Class XI Economics Answer Key 2009 (A)

Class XI Economics Answer Key 2009 (A)
Class XI Economics Answer Key 2009 (A)
Section - A खण्ड- अ (सांख्यिकी का परिचय) 1. अर्थशास्त्र के पिता कौन माने जाते हैं ? उत्तर: एडम स्मिथ 2. निम्नलिखित श्रृंखला को अवरोही क्रम में क्रमबद्ध करें: 5, 16, 18, 2, 13, 15, 3, 19, 17, 20 उत्तर: 20, 19, 18, 17, 16, 15, 13, 5, 3, 2 3. संगणना विधि से आप क्या समझते है? उत्तर: अनुसंधान के क्षेत्र में समूह की प्रत्येक इकाईयों के बारे में समंक एकत्रित करना ही संगणना विधि कहलाती है। 4. विस्तार क्या है? उत्तर: विस्तार अपकिरण का सबसे सरलतम माप है। विस्तार किसी श्रृंखला में अधिकतम (L) एवं न्यूनतम (S) मानों के बीच का अंतर है। इसकी गणना निम्नलिखित सूत्र द्वारा की जा सकती है। सूत्र : R = L – S 5. 'केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप' का दूसरा नाम क्या है? उत्तर: सांख्यिकी माध्य 6. सांख्यिकी के किन्हीं तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए। उत्तर: 1. तथ्यों की तुलना करना 2. व्यक्तिगत अनुभव व ज्ञान मे वृद्धि 3. नीतियों के निर्धारण मे सहायता 4. सांख्यिकी दूसरे विज्ञानों के नियमों की जाँच करती है 7. उपभोक्ता जागरूकता योजना के उद्देश्य क्या है? उत्तर: 1. उपभोक्ताओं में उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा क…