ECONOMICS (Optional)
1. सांख्यिकी किसका अध्ययन है?
(A)
चित्र
(B)
भाषा
(C)
नक्शे
(D) तथ्य और संख्याएँ
2. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आपको मात्रात्मक आँकड़े
उपलब्ध होंगे?
(A)
बुद्धि
(B)
सौन्दर्य
(C)
वैवाहिक स्थिति
(D) आय
3. यदि साक्षात्कारकर्ता और उत्तरदाता आमने-सामने हों, तो आँकड़ा संग्रह
की सर्वोत्तम विधि कौन-सी होगी?
(A)
डाक प्रश्नावली
(B)
टेलीफोन साक्षात्कार
(C) वैयक्तिक साक्षात्कार
(D)
इनमें से सभी
4. प्राथमिक आँकड़ों का स्रोत निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) गणनाकार द्वारा संग्रहीत एवं प्रयुक्त आँकड़ा
(B)
पुस्तक
(C)
इंटरनेट
(D)
अखबार
5. किस प्रकार के प्रश्न में उत्तर के केवल दो ही विकल्प दिए जाते हैं?
(A) द्विविध प्रश्न
(B)
मुक्तोत्तर प्रश्न
(C)
बहुविकल्पीय प्रश्न
(D)
बंद-छोर वाले
प्रश्न
6. राम एक गाँव की जनसंख्या को उनकी वैवाहिक स्थिति के आधार पर वर्गीकृत
करता है। राम के
द्वारा किया गया यह वर्गीकरण क्या कहलाता है?
(A)
कालिक
(B)
मात्रात्मक
(C)
स्थानिक
(D) गुणात्मक
7. वर्ग सीमा क्या दर्शाती हैं?
(A)
औसत
(B)
कुल आवृत्ति
(C)
प्रतिशत
(D) न्यूनतम और अधिकतम सीमा
8. 0-10, 10-20 तथा 20-30 किस प्रकार की श्रेणी है?
(A) अपवर्ती
(B)
खुली
(C)
समावेशी
(D)
अपूर्ण
9. निम्नलिखित में से कौन-सी सांख्यिकी माप केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप नहीं है?
(A)
समान्तर माध्य
(B) सहसंबंध गुणांक
(C)
चतुर्थक
(D)
बहुलक
10. निम्नलिखित
में से किस औसत की गणना रेखाचित्रीय विधि से नहीं की जा
सकती है?
(A) समान्तर माध्य
(B)
बहुलक
(C)
माध्यिका
(D)
इनमें से सभी
11. व्यक्तिगत श्रेणी से समान्तर माध्य ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
(A) ∑x / N
(B)
∑fX / N
(C)
∑x + N
(D)
∑x × N
12. यदि किसी आँकड़े में समान्तर माध्य 25 और माध्यिका 20 है, तो बहुलक
का मान क्या होगा?
(A) 10
(B)
25
(C)
20
(D)
22.5
13. आँकड़ों को सारणी में प्रस्तुत किया जाता है ताकि
(A)
आँकड़े सुंदर लगें
(B)
आँकड़े सुरक्षित रहें
(C) आँकड़े संक्षिप्त और स्पष्ट रूप से दिखें
(D)
इनमें से सभी
14. एक बारंबारता वितरण को
प्रस्तुत करने का सबसे उपयुक्त ग्राफीय विधि क्या है?
(A)
वृत्त आरेख
(B)
दंड आरेख
(C)
घटक दंड आरेख
(D)
आयत चित्र
15. आयत चित्र की सहायता से किस औसत की गणना की जा सकती है?
(A)
समान्तर माध्य
(B)
माध्यिका
(C) बहुलक
(D)
इनमें से सभी
16. यदि दो चरों के बीच सहसंबंध गुणांक का मान –0.9 है तो इस कथन से क्या निष्कर्ष निकाला जा
सकता है?
(A)
कोई सहसंबंध नहीं
(B)
धनात्मक सहसंबंध
(C)
कोई रैखिक सहसंबंध नहीं
(D) घनिष्ठ ऋणात्मक रैखिक सहसंबंध
17. यदि एक अध्ययन में पाया गया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती
है, आइसक्रीम की बिक्री में वृद्धि होती है तो यह किस प्रकार का सहसंबंध है?
(A) धनात्मक सहसंबंध
(B)
ऋणात्मक सहसंबंध
(C)
शून्य सहसंबंध
(D)
इनमें से सभी
18. दो चरों के बीच के संबंध को क्या कहा जाता है?
(A)
आँकड़ों का संग्रह
(B)
वर्गीकरण
(C)
प्रस्तुतीकरण
(D) सहसंबंध
19. सूचकांक किसकी माप है?
(A)
केवल वृद्धि
(B) समय के साथ परिवर्तन
(C)
केवल कमी
(D)
इनमें से सभी
20. मुद्रास्फीति दर निकालने के लिए सबसे उपयुक्त सूचकांक कौन-सा है?
(A) उपभोक्ता कीमत सूचकांक
(B) संवेदी सूचकांक
(C)
थोक कीमत सूचकांक
(D)
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक
21. भारत में पहली रेलगाड़ी कब चली थी?
(A)
1947
(B)
1850
(C) 1854
(D)
1907
22. ब्रिटिश काल में भारत की अर्थव्यवस्था मुख्यतः किस पर आधारित थी?
(A)
सेवा क्षेत्र
(B)
खनन
(C)
उद्योग
(D) कृषि
23. भारत में योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(A) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(B)
लाल बहादुर शास्त्री
(C)
इंदिरा गांधी
(D)
नरेंद्र मोदी
24. औद्योगिक नीति, 1956 का मुख्य लक्ष्य क्या था?
(A)
मुक्त निजी क्षेत्र का विकास
(B) सार्वजनिक क्षेत्र के विस्तार पर जोर
(C)
विदेशी व्यापार को बढ़ावा देना
(D)
कृषि को समाप्त करना
25. यदि किसी वस्तु का कीमत बढ़ रही है, तो इस कथन से उपभोक्ता के लिए क्या संकेत हो सकता है?
(A) वह सड़क पर सरकार का विरोध
करे
(B)
वह दुकानदारों से झगड़ा करे
(C) वस्तु का
उपभोग कम करे
(D)
इनमें से सभी
26. वैश्वीकरण से भारतीय उपभोक्ताओं को सबसे बड़ा लाभ क्या हुआ?
(A)
विकल्पों में कमी
(B)
केवल घरेलू उत्पादों की उपलब्धता
(C)
गुणवत्ता में गिरावट
(D) उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी उत्पादों की उपलब्धता
27. नई आर्थिक नीति के तीन आयाम हैं
(A)
उपभोक्तावाद, सरकारीकरण और वैश्वीकरण
(B)
उदारीकरण, सरकारीकरण और वैश्वीकरण
(C) उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण
(D)
निजीकरण, सरकारीकरण और उदारीकरण
28. मानव पूंजी निर्माण का मुख्य साधन क्या है?
(A)
मशीनें
(B)
सड़कें
(C) शिक्षा और स्वास्थ्य
(D)
इनमें से कोई नहीं
29. मानव पूंजी और भौतिक पूंजी में मुख्य अंतर क्या है?
(A)
मानव पूँजी की
बिक्री संभव नहीं है, जबकि भौतिक पूँजी
को बेचा जा सकता है
(B)
मानव पूँजी नष्ट
हो सकती है जबकि भौतिक पूँजी
नहीं
(C) मानव पूँजी का स्वामी हमेशा उसके साथ रहता है, जबकि भौतिक पूँजी का नहीं
(D)
मानव पूँजी और
भौतिक पूँजी दोनों
समान होती हैं
30. शिक्षा पर व्यय का अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव होता है?
(A)
मुद्रास्फीति में वृद्धि होती है
(B)
बेरोजगारी में वृद्धि होती है
(C) कुशल श्रमिकों
की संख्या बढ़ेगी
(D)
कर संग्रह अधिक होगा
31. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी संस्था ऋण
देती है ?
(A)
शेयर बाजार
(B)
भारतीय रिजर्व बैंक
(C) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(D)
विश्व बैंक
32. सहकारी समितियों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A)
अधिक लाभ कमाना
(B) किसानों की सहायता करना
(C)
उद्योग बंद करना
(D)
इनमें से सभी
33. जैविक कृषि में किस प्रकार के उर्वरक का उपयोग किया जाता है?
(A)
यूरिया
(B)
डी.ए.पी.
(C)
फॉस्फेट
(D) कम्पोस्ट खाद
34. निम्नलिखित में से कौन-सा असंगठित क्षेत्र का उदाहरण है?
(A)
सरकारी दफ्तर
(B)
सरकारी बैंक
(C)
सरकारी विद्यालय
(D) सब्जी दुकान
35. ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से किस प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है?
(A)
शिक्षित बेरोजगारी
(B)
संरचनात्मक बेरोजगारी
(C)
चक्रीय बेरोजगारी
(D) प्रच्छन्न बेरोजगारी
36. रोजगार संवृद्धि का क्या अर्थ है?
(A)
लोगों को केवल सरकारी नौकरी देना
(B)
लोगों को केवल व्यापार के लिए प्रोत्साहित करना
(C)
लोगों को केवल निजी नौकरी के लिए प्रेरित करना
(D) रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना
37. निम्नलिखित में से किस एशियाई देश में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक
है?
(A) भारत
(B)
पाकिस्तान
(C)
ऑस्ट्रेलिया
(D)
चीन
38. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है?
(A)
ऑक्सीजन
(B)
हाइड्रोजन
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D)
इनमें से सभी
39. पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय क्या है?
(A)
कचरा जलाना
(B)
पानी का अत्यधिक प्रयोग करना
(C)
प्लास्टिक सामान का प्रयोग करना
(D) वृक्षारोपण
40. निम्नलिखित कथन और कारण के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए
:
कथन
(A): चीन में जनसंख्या वृद्धि दर भारत और पाकिस्तान की तुलना में कम है।
कारण (R): चीन लंबे समय तक एक बच्चा नीति लागू की थी।
(A)
A सही है, लेकिन R गलत है
(B)
A गलत है, लेकिन R सही है
(C) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(D) A और R दोनों गलत हैं
Class XI Economics
