12th History Model Set-5 2022-23

12th History Model Set-5 2022-23

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है ?

(1) सिन्धु

(2) ब्यास

(3) सतलज

(4) रावी

2. लोथल स्थित है

(1) गुजरात में

(2) पश्चिम बंगाल में

(3) राजस्थान में

(4) पंजाब में

3. प्राचीन भारत में 'धम्म' की शुरुआत किस शासक ने की थी?

(1) चन्द्रगुप्त मौर्य

(2) चन्द्रगुप्त-II

(3) अशोक

(4) कनिष्क

4. 'भारत का नेपोलियन' किस शासक को कहा जाता है ?

(1) अशोक

(2) समुद्रगुप्त

(3) अकबर

(4) चन्द्रगुप्त मौर्य

5. महाभारत किसने लिखा?

(1) वाल्मीकि

(2) मनु

(3) कौटिल्य

(4) वेदव्यास

Economics Model Set-2 2022-23

6. 'अर्थशास्त्र' के लेखक कौन हैं?

(1) मनु

(2) वाल्मीकि

(3) वेदव्यास

(4) कौटिल्य

7. चौथी बौद्ध संगीति किस शासक के काल में हुआ था?

(1) अशोक

(2) कालाशोक

(3) अजातशत्रु

(4) कनिष्क

8. प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की थी ?

(1) बाणभट्ट

(2) कालिदास

(3) हरिषेण

(4) तुलसीदास

9. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की ?

(1) देवराय

(2) हरिहर एवं बुक्का

(3) कृष्णदेवराय

(4) सकाशिवराय

10. महावीर ने पार्श्वनाथ के सिद्धांतों में नया सिद्धांत क्या जोड़ा ?

(1) अहिंसा

(2) ब्रह्मचर्य

(3) सत्य

(4) अपरिग्रह

11. सिन्धुघाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए?

(1) हड़प्पा

(2) मोहनजोदड़ो

(3) कालबंगा

(4) लोथल

12. पुराणों की संख्या कितनी है ?

(1) 16

(2) 18

(3) 19

(4) 20

13. इब्न बतूता किस देश का निवासी था?

(1) पुर्तगाल

(2) मोरक्को

(3) मिस्र

(4) फ्रांस

Economics Model Set-1 2022-23

14. कुतुबमीनार का निर्माण किसने शुरू किया ?

(1) इल्तुतमिश

(2) जलालुद्दीन खिलजी

(3) कुतुबुद्दीन ऐबक

(4) रजिया

15. उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का आरंभ किस संत ने किया ?

(1) रामानन्द

(2) कबीर

(3) चैतन्य

(4) नानक

16. कैप्टन हाकिन्स किस मुगल शासक के दरबार में आया ?

(1) अकबर

(2) जहाँगीर

(3) औरंगजेब

(4) शाहजहाँ

17. दीन-ए-इलाही सम्बन्धित है

(1) बाबर

(2) हुमायूँ

(3) अकबर

(4) औरंगजेब

18. स्थापत्य कला का सबसे अधिक विकास किसके समय में हुआ ?

(1) अकबर

(2) जहाँगीर

(3) शाहजहाँ

(4) औरंगजेब

19. भारत का अंतिम मुगल शासक कौन था ?

(1) शाहजहाँ

(2) मुहम्मद शाह

(3) औरंगजेब

(4) बहादुर शाह जफर

20. तलवंडी में किस प्रसिद्ध संत का जन्म हुआ था ?

(1) मीरा

(2) कबीर

(3) गुरु नानक

(4) रैदास

21. अकबर का संरक्षक कौन था ?

(1) बैरम खाॅं

(2) अब्दुल रहीम

(3) मुनीम खाँ

(4) फैजी

22. आइन-ए-अकबरी किसने लिखा ?

(1) बाबर

(2) फैजी

(3) अबुल फजल

(4) बदायूनी

23. तम्बाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया?

(1) अकबर

(2) बाबर

(3) शाहजहाँ

(4) जहाँगीर

24. औरंगजेब ने अपने जीवन का अंतिम भाग बिताया

(1) पश्चिमी भारत में

(2) पूर्वी भारत में

(3) उत्तरी भारत में

(4) दक्षिणी भारत में

25. पानीपत का प्रथम युद्ध किस वर्ष हुआ था ?

(1) 1509 में

(2) 1526 में

(3) 1556 में

(4) 1761

26. मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(1) 1902 में

(2) 1906 में

(3) 1907 में

(4) 1919 में

12th History Model Set-1 2022-23

27. ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ?

(1) 1600 AD

(2) 1605 AD

(3) 1610 AD

(4) 1615 AD

28. 1920 में कौन आंदोलन हुआ ?

(1) खिलाफत

(2) असहयोग

(3) सविनय अवज्ञा

(4) भारत छोड़ो

29. डाँडी किस राज्य में स्थित है ?

(1) उत्तर प्रदेश

(2) बिहार

(3) गुजरात

(4) पंजाब

30. पूना समझौता किस वर्ष हुआ ?

(1) 1932 में

(2) 1934 में

(3) 1939 में

(4) 1942 में

31. 'दिल्ली चलो' का नारा किसने दिया ?

(1) गाँधीजी

(2) राजेन्द्र प्रसाद

(3) जवाहरलाल नेहरू

(4) सुभाषचन्द्र बोष

32. 'काला कानून' किसे कहा गया ?

(1) रॉलेट एक्ट

(2) इल्बर्ट विल

(3) वुड डिस्पैच

(4) बंगाल विभाजन

33. भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष हुआ?

(1) 1920 में

(2) 1930 में

(3) 1935 में

(4) 1942 में

34. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था ?

(1) लॉड माउन्टबेल

(2) लॉर्ड कर्जन

(3) सी. राजगोपालाचारी

(4) इनमें से कोई नहीं

12th History Model Set-2 2022-23

35. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

(1) राजेन्द्र प्रसाद

(2) जवाहरलाल नेहरू

(3) सरदार पटेल

(4) बी. आर. अम्बेडकर

36. विहार में चम्पारण सत्याग्रह कव शुरू हुआ ?

(1) 1905 में

(2) 1912 में

(3) 1917 में

(4) 1925 में

37. संथाल विद्रोह का नेता कौन था ?

(1) सिधू

(2) चित्तर सिंह

(3) बिरसा मुण्डा

(4) इनमें से कोई नहीं

38. स्थायी बन्दोवस्त कहाँ लागू किया गया ?

(1) बंगाल

(2) पंजाब

(3) बम्बई

(4) इनमें से सभी

39. बिहार में 1857 के विद्रोह का प्रमुख नेता कौन था ?

(1) पीर अली

(2) कुंवर सिंह

(3) दिलीप सिंह

(4) बाजीराव

Geography Model Set-1 2022-23

40. भारतीय संविधान के अनुसार संप्रभुता निहित है

(1) राष्ट्रपति में

(2) प्रधानमंत्री में

(3) न्यायपालिका में

(4) संविधान में

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) 

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए । 2 x 5 = 10

1. भारतीय पुरातत्व का जनक किसे माना जाता है ?

उत्तर- सामान्यतः अलेक्जेंडर कनिंघम को भारतीय पुरातत्व का जनक माना जाता है।

2. विवाह में पिता का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य क्या माना गया है ?

उत्तर - कन्यादान अर्थात् विवाह में कन्या की भेंट।

3. अल बिरूनी का जन्म कब व कहाँ हुआ था ?

उत्तर- अल बिरूनी का जन्म 973 ई० में ख्वारिज्म (उज्बेकिस्तान) में हुआ था।

4. सूफी कौन थे ?

उत्तर- इस्लाम की आरंभिक शताब्दियों में कुछ आध्यात्मिक लोगों का रहस्यवाद और वैराग्य की ओर अधिक झुकाव था, जिन्हें सूफी कहा जाता था।

5. दामिन-ए-कोह किसे कहा गया ?

उत्तर - सन् 1832 में संथालों को स्थाई रूप से बसाने के लिए जमीन के बहुत बड़े भाग को संथालों के लिए सीमांकित किया। जिसे दामिन-ए-कोह कहा गया।

6. सहायक संधि कब व किसके द्वारा तैयार की गई ?

उत्तर - सहायक संधि 1798 ई० में लॉर्ड वेलेजली द्वारा तैयार की गई।

7. पहाड़िया लोग किस प्रकार की खेती करते थे ?

उत्तर - पहाड़िया लोग झूम कृषि करते थे।


खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 3 x 5 = 15

8. हड़प्पा सभ्यता के प्रशासन के बारे में लिखें।

उत्तर - यद्यपि हड़प्पा प्रशासन की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, परंतु प्राप्त एक मूर्ति से अनुमान लगाया गया कि पुरोहित राजा होता होगा। कुछ विद्वानों ने

इस समय जनतांत्रिक व्यवस्था का अनुमान लगाया है। प्रतिनिधि शासन करते थे। कुछ अन्य के मतानुसार कई शासक होते थे। हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो दो राज्य थे। आधुनिक विद्वानों के मतानुसार नगरीय व्यवस्था के परिणामस्वरूप शिल्पकार तथा व्यापारी वर्गों का यहाँ प्रशासन में विशेष प्रभाव रहा होगा तथा प्रशासन के कई केंद्र रहे होंगे।

9. भारतीय इतिहास में मौर्यकाल का क्या महत्व है?

उत्तर- मौर्य राज्य भारत का पहला विस्तृत साम्राज्य था। इसकी सीमा अफगानिस्तान और बलूचिस्तान तक थी। मौर्य शासकों ने सर्वप्रथम शक्तिशाली केंद्रीय तथा नगरीय व्यवस्था स्थापित की थी। इस समय सर्वप्रथम राज्य का निर्माण गया था। कृषि के साथ शिल्प तथा वाणिज्य-व्यापार का अत्यधिक विकास हुआ। आवागमन की सुविधाएँ स्थापित की गई थीं। राजस्व में वृद्धि हुई थी। प्रस्तर- निर्मित मूर्तियाँ, सांभ तथा अभिलेख लिखवाना मौर्यकाल में आरंभ हुआ था। मौर्यकाल में अशोक जैसा महान सम्राट हुआ था। उसकी प्रशासनिक व्यवस्था, धार्मिक नीति तथा अभिलेख भी मौर्यकाल को महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।

10. बौद्ध धर्म के विकास पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर- बौद्ध धर्म के विकास में अशोक, कनिष्क तथा पाल शासकों का महत्त्वपूर्ण योगदान था। अशोक ने स्वयं तथा अपने अधिकारियों तथा अपने पुत्र व पुत्री द्वारा इसका प्रसार देश-विदेश में किया था। कनिष्क ने अंतिम बौद्ध संगीति द्वारा इसका प्रसार किया था। पाल शासकों ने इस धर्म को संरक्षण दिया था। गांधार तथा मथुरा कलाशैली में बुद्ध की मूर्तियाँ बनने से भी इस धर्म का अत्यधिक विस्तार हुआ था।

11. 1857 के विद्रोह ने किस प्रकार मुगल शासन का अंत किया?

उत्तर – मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर ने वृद्धावस्था में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था। अँगरेजों ने उन्हें तथा उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर बर्मा (म्यांमार) की जेल में रखा गया था। राजद्रोह का आरोप लगाकर उन्हें अपदस्थ कर दिया गया। उनके सभी संतानों को मार डाला गया था। उनके अपदस्थ होते ही भारत से मुगल शासन का अंत हो गया था।

12. साइमन कमीशन क्या था? काँग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया था?

उत्तर - 1919 के भारतीय सरकार अधिनियम की समीक्षा करने तथा भारत में उत्तरदायी सरकार स्थापित करने के लिए 1927 में सर साइमन के नेतृत्व में यह आयोग भारत भेजा गया था परंतु, काँग्रेस ने इसका विरोध किया था जहाँ जहाँ यह आयोग गया इसका स्वागत काले झंडे तथा 'साइमन वापस जाओ' के नारे से किया गया था। कई जगहों पर लोगों ने विरोध में हड़ताल किया तथा प्रदर्शन किया था। अमृतसर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चलाई थी। इस क्रम में लाला लाजपत राय के सिर पर गहरी चोट लगी जिससे बाद में उनकी मौत हो गई।

साइमन कमीशन में किसी भी भारतीय को नहीं रखा गया था। सरकार की इस प्रजातीय भेद के कारण कॉंग्रेस ने इसका विरोध तथा बहिष्कार किया था।

13. हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के प्रस्ताव को दक्षिण के सदस्यों ने क्यों विरोध किया था ?

उत्तर - दक्षिण के सदस्यों के अनुसार हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने से भाषा संबंधी झगड़े बढ़ जाएँगे। दक्षिण के विभिन्न स्कूलों में हिंदी की पढ़ाई के बावजूद वहाँ के लोगों में यह भाषा लोकप्रिय नहीं थी । क्षेत्रीय भाषाओं के विकास पर इसका बुरा प्रभाव होगा। अगर एक विशेष भाषा दूसरे पर थोपी जाएगी तब कटुता बढ़ेगी तथा राष्ट्र की एकता समाप्त हो जाएगी।

14. गाँधीजी ने नमक को आंदोलन का महत्त्वपूर्ण मुद्दा क्यों बनाया?

उत्तर- नमक ऐसी वस्तु थी जिसे सभी लोग रोज उपयोग करते थे। इसके निर्माण तथा बिक्री पर सरकारी नियंत्रण था जिसके कारण इसका उत्पादन कोई नहीं कर सकता था। लोगों को ऊँचे दाम पर नमक खरीदना पड़ता था। गाँधीजी का मानना था कि नमक एक बहुमूल्य वस्तु है तथा प्रकृति द्वारा यह उत्पादित होता है, इसलिए इस पर किसी का नियंत्रण या एकाधिकार गलत है। उनके अनुसार नमक कानून को समाप्त कर देना चाहिए। यह माँग उन्होंने अपने 11 सूत्री माँगों में रखी थी। परंतु, सरकार ने इसे नामंजूर कर दिया था।


खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5 × 3 = 15

15. हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ-

• सिधुवासी लिंग एवं योनि के प्रतीकों की पूजा करते थे। इसके अलावा वह वृक्ष पूजा, पशु पूजा, अग्नि कृत्य, स्नान ध्यान और जल देवता की पूजा करते थे। वहाँ के लोग पवित्र स्नान और जल पूजा का धार्मिक महत्व समझते थे। इसके अलावा वहाँ के लोग पशु बलि और नरबलि देते थे। कहीं-कहीं मातृ पूजा का उल्लेख भी मिलता है।

• सामान्य जनता जादू और टोने टोटके में विश्वास करती थी सिंघवासी परलोक में विश्वास करते थे। और भी कई धार्मिक प्रथाएँ प्रचलित थी। जिन्हें आज भी हिंदू धर्म में देखा जा सकता है। लेकिन उनकी लिपि को पढ़ा नहीं जा सका है। इसके कारण उनकी भाषा और विचारों को समझना मुश्किल है।

• सिंधु घाटी सभ्यता एक व्यापार प्रधान सभ्यता थी। जितने भी प्राचीन सभ्यताएँ हुई है वे कृषि प्रधान थी। लेकिन सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय होने के साथ व्यापारिक प्रधान सभ्यता थी।

• सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कला एवं संस्कृति में निपुण थे। वहाँ के लोगों को मूर्ति कला, बर्तन कला, धातु कला, चित्रकला, लिपि ज्ञान, माप तौल, भवन निर्माण आदि कलाओं का ज्ञान था । उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि, सिंधु वासी कला प्रेमी थे।

16. अकबर की भूमि बन्दोबस्त प्रणाली का मूल्यांकन करें।

उत्तर - 1573 ई० में भारत में मुगल सम्राट अकबर ने मंगोलों से प्रेरणा लेकर दशमलव पद्धति के आधार पर मनसबदारी प्रथा को चलाया।

प्रत्येक मनसबदार को दो पद 'जात' और 'सवार' दिये जाते थे। एक मनसबदार के पास जितने सैनिक रखने होते थे, वह जात का सूचक था। सवार से तात्पर्य मनसबदारों को रखने वाले घुड़सवारों की संख्या से था जहाँगीर ने खुर्रम (शाहजहाँ) को 10000 और 5000 का मनसब दिया। अर्थात शाहजहाँ के पास 10000 सैनिक और पाँच हजार घुड़सवार थे। सबसे छोटा मनसब 10 का और बड़ा *60000 तक का था। बड़े मनसब राजकुमारों तथा राज परिवार के सदस्य को ही दिये जाते थे। जहाँगीर के काल में मनसबदारी व्यवस्था में सि-अश्वा (सवार पद के दुगुने घोड़े) सि अश्वा (सवार पद के तिगुने मोड़े) प्रणाली लागू हुई। हिन्दू, मुस्लिम दोनों मनसबदार हो सकते थे और इनकी नियुक्ति, पदोन्नति, पदच्युति सम्राट द्वारा की जाती थी।

17. कृष्णदेव राय की उपलब्धियों का वर्णन करें।

उत्तर- तुलुव वंश का महानतम शासक कृष्णदेव राय था। कुछ इतिहासकार तो उसे विजयनगर के सभी शासकों में सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। शासन की बागडोर संभालने के बाद न उसे सिर्फ आंतरिक व्यवस्था बहाल करनी पड़ी। कृष्णदेव राय ने रायपूर और गुलबर्गा पर अधिकार किया। उड़ीसा का गजपति रूद्रदेव चार बार पराजित हुआ। अंत में दोनों में मैत्री हो गई। उसने अन्य महत्त्वपूर्ण सैनिक विजय भी प्राप्त की। पुर्तगालियों को जिनकी शक्ति इस समय बढ रही थी। कृष्णदेव ने अपने प्रभाव में ले लिया । कृष्णदेव राय के सैनिक अभियानों से उसके साम्राज्य की सीमा पश्चिम में कोंकण, पूर्व में विजयपट्टम और कटक, दक्षिण में कन्याकुमारी तथा उत्तर में बीदर तक बढ़ गई।

कृष्णदेव राय का अधिकांश समय युद्धों और सैनिक अभियानों में व्यतीत "हुआ। उसके समय में प्रशासनिक और सांस्कृतिक विकास के कार्य भी हुए। तेलगू ग्रंथ 'आयुक्तमाल्यद' जिसे उसने स्वयं लिखा था, से कृष्णदेव राय की उपलब्धियों पर प्रकाश पड़ता है। उसका शासनकाल तेलगू साहित्य का 'शास्त्रीय युग' माना जाता है। उसने धार्मिक सहिष्णुता की नीति अपनाई। कृष्णदेव राय के समय में स्थापत्य कला का भी विकास हुआ। उसने अपनी माता के नाम पर विजयनगर के निकट 'नगलपुरम' नामक एक नया उपनगर बसाया। मंदिरों का निर्माण हुआ एवं भव्य 'गोपुरम्' बनवाए गए। यात्री पेस कृष्णदेव राय और विजयनगर की प्रशंसा करता है। वह कहता है कि "वह एक महान शासक और अत्यंत न्यायप्रिय व्यक्ति हैं "।

18. असहयोग आंदोलन के महत्त्व और प्रभावों की विवेचना कीजिये।

उत्तर- असहयोग आंदोलन गाँधीजी का प्रीम जन आंदोलन था। गाँधीजी ने जब महसूस कर लिया कि अन्यायी को सहयोग देना पाप या तो 1920 में उन्होने कांग्रेस की सहमति से असहयोग आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। स्मरणीय है कि दिसम्बर 1920 में नागपुर अधिवेशन में गाँधीजी का यह असहयोग प्रस्ताव बहुमत से स्वीकार कर लिया गया।

राष्ट्रीय स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना, स्वदेशी को स्वीकार करना, पंचायतों की स्थाना, हथकरघा और बुनाई उद्योग को प्रोत्साहन देना, अस्पृश्यता का अंत तथा हिन्दू-मुसिलम एकता पर बल इस आंदोलन के रचनात्मक पत्र के साथ ही सरकार को हर स्तर पर असहयोग करना। इस आंदोलन का कार्यक्रम का सरकारी स्कूल, कॉलेज, कोर्ट सभी भारतीयों द्वारा बहिष्कृत किए गए। अंग्रेजों में बड़े पैमाने पर हिंसात्मक रुख किया। उसी के जवाब में 5 फरवरी, 1922 को गोरखपुर में चौरी-चौरा जगह पर 22 सिपाही और एक दारोगा को थाना सहित जला दिया गया दुःखी हो गाँधी जी ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

19. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- प्रत्येक संविधान की अपनी विशेषताएँ होती है जिन्हें देखकर उसकी संपूर्ण व्यवस्था के बारे में जानकारी मिलती है। यही बात भारत के संविधान के बारे में कही जा सकती है। जो हम भारत के लोगों ने भारत के लोगों के लिए अपनाया। इन विशेषताओं को संक्षेप में इस प्रकार प्रस्तुत किया जा सकता है।

(i) निर्मित व लिखित संविधान : हमारा संविधान लंबे विकास की देन नहीं है। जैसा हम ब्रिटिश संविधान के बारे में देखते हैं। संविधान सभा ने इसे बनाया है, जिसमें कुल 389 सदस्य थे। भारत में संविधान विश्व का सबसे अधिक लिखित संविधान है। प्रस्तावना के बाद इसमें 395 अनुच्छेद हैं, जो 22 भागों में समाहित है। अंत में अनुसूचियाँ पहले आठ थी, अब बारह है।

(ii) प्रभुगसंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र : इसने भारत को प्रभाता संवन्न राज्य बना दिया। अब भारत किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है। इसे लोकतांत्रिक समाजवादी की मान्यता दी गयी। भारत में अनेक धर्म व मत हैं। अतः सभी को समान महत्व दिया गया है। भारत धर्मनिरपेक्ष है। देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। सत्ता जनता के पास है। शासन सीमित व उत्तरदायी है। राष्ट्रपति का पद निर्वाचित है, वह राज्य का अध्यक्ष है। अतः भारत गणतंत्र है।

(iii) संसदीय शासन प्रणाली : भारत में संसदीय शासन प्रणाली है। इसलिए राष्ट्रपति का राज्याध्यक्ष बनाया गया है। जिसकी सत्ता नाममात्र वास्तविक सत्ता मंत्रीपरिषद् के पास हो जिसका अध्ययन प्रधानमंत्री है, जो सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है।

(iv) एकीकृत न्यायपालिका : संघीय व्यवस्था में केंद्र और प्रांतों के बीच शक्तियों का विभाजन किया जाता है। प्रांतों को अपनी न्यायपालिका है। लेकिन भारत में सर्वोच्च न्यायालय है।

(v) मौलिक अधिकार व कर्त्तव्य : संविधान के तीसरे भाग में 6 मौलिक . अधिभारों की व्यवस्था की गयी है। 1976 के 42वें संशोधन ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्य वाला भाग जोड़ा है। अतः उनका कर्तव्य है कि राष्ट्रीय अण्डे 9 राष्ट्रगान का सम्मान करें, संविधान का पालन करें, मातृभूमि की रक्षा करें आदि।


Class 12th Model Question Solution

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare