3. मानव विकास (Human Development)

मानव विकास (Human Development)
3. मानव विकास (Human Development)
पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए (i) मानव विकास सूचकांक (2011) के सन्दर्भ में विश्व के देशों में भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी कोटि थी (क) 126 (ख) 134 (ग) 128 . (घ) 129. (ii) मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की कोटि उच्चतम (क) तमिलनाडु (ख) पंजाब (ग) केरल (घ) हरियाणा। (iii) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में स्त्री साक्षरता निम्नतम है (क) जम्मू और कश्मीर (ख) अरुणाचल प्रदेश (ग) झारखण्ड (घ) बिहार। (iv) भारत के निम्नलिखित में से किस एक में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है (क) गुजरात (ख) हरियाणा (ग) पंजाब (घ) हिमाचल प्रदेश। (v) भारत के निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में से किस एक की साक्षरता दर उच्चतम है (क) लक्षद्वीप (ख) चण्डीगढ़ (ग) दमन और दीव (घ) अण्डमान और निकोबार द्वीप। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें (i) मानव विकास को परिभाषित कीजिए। उत्तर: मानव विकास –“मानव विकास, स्वस्थ भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतन्त्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों …