Class XII (Geography) 5. प्राथमिक क्रियाएँ (Primary Activities)

5. प्राथमिक क्रियाएँ (Primary Activities)
Class XII (Geography) 5. प्राथमिक क्रियाएँ (Primary Activities)
पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए (i) निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है (क) कॉफी (ख) गन्ना (ग) गेहूँ (घ) रबड़। (ii) निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है (क) रूस (ख) डेनमार्क (ग) भारत (घ) नीदरलैण्ड। (iii) फूलों की कृषि कहलाती है (क) ट्रक फार्मिंग (ख) कारखाना कृषि (ग) मिश्रित कृषि (घ) पुष्पोत्पादन। (iv) निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया (क) कोलखहोज (ख) अंगूरोत्पादन (ग) मिश्रित कृषि (घ) रोपण कृषि। (v) निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है (क) अमेरिका एवं कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र (ख) अर्जेण्टीना के पम्पास क्षेत्र (ग) यूरोपीय स्टैपीज क्षेत्र (घ) अमेजन बेसिन। (vi) निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है (क) बाजारीय सब्जी कृषि (ख) भूमध्यसागरीय कृषि (ग) रोपण कृषि (घ) सहकारी कृषि। (vii) निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है (क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि (ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि