Class 11 Economics 6. परिक्षेपण की माप (MEASURES OF DISPERSION)
Class 11 Economics 6. परिक्षेपण की माप (MEASURES OF DISPERSION) 6.
परिक्षेपण की माप
(MEASURES OF DISPERSION) पाठ्य-पुस्तक
के प्रश्न एवं उनके उत्तर Q. 1. 'किसी बारंबारता वितरण के समझने में परिक्षेपण का माप केन्द्रीय
मान का एक अच्छा संपूरक है।' टिप्पणी करें। Ans.
परिक्षेपण यह बताता है कि वितरण का मान उसके औसत मूल्य से कितना अलग है। केन्द्रीय
माप वितरण के प्रतिनिधित्व हेतु एकल मूल्य प्रदान करता करता है, य द्यपि यह मूल्य आँकड़ों में
उपस्थित बिखराव को व्यक्त नहीं करता है। लेकिन परिक्षेपण की माप आँकड़ों में बिखराव
के बारे में बताती है। केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप अथवा औसत मूल्यों में बिखराव की मान को
प्रदर्शित नहीं करते हैं। वितरण के बारे में परिक्षेपण की माप से आँकड़ों की बेहतर
जानकारी प्राप्त होती है। इस प्रकार परिक्षेपण की माप, आँकड़ों के वितरण को समझने में
केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप का एक अच्छा संपूरक है। Q. 2. परिक्षेपण का कौन-सा माप सर्वश्रेष्ठ है और कैसे ? Ans.
परिक्षेपण के बार प्रमुख माप हैं, जैसे- (i)
विस्तार, (ii) चतुर्थत विचलन, (iii) माध्य विचलन तथा (iv) मानक विचलन। वास्तव
में, उपर्युक्त में से कोई-सा भी परिक्षेपण का माप सीमाओं से परे नहीं है। …