भारतीय जनगणना व उसका महत्व (INDIAN CENSUS & ITS IMPORTANCE)
भारतीय जनगणना व उसका महत्व (INDIAN CENSUS & ITS IMPORTANCE)
भारतीय जनगणना व उसका महत्व (INDIAN CENSUS & ITS IMPORTANCE) भारतीय जनगणना व उसका महत्व (INDIAN CENSUS & ITS IMPORTANCE) किसी
भी क्षेत्र, देश, राज्य का आवश्यक घटक वहाँ रहने वाली जनसंख्या होती है, इसीलिए
देश के आर्थिक विकास में जनसंख्या सम्बन्धी समंकों का विशेष महत्व है। जनसंख्या
सम्बन्धी समंक ही किसी देश की जनशक्ति तथा उसके विकास के मार्ग पर प्रारम्भिक
प्रकाश डालते हैं। किसी भी देश में जनसंख्या सम्बन्धी समंकों का संकलन जनगणना के
माध्यम से किया जाता है। जनगणना एक देश की जननिधि तथा उसको विशिष्टताओं का विवरण
है। जनगणना की परिभाषा स्पष्ट करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि-
"किसी निश्चित प्रदेश में एक निश्चित समय में रहने वाले सभी व्यक्तियों के सम्बन्ध
में जनांकिकीय, आर्थिक एवं सामाजिक तथ्यों का संकलन, सम्पादन एवं
प्रकाशन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को जनगणना कहते है।" जनगणना व्यक्तियों
की गणना मात्र नहीं बल्कि इसके अन्तर्गत केवल स्त्री-पुरूषों की संख्या को ही नहीं
गिना जाता बल्कि उनको आर्थिक व सामाजिक स्थिति का भी स्पष्ट चित्रण करने का प्रयास
किया जाता है। जनगणना के प्रमुख उद्देश्य होते हैं- एक स्थिर तथा दूसरा प्रावैगिक
स्थिर अर्…