Class XI Sociology VVI Questions 2022
1. भौतिक संस्कृति से आप क्या समझते हैं ? Ans.
भौतिक संस्कृति उस संस्कृति को कहा जाता है जिसमें मानव द्वारा निर्मित भौतिक तथा मूर्त
वस्तुएँ शामिल रहती हैं। घड़ी, पेन, पंखा, मोटर, जहाज, रेल,
मशीन, औजार, वस्त्र, फर्नीचर आदि भौतिक संस्कृति के अंतर्गत आते हैं। 2. अभौतिक संस्कृति से आप क्या समझते हैं ? Ans.
वह संस्कृति जिसका कोई माप-तौल, आकार और रंग-रूप नहीं होता, इन्द्रियों द्वारा जिसका
स्पर्श नहीं होता उसे अभौतिक संस्कृति कहा जाता है। इस संस्कृति में विचार, विश्वास,
प्रथा, कानून, मनोवृत्ति, साहित्य, ज्ञान, कला, भाषा, नैतिकता, क्षमता आदि को शामिल
किया जाता है। 3. आदर्श नियम की परिभाषा दें। Ans.
ब्रूम एवं सेल्जनिक ने आदर्श नियम की परिभाषा इन शब्दों में दी है- "आदर्श नियम
व्यवहार की रूपरेखाएँ हैं जो उन सीमाओं का निर्धारण करते हैं जिनके अंदर व्यक्ति अपने
लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विकल्पनात्मक विधियों की खोज कर सकता है।" डेविस के
अनुसार, "सामाजिक आदर्श नियम" एक प्रकार के नियंत्रण है। 4. नातेदारी की कौन-सी रीति है जो दो व्यक्तियों को एक-दूसरे के साथ
हँसी-मजाक करने का अधिकार देती ह…