History Model Question Solution Set-4 Term-2 (2021-22)
class 12 history chapter 8 objective questions,12 history chapter 8 kisan zamindar aur rajya,12th history important question 2022,class 12th history
History Model Question Solution Set-4 Term-2 (2021-22) खण्ड-अ अतिलघुउतरीय
प्रश्न 1. 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था? उत्तर: बहादुर शाह जफर 2. महात्मा गाँधी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी? उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर 3. काँग्रेस ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था? उत्तर: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर ,1931 4. अकबरनामा किसकी रचना है। उत्तर: अबुल फज़ल 5. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? उत्तर: 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद को सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना
गया। 6. महात्मा गाँधी के राजनैतिक गुरू कौन थे? उत्तर: गोपाल कृष्ण गोखले 7. कैबिनेट मिशन योजना के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर: कैबिनेट मिशन योजना के अध्यक्ष लॉर्ड पैथिक लारेंस थे। खण्ड–ब लघुउतरीय
प्रश्न 8. साइमन कमीशन पर प्रकाश डालें। उत्तर: साइमन कमीशन की नियुक्ति ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सर जॉन साइमन के नेतृत्व
में की थी। इस कमीशन में सात सदस्य थे, जो सभी ब्रिटेन की संसद के मनोनीत सदस्य थे।
यही कारण था कि इसे 'श्वेत कमीशन' कहा गया। साइमन कमीशन की घोषणा 8 नवम्बर, 1927 ई.
को की गई। कमीशन को इस बात की जाँच करनी थी कि क्या भारत इस लायक़ हो गया है कि यहाँ
लोगों को संवैधानिक अधिकार दिये जा…