Parent Care Leave Bill 2026: माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की Paid Leave
Parent Care Leave Bill 2026: माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की Paid Leave Parent
Care Leave Bill 2026: माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की Paid Leave प्रस्तावना
और शीर्षक ● यह बिल 13 मार्च, 2026 को राज्य सभा में
पेश किया गया था (बिल संख्या XXV, 2026)। ● इसका उद्देश्य कर्मचारियों को अपने वृद्ध
माता-पिता की चिकित्सा, स्वास्थ्य और भलाई की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 'पेरेंट
केयर लीव' (Parent Care Leave) प्रदान करना है। ● इस अधिनियम को 'पवित्र बंधन (माता-पिता
देखभाल अवकाश) अधिनियम, 2026' कहा जाएगा। महत्वपूर्ण परिभाषाएं ● कर्मचारी: इसमें नियमित, अस्थायी या संविदा (contract) के आधार पर काम करने
वाले सभी व्यक्ति शामिल हैं। ● माता-पिता: इसमें कर्मचारी के जैविक, सौतेले, दत्तक (adoptive) माता-पिता या
सास-ससुर शामिल हैं, जिनकी आयु साठ (60) वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। ● प्रतिष्ठान
(Establishment): इसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ दस या
उससे अधिक कर्मचारियों वाले निजी क्षेत्र के संगठन, एनजीओ और ट्रस्ट शामिल हैं। अवकाश का अधिकार (Entitlement) ● प्रत्येक कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि
के दौरान अधिकतम पैंतालीस (45) दिनों के 'पेरेंट केयर लीव' का हकदार होगा।