4.मानव विकास (Human Development) पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : (i) निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है (क)
आकार में वृद्धि (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन (ग)
आकार में स्थिरता (घ)
गुण में साधारण परिवर्तन। (ii) मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है (क)
प्रो० अमर्त्य सेन (ख) डॉ० महबूब-उल-हक (ग)
एलन सी० सेम्पुल । (घ)
रैटजेल। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (i) मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-से हैं? उत्तर:
दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन, ज्ञान प्राप्त करना एवं एक शिष्ट जीवन जीने के लिए
पर्याप्त साधनों का होना मानव विकास के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं। मानव
विकास के ये पक्ष तीन मूलभूत क्षेत्रों में निहित होने आवश्यक हैं 👉
संसाधनों तक पहुँच 👉
स्वास्थ्य एवं 👉
शिक्षा। उपर्युक्त
तीनों क्षेत्र के विकास से ही मानव विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। (ii) मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए। उत्तर:
मानव विकास के चार प्रमुख घटक हैं 👉
समता 👉
सतत पोषणीयता 👉
उत्पादकता और 👉
सशक्तीकरण। (iii) मानव विकास सूच…