सम्भाव्य विभ्रम (PROBABLE ERROR) और प्रमाप विभ्रम (Standard Error )
सम्भाव्य विभ्रम (PROBABLE ERROR) और प्रमाप विभ्रम (Standard Error )
आशय
- सम्भाव्य विभ्रम कार्ल पियर्सन
के सह-सम्बन्ध गुणांक की विश्वसनीयता निर्धारण का एक पुराना माप है। सम्भाव्य विभ्रम
को सह-सम्बन्ध गुणांक में से घटाने एवं जोड़ने पर वे दो सीमाएँ प्राप्त हो जाती हैं
जिसके बीच उसी श्रेणी में से दैव निदर्शन विधि द्वारा चुने हुए अन्य समूहों के सह-
समबन्ध गुणांक का सम्भाव्य विभ्रम वह राशि है जिसे औसत सह-सम्बन्ध गुणांक में जोड़ने
एवं घटाने पर ऐसी राशियाँ प्राप्त होती हैं जिनके बीच दैव (Random) आधार पर चुनी हुई
श्रेणी का सह-सम्बन्ध गुणांक के पाये जाने की समान सम्भावनाएँ होती हैं।" सम्भाव्य
विभ्रम वह माप है, जिसको यदि अधिकतम सम्भावित माप में जोड़ा जाय और उससे घटाया जाय
तो वह दो सीमाएँ बताता है, उन्हीं सीमाओं के बीच उसका पद जो यथोचित दैव निदर्शन
पद्धति से प्रस्तुत किया गया हो, निश्चित रूप से विद्यमान रहेगा। प्रोफेसर कार्ल
पियर्सन के सह-सम्बन्ध गुणक की विश्वसनीयता की जाँच-पड़ताल करने के लिए सम्भाव्य
विभ्रम का उपयोग किया जाता है। सम्भाव्य विभ्रम का प्रयोग निदर्शन सम्बन्धी
त्रुटियों को ज्ञात करने के लिए भी किया जाता है। परिभाषा
- सुप्रसिद्ध विद्वान् होरेस सेक्…