Class XII (Sociology) 6. सांस्कृतिक विविधता की चुनौतियाँ (The Challenges of Cultural Diversity)

6. सांस्कृतिक विविधता की चुनौतियाँ (The Challenges of Cultural Diversity)
Class XII (Sociology) 6. सांस्कृतिक विविधता की चुनौतियाँ (The Challenges of Cultural Diversity)
पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न प्र० 1. सांस्कृतिक विविधता का क्या अर्थ है? भारत को एक अत्यंत विविधतापूर्ण देश क्यों कहा जाता है? उत्तर- विविधता से तात्पर्य विभिन्नता से है, अवमानना से नहीं। 👉 जब हम यह कहते हैं कि भारत एक विविधताओं वाला देश है, तो इसका मतलब विभिन्न प्रकार के समुदायों से हैं। भारत में विभिन्न समुदायों के बीच संस्कृतियों की विभिन्नता भाषा, धर्म, कुल, जाति, पंथ इत्यादि के रूप में प्रतिबिंबित होती है। 👉 भारत एक बहुलतावादी समाज है। यहाँ विविधता में एकता है, किंतु अत्यधिक विविधता भारत के लिए एक चुनौती भी है। 👉 जब विभिन्न समुदाय (भाषागत समुदाय, धार्मिक समुदाय, सांप्रदायिक समुदाय इत्यादि) एक राष्ट्र के रूप में समाहित हो जाते हैं तो उनमें एक प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न हो जाती है। 👉 सांस्कृतिक विविधता एक चुनौती का रूप ले सकती। है, क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि सांस्कृतिक पहचान बहुत ही शक्तिशाली है। इससे एक गहन उत्तेजना की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है तथा अकसर यह अधिसंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है। 👉 कभी-कभी सांस्कृतिक विभिन्नता आर्थिक तथा सामाजिक अवमानना की वजह से भी उत्प…