Class XI (History) 1.From the Beginning of Time Theme 1.
समय की शुरुआत से संक्षेप
में उत्तर दीजिए- प्रश्न 1. पृष्ठ 13 पर दिये गए सकारात्मक प्रतिपुष्टि व्यवस्था
(Positive Feedback Mechanism) को दर्शाने वाले आरेख को देखिए। क्या आप उन निवेशों
(inputs) की सूची दे सकते हैं जो औज़ारों के निर्माण में सहायक हुए ? औज़ारों के निर्माण
से किन-किन प्रक्रियाओं को बल मिला? उत्तर:
औजारों के निर्माण में सहायक निवेश निम्नलिखित निवेश औजारों के निर्माण में सहायक सिद्ध
हुए 1.
मस्तिष्क के आकार एवं उसकी क्षमता में वृद्धि। 2.
दो पैरों पर खड़े होकर चलने की क्षमता के कारण औजारों के प्रयोग के लिए एवं बच्चों
व विभिन्न वस्तुओं को ले जाने के लिए हाथों का मुक्त होना। 3.
सीधे खड़े होकर चलना। 4.
नेत्रों से निगरानी, भोजन व शिकार की तलाश में लम्बी दूरी तक चलना। वे
प्रक्रियाएँ जिनको औजारों के निर्माण से बल मिला- 1.
भोजन व्यवस्था में परिवर्तन-औजारों की सहायता से माँस को साफ कर लिया जाता था एवं उसे
सुखाकर एक लम्बे समय तक खाद्य पदार्थ के रूप में सुरक्षित रख लिया जाता था। 2.
वस्त्रों का निर्माण-सुई नामक औजार के निर्माण से कुछ जानवरों की खालों को सिलकर वस्त्र
के रूप में प्रयोग किया जाने…