Class XII (Political Science) 7. जन आंदोलनों का उदय (Rise of Popular Movements)

7. जन आंदोलनों का उदय
Class XII (Political Science) 7. जन आंदोलनों का उदय (Rise of Popular Movements)
7. जन आंदोलनों का उदय प्रश्न 1. चिपको आन्दोलन के बारे में निम्नलिखित में कौन - कौन से कथन गलत हैं। (क) यह पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए चला एक पर्यावरण आन्दोलन था। (ख) इस आन्दोलन ने पारिस्थितिकी और आर्थिक शोषण के मामले उठाए। (ग) यह महिलाओं द्वारा शुरू किया गया शराब - विरोधी आन्दोलन था। (घ) इस आन्दोलन की माँग थी कि स्थानीय निवासियों का अपने प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण होना चाहिए। प्रश्न 2. नीचे लिखें कुछ कथन गलत हैं। इनकी पहचान करें और जरूरी सुधार के साथ उन्हें दुरुस्त करके दोबारा लिखें (क) सामाजिक आन्दोलन भारत के लोकतंत्र को हानि पहँचा रहे हैं। (ख) सामाजिक आन्दोलनों की मुख्य ताकत विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच व्याप्त उनका जनाधार है। (ग) भारत के राजनीतिक दलों ने कई मुद्दों को नहीं उठाया। इसी कारण सामाजिक आन्दोलनों का उदय हुआ। उत्तर: (क) सामाजिक आन्दोलन भारत के लोकतंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। (ख) उपर्युक्त कथन सही है। (ग) उपर्युक्त कथन सही है। प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में (अब उत्तराखण्ड) सन् 1970 के दशक में किन कारणों से चिपको आन्दोलन का जन्म हुआ? इस आन्दोलन का क्या प्रभाव पड़ा…