Class XII शर्मा गेस पेपर महत्वपूर्ण क्वेश्चन भूगोल (Geography) Set-3

Class XII शर्मा गेस पेपर महत्वपूर्ण क्वेश्चन भूगोल (Geography) Set-3

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना के रूप में मानव भूगोल को किसने परिभाषित किया है?

(1) रैटजल

(2) एलन. सी. सेंपल

(3) हम्बोल्ट

(4) विडाल डी.ला. ब्लांश

2. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता है?

(1) समाकलनात्मक अनुशासन

(2) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर संबंधों का अध्ययन

(3) द्वैधता पर आश्रित

(4) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में भूगोल प्रासंगिक नहीं है।


3. निम्नलिखित में कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्य क्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

(1) मानव बुद्धिमता

(2) प्रौद्योगिकी

(3) लोगों के अनुभव

(4) मानवीय क्रियाकलाप


4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?

(1) क्षेत्रीय विभेदन

(2) मात्रात्मक क्रांति

(3) स्थानिक संगठन

(4) अन्वेषण और विवरण


5. भारत में 2001 से 2011 के बीच जनसंख्या में कितनी वृद्धि हुई है?

(1) 11 करोड़

(2) 16 करोड़

(3) 18.15 करोड़

(4) 21 करोड़


6. इनमें कौन प्रवास के प्रतिकर्ष कारक नहीं हैं?

(1) बेरोजगारी

(2) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

(3) राजनीतिक उपद्रव

(4) अनुकूल जलवायु


7. इनमें कौन प्रवास के अपकर्ष कारक नहीं हैं?

(1) बेहतर अवसर

(2) शांति व स्थायित्व

(3) जीवन व संपत्ति

(4) महामारियाँ


8. विश्व में कृषि का आरंभ कब हुआ?

(1)4000 से 8000 वर्ष पूर्व

(2) 8000 से 12000 वर्ष पूर्व

(3) 12000 से 16000 वर्ष पूर्व

(4) 16000 से 20000 वर्ष पूर्व


9. 2011 ई. की जनगणना के अनुसार झारखण्ड की जनसंख्या कितनी है?

(1) 3.29 करोड़

(2) 6.29 करोड़

(3)4.5 करोड़

(4) 2.39 करोड़


10. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत कितने अवस्थाओं वाले मॉडल की व्याख्या करता है?

(1) 2 अवस्था

(2) 3 अवस्था

(3) 4 अवस्था

(4) 5 अवस्था


11. थॉमस माल्थस के सिद्धांत के अनुसार खाद्य उत्पादन में वृद्धि किस प्रकार होती है?

(1) ज्यामितीय

(2) अंकगणितीय

(3) रेखीय

(4) चक्रीय


12. विश्व में न्यूनतम लिंग अनुपात किस देश में पायी जाती है?

(1) संयुक्त अरब अमीरात

(2) लैटविया

(3) भारत

(4) पाकिस्तान


13. निम्नलिखित में से किस कारण से संयुक्त अरब अमीरात का लिंगानुपात कम है?

(1) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास

(2) पुरुषों की उच्च जन्म दर

(3) स्त्रियों की निम्न जन्म दर

(4) स्त्रियों की उच्च उत्प्रवास

14. मानव विकास सूचकांक किसके बीच के स्कोर पर आधारित है?

(1) 0 से 9

(2) 0 से 10

(3) 0 से 1

(4) 0 से 100


15. निम्नलिखित में से कौन विकास के संदर्भ में सही है?

(1) आकार में वृद्धि

(2) गुण में धनात्मक परिवर्तन

(3) आकार में स्थिरता

(4) गुण में साधारण परिवर्तन


16. किस कृषि प्रणाली में निम्नस्तरीय तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है?

(1) आदिकालीन निर्वाह कृषि

(2) गहन निर्वाह कृषि

(3) रोपण कृषि

(4) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि


17. झूमिंग कृषि भारत के किस क्षेत्र में पाई जाती है?

(1) उत्तरी राज्यों में

(2) उत्तरी-पूर्वी राज्यों में

(3) दक्षिणी राज्यों में

(3) पश्चिमी राज्यों में


18. गहन निर्वाह कृषि का मुख्य फसल क्या है?

(1) गेहूँ

(2) चाय

(3) चावल

(4) कॉफी


19. निम्नलिखित में से रोपण कृषि का उदाहरण कौन नहीं है?

(1) चाय

(2) कॉफी

(3) कोकोवा

(4) चावल


20. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का मुख्य फसल कौन है?

(1) चावल

(2) गेहूँ

(3) ज्वार-बाजरा

(4) कपास


21. कंबाईन क्रू मशीन का प्रयोग किस कार्य के लिए होता है?

(1) कृषि में

(2) उद्योग में

(3) यातायात में

(3) व्यापार में


22. डाउंस का मैदान किस देश में स्थित है?

(1) उत्तरी अमेरिका में

(2) ऑस्ट्रेलिया में

(3) न्यूजीलैंड में

(4) यूरोप में


23. प्रेयरी का मैदान कहाँ स्थित है?

(1) उत्तरी अमेरिका

(2) दक्षिणी अमेरिका

(3) एशिया

(4) यूरोप


24. वेल्ड का मैदान किस देश में स्थित है?

(1) संयुक्त राज्य अमेरिका

(2) फ्रांस

(3) ग्रेट ब्रिटेन

(4) दक्षिण अफ्रीका


25. किस प्रकार की कृषि में फसल उत्पादन एवं पशुपालन दोनों को समान महत्व दिया जाता है?

(1) डेयरी कृषि

(2) भूमध्यसागरीय कृषि

(3) मिश्रित कृषि

(4) उद्यान


26. वाणिज्यिक डेयरी कृषि का प्रमुख क्षेत्र कौन है?

(1) दक्षिणी एशिया

(2) उत्तरी अफ्रीका

(3) उत्तरी पश्चिमी यूरोप

(4) पूर्वी यूरोप


27. किस फल को सूखाकर मुनक्का एवं किशमिश बनाई जाती है?

(1) संतरा

(2) अंगूर

(3) सेब

(4) बेर


28. सहकारी आंदोलन को सबसे अधिक सफलता किस देश में मिली है?

(1) डेनमार्क

(2) नीदरलैंड

(3) स्वीडन

(4) इटली


29. खनन का वास्तविक विकास किस क्रांति के पश्चात् हुआ?.

(1) रूसी क्रांति

(2) फ्रांस की क्रांति

(3) अमेरिकी क्रांति

(4) औद्योगिक क्रांति


30. झारखण्ड राज्य में भारत के कुल खनिज भण्डार का कितना प्रतिशत संचित उत्पन्न होता है?

(1) 30 प्रतिशत

(2) 40 प्रतिशत

(3) 50 प्रतिशत

(4) 60 प्रतिशत


31. औद्योगिक क्रांति के समय उद्योगों के लिए शक्ति का प्रमुख साधन क्या था?

(1) कोयला

(2) जल-विद्युत

(3) खनिज तेल

(4) अणु शक्ति

32. इनमें से कौन पेय पदार्थ नहीं है?

(1) चाय

(2) कॉफी

(3) कोकोवा

(4) तारपीन


33. तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में किस फसल की बागान पायी जाती है?

(1) चाय

(2) कॉफी

(3) 1 एवं 2 दोनों

(4) तेल


34. मिश्रित अर्थव्यवस्था में किस प्रकार के उद्यम पाए जाते हैं?

(1) निजी उद्यम

(2) सार्वजनिक

(3) सहकारी उद्यम

(4) ये सभी।


35. जर्मनी के रुर क्षेत्र में पाए जाने वाले कोयले के आधार पर किस उद्योग का व्यापक विकास हुआ है?

(1) इस्पात

(2) ताँबा

(3) अल्युमिनियम

(4) कपास


36. सिलीकन घाटी कहाँ स्थित है?

(1) सियेटल में

(2) फ्रांसिस्को

(3) न्यूयॉर्क

(4) वाशिंगटन डी०सी०


37. निर्माण क्रियाओं में नवीनतम पीढ़ी किसे कहा जाता है?

(1) कच्चा माल

(2) खनिज तेल

(3) मशीन

(4) प्रोद्यौगिकी


38. निम्नलिखित में से किस अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

(1) पूँजीवादी

(2) मिश्रित

(3) समाजवादी

(4) कोई भी नहीं


39. भारत में 1991 की जनगणना के आधार पर नगरीय बस्ती का जनघनत्व निर्धारित किया गया है। वह कितना है?

(1) 300 व्यक्ति

(2) 400 व्यक्ति

(3) 500 व्यक्ति

(3) 1000 व्यक्ति


40. विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या नगरों में निवास करती है?

(1) 45 प्रतिशत

(2) 50 प्रतिशत,

(3) 54 प्रतिशत

(4) 60 प्रतिशत


खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

भूगोल (GEOGRAPHY) - XII 

> प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघूत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।

> प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघूत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।

> प्रश्न 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक का निर्धारित है ।

1. परिवहन को परिभाषित करें।

उत्तर-वस्तुओं तथा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। परिवहन व संचार मार्ग नैचलों और वाहनों का एक संजाल बनाता है जिसके माध्यम से व्यापार होता है। परिवहन के माध्यम-वस्तुओं तथा सेवाओं के परिवहन के लिए स्थल जल वायु तथा पाइपलाइन के माध्यमों का उपयोग किया जाता है।

2. जनसंख्या घनत्व को परिभाषित करें।

उत्तर-प्रति इकाई क्षेत्र पर निवास करने वाली व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है। दूसरे शब्दों में किसी क्षेत्र में कुल आबादी और कुल क्षेत्रफल के अनुपात को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है।

3. बाढ़ क्या है?

उत्तर-बाढ़ ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो अत्यधिक वर्षा होने से नदियों की क्षमता में सामान्य से अधिक अपवाह होने के कारण उत्पन्न होती है। इससे नदियों का जल किनारों से बाहर आकर मैदानी भागों में बहने लगता है। बाढ़ कुछ घण्टों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है, लेकिन इससे जन, धन और फसलों को बहुत अधिक हानि हो सकती है।

4. मानव प्रवास से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-व्यक्तियों के एक स्थान से दूसरे स्थान में जाकर बसने की क्रिया को प्रवास कहते हैं। किसी दूसरे स्थान में आकर बसावट की प्रकृति के आधार पर इस प्रवास को (i) स्थाई अथवा (ii) अस्थाई कह सकते हैं। स्थाई प्रवास में आए हुए व्यक्ति बसावट करने के बाद वापस अपने मूल स्थान नहीं जाते हैं।

5. खरीफ फसल क्या है?

उत्तर-भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं जिन्हें जून-जुलाई में बोते हैं और अक्टूबर के आसपास काटते हैं। इन फसलों को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता तथा पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।

6. साक्षरता से क्या समझते हैं?

उत्तर-साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना अर्थात् पढ़ने और लिखने की क्षमता से संपन्न होना। अलग-अलग देशों में साक्षरता के अलग अलग मानक हैं। भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पहने की योग्यता हासिल कर लेता है तो उसे साक्षर माना जाता है।

7. स्वर्णिम चतुर्भुज से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-स्वर्णिम चतुर्भुज भारत का एक प्रसिद्ध राजमार्ग है जो कई औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं कृषि सम्बन्धी नगरों को जोड़ता है। यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी तथा विश्व की 5वीं सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। 2001 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गयी थी।

8. परंपरागत ऊर्जा स्रोतों का वर्णन करें।

उत्तर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत: जलावन, उपले, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और बिजली।

9. भारत में कृषि की प्रमुख समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर-पिछले तीन दशकों से भारत में कृषि व्यवस्था सबसे अधिक संकटग्रस्त स्थिति से गुजर रही है। लगातार 1986-87 और 1987-88 के सूखे के दौरान कम बारिश के कारण भारत को इस तरह का संकट झेलना पड़ा एवं 2014 में भारत को खराब मानसून का सामना करना पड़ा जिसने कृषि के संकट को और भी बढ़ा दिया है।

भारत कृषि प्रधान देश है जहां लगभग 70% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है परंतु कृषि की दशा संतोषजनक नहीं है। जनसंख्या की अनियंत्रित वृद्धि ने कृषि को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि स्वतंत्रता के पश्चात् कृषि विकास के लिए अनेक कार्य हुए हैं इसके बावजूद भारतीय कृषि में अनेक समस्याएं हैं वह नीचे हम लोग समझेंगे-

(i) प्रति व्यक्ति भूमि की उपलब्धता कम होना-भारत में जनसंख्या तीन गति से बढ़ रही है फलस्वरूप प्रति व्यक्ति उपलब्ध भूमि का औसत निरंतर कम होता जा रहा है।

(ii) कृषि का असंतुलित वितवरण- भारत में कृषि भूमि का वितरण असमान है खेतों के छोटे आकार व विक्रय होने के कारण आधुनिक विधि से कृषि करना एक समस्या मूलक है।

(iii) फसलों की न्यून उत्पादन-भारतीय कृषि की मुख्य समस्या फसलों की न्यून या कम उत्पादन है। देश में फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन विश्व के कई देशों से कम है।

(iv) वर्षा की अनिश्चितता-वर्षा की अनिश्चितता मूलतः प्रकृति जन समस्या है। भारतीय कृषि विशेषकर खरीफ फसलें मानसूनी वर्षा पर निर्भर है। मानसून के आने तथा लौटने में अनिश्चित रहती है। कभी-कभी मानसून काल के बीच लंबा अवर्षण काल भी आ जाता है।

(v) जोताई का छोटा आकार- भारतीय कृषि के समक्ष एक प्रमुख समस्या यह है कि अधिकांश किसानों के जोत खेत का आकार बहुत छोटा है। भारत में जोत के औसत आकार 2 हेकटेयर से कम है जबकि यह औसत न्यूजीलैंड में 184, संयुक्त राज्य राष्ट्र अमेरिका में 58, ब्रिटेन में 24 पॉइंट 5 एवं हॉलैंड में 26 हेक्टेयर है।

10. प्रवास के परिणामों का वर्णन करें।

उत्तर-प्रवास के परिणाम-

(i) आर्थिक परिणाम-जो प्रवासी बाहर जाकर कमाया हुआ धन अपने परिवार वालों को भेजते हैं, उस धन को हुंडि कहते हैं। इन इंडियों से उनके बच्चों की पढ़ाई होती है तथा विवाह आदि।

(ii) जननांकिकीय परिणाम-प्रवास के कारण देश की जनसंख्या में परिवर्तन होता है। गांव में बाहर के प्रवास से शहरों में जनसंख्या बढ़ जाती है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रवासी आते हैं।

(iii) सामाजिक परिणाम-प्रवास के कारण लोगों के बीच नए विचारों का आदान प्रदान होता है। नए विचारों के कारण ही अब बाल विवाह समाप्त कर दिया गया है।

(iv) पर्यावरणीय परिणाम-प्रवास के कारण किसी एक क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ती है, जिसकी वजह में वाहनों की संख्या भी बढ़ती है, जिसमें वायु प्रदूषण होता है।, बढ़ती जनसंख्या में गंदी बस्तियों का निर्माण होता है, जिससे कूड़ा-करकट बढ़ जाता है।

11. बहुउद्देशीय परियोजना से क्या समझते हैं?

उत्तर-वैसे परियोजनाएं जिनसे कई उद्देश्य एक साथ पूरे होते हैं, उसे बहुउद्देशीय परियोजना कहते हैं।

इसका मुख्य उदाहरण नदियों पर निर्मित बाँध है। इससे बाद नियंत्रण, मत्स्य पालन, सिंचाई, मृदा अपरदन पर रोक, विद्युत उत्पादन, इत्यादि उद्देश्य एक साथ पूरे होते हैं।

12. रेल परिवहन की विभिन्न समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर-भारतीय रेल परिवहन अनेक समस्याओं से जूझता हुआ विकास के पी पर अग्रसर है। जिनमें निम्नलिखित समस्याएँ हैं-

(1) पूँजी का अभाव-वर्तमान में देश की जनसंख्या अधिक बढ़ गई है, जिससे रेलों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तथा ढोये जाने वाले माल की मात्रा में भारी वृद्धि हुई है। अत: रेल परिवहन पर इनका भारी दबाव है। रेल परिवहन का विकास उसी अनुपात में करने की आवश्यकता है परन्तु देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पूँजी का अभाव है। मांग के अनुरूप विकास कर पाना संभव नहीं हो रहा है। अत: अर्थव्यवस्था को कारगार व सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।

(ii) पटरी की चौड़ाई में भिन्नता-भारत में तीन गेजों अर्थात् तीन विभिन्न चौड़ाई की पटरियाँ बिछायी गई हैं। जिनके कारण निरन्तर यात्रा एवं माल ढुलाई में कठिनाई होती है क्योंकि विभिन्न गेजों वाले रेल स्टेशनों में माल एवं यात्रियों को गाड़ी बदलाने की आवश्यकता होती है अतः समय की बर्बादी होती है। इससे शीन नष्ट होने वाले माल खराब हो जाते हैं। अतः रेलपथ की चौड़ाई की भिन्नता को खत्म करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से रेलवे ने देशभर में सिर्फ बड़ी रेल लाइनों रखने और सभी छोटी लाइनों की बड़ी लाइन में बदलने की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।

(iii) पुराने रेलपथ-देश की रेल पटरियाँ एवं रेलवे पुल पुराने हो गए हैं। अब ये अधिक भार व यातायात के योग्य नहीं रहे। इनमें अब दुर्घटनाएं होने की संभावनाएँ बढ़ गई हैं। अत: नवीन प्रौद्योगिकी के अनुसार इनका नवीकरणीय, मरम्मत एवं देखभाल किया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

(iv) स्थानाभाव-जनसंख्या वृद्धि एवं नगरों का विस्तार होने के कारण घने बसे क्षेत्रों में रेलमागों के विस्तार के लिए स्थान का अभाव है। ऐसी स्थिति में महानगरों में रेलपथों का आवश्यकतानुसार विस्तार करना एक कठिन कार्य है। स्थानाभाव एवं भीड़-भाड़ की समस्या को दूर करने की दृष्टि से कोलकाता एवं दिल्ली में भूमिगत रेलपथ का निर्माण किया गया है।

13. किसी देश के औद्योगिक विकास में लोहा इस्पात उद्योग का क्या महत्व है?

उत्तर-लौह इस्पात उद्योग को किसी देश के आर्थिक विकास की पुरी माना जाता है। भारत में इसका सबसे पहला बड़े पैमाने का कारखाना 1907 में झारखण्ड राज्य में सुवर्ण रेखा नदी की घाटी में साकची नामक स्थान पर जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित किया गया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत इस पर काफी ध्यान दिया गया और वर्तमान में कारखानों द्वारा तीर इस्पात का उत्पादन किया जा रहा है।

परिवहन के क्षेत्र में प्रमुख लौह एवं इस्पात संयंत्र रेलवे लाइनों और पत्तनों से जुड़े क्षेत्रों का निर्माण में। उदाहरण के लिए TISCO संयंत्र मुंबई कोलकाता रेलवे लाइन के अति निकट है यहां से इस्पात के निर्यात के लिए निकटतम (लगभग 240 किमी, दूर) पत्तन कोलकाता है।

विद्युत के क्षेत्र में- मशीनरी कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति आवश्यक है। इस प्रकार विद्युत आपूर्ति किसी भी विनिर्माण उद्योग की अवस्थिति का निर्धारक कारक बन जाती है। उदाहरण के लिए, दामोदर घाटी निगम दुर्गापुर इस्पात संयंत्र और बोकारो इस्पात संयंत्र को जलविद्युत की आपूर्ति करता है।

14. प्रदूषण एवं प्रदूषक के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर-प्रदूषण-वायु, जल या भूमि के भौतिक, रसायनिक या जैविक गुणों में होने वाले ऐसे अनचाहे परिवर्तनीय जो जीव समुदाय के लिए किसी न किसी रूप में हानिकारक सिद्ध होता है उसे ही प्रदूषण कहा जाता है।

प्रदूषण के प्रकार- वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, भूमि प्रदूषण आदि।

प्रदूषक-जो पदार्थ पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं उसे प्रदूषक कहते हैं। जैसे-

ठोस कणिकीय प्रदूषक-धूल कण, एरोसोल, औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ जैसे-पारा, सीसा, एस्बेस्टस आदि के कण।

तरल प्रदूषक-अमोनिया, यूनिया, नाइट्रेट युक्त जल आदि।

गैसीय प्रदूषक-विभिन्न प्रदूषक गैसे-जैसे-SO2,CO2, NO2, CFCs आदि।

15. जल प्रदूषण को परिभाषित करें। जल प्रदूषण के प्रमुख कारक क्या है?

उत्तर-जल प्रदूषण-जल में निहित बाहरी पदार्थ जय जल के स्वाभाविक गुणों को इस प्रकार अनचाहे परिवर्तित कर देता है कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है तो इसे जल प्रदूषण कहा जाता है।

जल प्रदूषण के प्रमुख कारक-

कृषि क्षेत्र में अनुचित गतिविधियां, जहाजों से होने वाला तेल का रिसाव, सामाजिक और धार्मिक रीति रिवाज, जैसे पानी में शव को बहाने, नहाने, कचरा फेंकने, समुद्र के किनारे स्थित तेल के कुएं में लीकेज हो जाने से होने वाला तेल प्रदूषण, उद्योगों आदि द्वारा भारी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ जल स्रोतों यथा नदियों एवं जलाशयों में बहाया जाना।

जल प्रदूषण मुख्यत: कार्बोनेट, सोडियम, क्लोराइड, बाइकार्बोनेट पोटैशियम व मैग्नीशियम के सल्फेट्स, कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया तथा औद्योगिक अपशिष्ट के जल में घुल जाने से होता है।

समुद्रजलीय प्रदूषण सल्फरयुक्त भारी धातुओं, पेट्रोलियम पदार्थों, हाइड्रोकार्बन आदि के जल में घुलने से होता है।

भारत के कुछ भागों में भूमिगत पेयजल में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड नामक प्रदूषक पाए जाते हैं। नदियों में जल प्रदूषण की माप ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से करते हैं।

16. भारत में कोयला के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन कीजिए।

उत्तर- 'भारत में कोयले का लगभग 21400 करोड़ टन भंडार है। आजकल भारत में प्रतिवर्ष 33 करोड़ टन कोयला निकाला जाता है। कोयले के अधिकांश क्षेत्र प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर पूर्वी भाग में पाये जाते हैं। कुल उत्पादन का दो-तिहाई कोयला झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में निकाला जाता है। शेष एक तिहाई कोयला आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से प्राप्त होता है।

देश में प्रमुख कोयला उत्पादक इस प्रकार है-

(क) झारखण्ड-प्रमुख खनन क्षेत्र बोकारो, झरिया (धनबाद), गिरिडीह, रामगढ़ है । धनबाद को कोयला नगरी भी कहा जाता है।

(ख) मध्य प्रदेश- प्रमुख उमरिया, सोहागपुर है।

(ग) छत्तीसगढ़-प्रमुख कोयला क्षेत्र कोरबा और अम्बिकापुर है।

(च) उड़िसा- प्रमुख कोयला क्षेत्र सम्भलपुर और सुन्दरगढ़ जिलों में है।

17. भारत में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों की विवेचना करें।

उत्तर-संपूर्ण संसार में जनसंख्या का असमान वितरण पाया जाता है। कहीं  अत्यधिक सघन जनसंख्या पाई जाती है,तो कही जनविहीन क्षेत्र पाए जाते है। कई ऐसे प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक तत्व है,जो जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते है। जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले प्राकृतिक तत्व निम्नलिखित है-

(i) स्थलाकृति-उपजाऊ मैदानी क्षेत्र जनसंख्या वृद्धि में सहायक है, जो अनुपजाऊ पहाड़ी पठारी क्षेत्र जनसंख्या को बिखेरता है।

(ii) जलवायु अनुकूल शीतोष्ण जलवायु जनसंख्या का आकर्षित करती है, तो अत्यधिक शीत-प्रधान या गर्म मरुस्थलीय क्षेत्र जन-विहीन रहते है।

(iii) वनस्पति- खनिज एवं जल की उपलब्धता जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती है।

(iv) सांस्कृतिक कारक- उद्योग धंधों का विकास, परिवहन के साधनों का विकास, नगरीकरण की सुविधाएँ, चिकित्सा केन्द्र, शिक्षा केन्द्र एवं धार्मिक स्थल जनसंख्या के वितरण पर प्रभाव डालते हैं।

(v) आपदा-सूखा, महामारी, अकाल, बाढ़, भूकम्प आदि क्रियाएँ जनसंख्या को कम करने तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को मजबूर करती हैं, जिससे जनसंख्या का वितरण प्रभावित होता है।

अथवा, कच्चे माल के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण अग्रलिखित प्रकार से है-

(1) बड़े पैमाने के उद्योग- ऐसे उद्योग जिनमें कच्चे माल की अधिकता होती है, यह पैमाने के उद्योग कहलाते हैं। जैसे-लोहा-इस्मात उद्योग तथा सूती वस्त्र उद्योग।

(ii) मध्यम पैमाने के उद्योग-वे उद्योग जिनमें बड़े उद्योगों की अपेक्षा कम कच्चे माल की सहायता से उत्पादन कार्य किया जाता है मध्यम पैमाने के उद्योग कहलाते हैं। इनमें प्राय: 50 लाख रुपये तक पूँजी लगी होती है । रेडियो, टीवी आदि मध्यम पैमाने के उद्योग माने जाते हैं।

(iii) छोटे पैमाने के उद्योग- वह उद्योग जो स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, जिनमें थोड़ी पूंजी की आवश्यकता होती है वे छोटे पैमाने के उद्योग कहलाते हैं। जैसे—साबुन बनाना, बीड़ी बनाना, माचिस बनाना आदि छोटे पैमाने के उद्योग है।

18. चाय उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाओं एवं वितरण का वर्णन करें।

उत्तर-1950-51में देश में चाय का उत्पादन लगभग 2.75 लाख टन था जो 2000-01 में बढ़कर आठ लाख टन हो गया। यह उत्पादन विश्व में चाय का सर्वाधिक उत्पादन है। भारत में संसार की 28% चाय पैदा की जाती है।

क्षेत्र-असम सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है । यह देश के कुल उत्पादन का 45% उत्पन्न करता है। इसके पश्चात् पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले हैं। दक्षिणी भारत में चाय तमिलनाडू, केरल तथा कर्नाटक राज्य में उगाई जाती । असम में चाय का उत्पादन ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी में होता है। यहाँ चाय के उत्पादन के लिए निम्न अनुकूल दशाएं पाई जाती है-

(1) पर्याप्त व सुविचारित वर्षा, (ii) उच्च तापमान, (iii) अच्छे जल निकास वाली मृदा आदि।

पश्चिम बंगाल भारत का दूसरा सबसे ज्यादा चाय उत्पादन करने वाला राज्य है। यहाँ दार्जिलिंग तथा कूच बिहार में सबसे अधिक चाय पैदा की जाती है।

19. निम्नलिखित नदियों को भारत के मानचित्र पर रेखांकित कीजिए।

(क) नर्मदा

(ख) गोदावरी

(ग) गंगा

(घ) कावेरी

(7) महानदी

Class XII शर्मा गेस पेपर महत्वपूर्ण क्वेश्चन भूगोल (Geography) Set-3

उत्तर-(क) नर्मदा- मध्य प्रदेश, गुजरात से नर्मदा गुजरती है।

(ख) गोदावरी- महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश।

(ग) गंगा- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल।

(घ) कावेरी - कर्नाटक, तमिनाडु से गुजरती है।

(ङ) महानदी

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare