Class XII 1. विषय प्रवेश (Introduction to Economics)
प्रश्न : बाजार अर्थव्यवस्था किसे कहा जाता है? एक उदाहरण दीजिए। उत्तर - जहां वस्तुओं और सेवाओं की मांग और आपूर्ति की
नीतियां बाज़ार की ताकतों से तय होती हैं, वहां की अर्थव्यवस्था को बाज़ार
अर्थव्यवस्था कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका बाज़ार अर्थव्यवस्था का एक उदाहरण
है। प्रश्न : पूँजीवादी
अर्थव्यवस्था की किन्हीं तीन विशेषताओं को लिखिए। उत्तर-
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था, वह आर्थिक प्रणाली है, जहाँ उत्पादन के साधनों का निजी स्वामित्व
होता है, वस्तु का उत्पादन लाभ-प्राप्ति की दृष्टि से किया जाता है तथा आर्थिक क्रियाओं
सरकारी हस्तक्षेप नहीं होता है। विशेषताएँ-
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ निम्नानुसार हैं- (1)
पूँजीवाद में निजी सम्पत्ति का अधिकार होता है, प्रत्येक व्यक्ति को सम्पत्ति प्राप्त
करने, रखने, प्रयोग करने तथा उसका क्रय-विक्रय करने का पूर्ण अधिकार होता है। (2)
पूँजीवादी व्यवस्था में आर्थिक स्वतंत्रता होती है, व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी
व्यवसाय को चुन सकता है। (3)
पूँजीवाद में लाभ उद्देश्य प्रमुख होता है, व्यक्ति केवल उन कार्यों को सम्पादित करता
है, जिसमें उसे अधिकतम लाभ प्र…