Class XII (Political Science) 4. भारत के विदेश संबंध (India's External Relations)

4. भारत के विदेश संबंध
Class XII (Political Science) 4. भारत के विदेश संबंध (India's External Relations)
4. भारत के विदेश संबंध प्रश्न 1. इन बयानों के आगे सही या गलत का निशान लगाएँ। (अ) गुटनिरपेक्षता की नीति अपनाने के कारण भारत, सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों की सहायता हासिल कर संका। (ब) अपने पड़ोसी देशों के साथ भारत के सम्बन्ध शुरुआत से ही तनावपूर्ण रहे। (स) शीतयुद्ध का असर भारत-पाक सम्बन्धों पर भी पड़ा। (द) 1971 की शांति और मैत्री की संधि संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत की निकटता का परिणाम थी। उत्तर: (अ) सही, (ब) गलत, (स) सही, (द) गलत प्रश्न 2. निम्नलिखित का सही जोड़ा मिलाएँ। उत्तर: (अ) → (ii), (ब) → (iii), (स) → (iv), (द) → (i) प्रश्न 3. नेहरू विदेश नीति के संचालन को स्वतंत्रता का एक अनिवार्य संकेतक क्यों मानते थे? अपने उत्तर में दो कारण बताएँ और उनके पक्ष में उदाहरण भी दें। उत्तर: भारत की विदेश नीति के संचालन के संदर्भ में नेहरू का दृष्टिकोण-भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय एजेंडा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई। वे प्रधानमंत्री के साथ-साथ विदेश मंत्री भी थे। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में सन् 1947 से 1964 तक उन्होंने भारत की विदेश नीति की रचन…