जनसंख्या की संरचना: भाषा (Population Composition: Language)
जनसंख्या की संरचना: भाषा (Population Composition: Language)
जनसंख्या की संरचना: भाषा (Population Composition: Language)
विश्व
में अनेक जाति, संप्रदाय के लोग निवास करते हैं इनमें भाषा ही ऐसा माध्यम है जो
विश्व को एक परिवार बनाती है। भाषा यह मौखिक व लिखित दोनों रूपों में पायी जाती
है। पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कृति के हस्तांतरण में भाषा सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है
जो कथाओं, प्रामाणिक विचारों, गीतों, उपदेशों, वंशावलियों आदि के रूप में
सांस्कृतिक तत्वों को सुरक्षित रखती है। भाषा संस्कृति के प्रमुख प्रतीकों में से
एक है जो समाज और संस्कृति की स्थानिक भिन्नताओं को समझने में भूगोलवेत्ताओं के
लिए अधिक सहायक है। ये विभिन्न भाषाएँ मानव जाति की अतिमहत्वपूर्ण विशिष्ट
सम्पत्ति है। भाषा
की परिभाषा (Definition of Language) भाषा
दो व्यक्तियों या समूहों में बातचीत करने एक-दूसरे के द्वारा कही गयी बातों को
समझने का एक प्रमुख साधन है। भाषा की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएँ निम्नवत् हैं- (1) क्लार्क के अनुसार भाषा बात-चीत की संगठित पद्धति
है जिसके द्वारा मनुष्य एक-दूसरे से संचार करते हैं। (2) स्टुटैवेण्ट के अनुसार भाषा बोली जाने वाली या लिखित प्रतीकों की एक प्रणाली है जिसके द्वारा किसी सामाजिक समूह के सदस्य परस्पर सम्पर्क और अंतःक्रिया करते…