Class XII (Political Science) 6.लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट (The Crisis of Democratic Order)

6. लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
Class XII (Political Science) 6.लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट (The Crisis of Democratic Order)
6. लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट प्रश्न 1. बताएँ कि आपातकाल के बारे में निम्नलिखित कथन सही हैं या गलत (क) आपातकाल की घोषणा 1975 में इंदिरा गाँधी ने की। (ख) आपातकाल में सभी मौलिक अधिकार निष्क्रिय हो गए। (ग) बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति के मद्देनज़र आपातकाल की घोषणा की गयी थी। (घ) आपातकाल के दौरान विपक्ष के अनेक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। (ङ) सी.पी.आई. ने आपातकाल की घोषणा का समर्थन किया। उत्तर: (क) गलत, (ख) सही, (ग) गलत, (घ) सही, (ङ) सही। प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन - सा आपातकाल की घोषणा के संदर्भ से मेल नहीं खाता है। (क) 'सम्पूर्ण क्रान्ति' का आह्वान (ख) सन् 1974 की रेल - हड़ताल (ग) नक्सलवादी आन्दोलन। (घ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला (ङ) शाह आयोग की रिपोर्ट के निष्कर्ष। प्रश्न 3. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ: (क) सम्पूर्ण क्रान्ति (i) इंदिरा गाँधी (ख) गरीबी हटाओ (ii) जयप्रकाश नारायण (ग) छात्र आन्दोलन (iii) बिहार आन्दोलन (घ) रेल हड़ताल (iv) जॉर्ज फर्नाडिस उत्तर: (क) (ii), (ख) (i), (ग) (iii), (घ) (iv) प्रश्न 4. किन कारणों से सन् 1980 में मध्यावधि चुनाव करवाने पड़े? उत्तर: सन् 1977 के…