Class XI Geography Answers Key (T-2) 2022 Section
- A खण्ड- क (
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ) किन्हीं
पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 1. खाद्य शृंखला क्या है ? उत्तर:
खाद्य श्रृंखला - वनस्पति स्रोत से जीवों की एक श्रृंखला में भोजन के हस्तांतरण की
प्रक्रिया को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। जैसे- उत्पादक→ शाकाहारी→ मांसाहारी। किसी भी
पारिस्थितिकी तन्त्र के समस्त जीव भोजन के लिए परस्पर एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। 2. उन देशों के नाम बताइए जो भारत से बड़े हैं । उत्तर:
रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं। 3. लू को परिभाषित करें । उत्तर:
उत्तरी भारत में गर्मियों में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली प्रचण्ड
उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहतें हैं। 4. मृदा क्या है ? उत्तर:
मृदा भूमि की वह ऊपरी परत हैं जिसका निर्माण मूलरूप से चट्टानों के विखण्डित होने उनमें
वनस्पति व जीवेां के सड़ने, गलने तथा जलवायु की क्रिया से निर्मित अम्लीय पदार्थों
से लाखों वर्षों की प्रक्रिया के बाद मृदा का रूप लेती हैं। 5. हम पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं ? उत्तर:
पृथ्वी की दो-तिहाई सतह पानी से ढकी हुई है। इसलिए इसे नीला ग्रह…