Class XI (History) 3.तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य (An Empire Across Three Continents)

3.तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
Class XI (History) 3.तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य (An Empire Across Three Continents)
3.तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर संक्षेप में उत्तर दीजिए प्रश्न 1. यदि आप रोम साम्राज्य में रहे होते तो कहाँ रहना पसन्द करते-नगरों में या ग्रामीण क्षेत्रों में? कारण बताइए। उत्तर : यदि मैं रोम साम्राज्य में निवास कर रहा होता तो नगरीय क्षेत्र में ही रहना पसन्द करता, क्योंकि (i) राम साम्राज्य नगरों का साम्राज्य था। ऐसे में वहाँ गाँवों का बहुत कम महत्त्व था। (ii) रोम साम्राज्य में नगरों का शासन स्वतन्त्र होता था। इससे व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती। (iii) सबसे बड़ा लाभ यह होता कि वहाँ खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होती और अकाल के दिनों में भी भोजन प्राप्त हो सकता था। (iv) नगरों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अन्य सुविधाएँ अधिक और अच्छी थीं। प्रश्न 2. इस अध्याय में उल्लिखित कुछ छोटे शहरों, बड़े नगरों, समुद्रों और प्रान्तों की सूची बनाइए और उन्हें नक्शों पर खोजने की कोशिश कीजिए। क्या आप अपने द्वारा बनाई गईसूची में संकलित किन्हीं 3 विषयों के बारे में कुछ कह सकते हैं? उत्तर : शहरों की सूची : गॉल, मकदूनिया, रोम, इफेसस, हिसपेनिया, बेटिका, तांजियर मोरक्को, दमस्कस, अल…