झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची, झारखंड
मॉडल
प्रश्न पत्र (2022 2023)
(
वस्तुनिष्ठ )
कक्षा-11 समय - 1
घंटा
विषय-
हिंदी (ऐच्छिक) पूर्णांक
- 40
सामान्य
निर्देश-
•
कुल 40 प्रश्न है!
•
सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है!
•
प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है!
•
प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प का चयन कीजिए!
•
गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे !
खंड-क
(अपठित बोध)
1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्न संख्या 1-4 के
लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :-
संस्कृति
की शाश्वत धारा का निर्माण वाल्मीकि, व्यास, नानक, कबीर, सूर, तुलसी, निराला,
रवीन्द्र, भारती, कुरूप्पु जैसे महाकवियों एवं मनीषी चिंतकों - आध्यात्मिक पुरूषों
से होता है। यह सत्वगुणी भावधारा है। इन व्यक्तियों की प्राणशक्ति सांसारिक सुख-सुविधाओं
के अधीन होकर व्यय नहीं होती, अपितु ये सत्वधर्मी स्थिर स्मृति में रहते हुए
अत्यल्प साधनों से राष्ट्र की चेतना को पोषित करते हैं। इनके संकल्प और सृजन से
लोक में उच्चतम जीवन आदर्शों की स्थापना होती है और इन पर बाह्य जगत का शासन नहीं
चल सकता, किसी राजनीति या आर्थिक व्यवस्था को इनकी अनुरूपता स्वीकार करनी पडती है।
सर्वोच्च राजनीतिक और आर्थिक अवस्थाएँ जब शाश्वतता का अनुपालन करती है तभी सार्थक
हो पाती है।
1. संस्कृति की शाश्वत धारा के निर्माण में कौन सहायक होते हैं ?
2. लोक में उच्चतम जीवन आदर्शों की स्थापना कौन करते हैं ?
3. राजनीतिक और आर्थिक अवस्थाएँ किस बात का अनुपालन करके सार्थक हो पाती है ?
4. 'व्यय' का विलोम शब्द कौन-सा है ?
निम्नलिखित
पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 5 से 8 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए
:
छिप-छिप
अश्रु बहाने वालों, मोती व्यर्थ बहाने वालों,
कुछ
सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है
सपना
क्या है, नयन सेज पर
सोया
हुआ आँख का पानी
और
टूटना है उसका ज्यों
जागे
कच्ची नींद जवानी
गीली
उमर बनाने वालों, डूबे बिना नहाने वालों
कुछ
पानी के बह जाने से, सावन नहीं मरा करता है
5. 'कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है' - पंक्ति से क्या तात्पर्य ?
6. अश्रु की उपमा कवि ने किससे दी है ?
7. प्रस्तुत काव्यांश के माध्यम से कवि ने क्या प्रेरणा दी है ?
8. 'छिप-छिप अश्रु बहाने वालों, मोती व्यर्थ बहाने वालों पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
खंड-
'ख' (रचनात्मक लेखन एवं अभिव्यक्ति और माध्यम )
9. जनसंचार माध्यमों का प्रमुख कार्य है -
10. पत्रकारिता के विकास में कौन-सा मूल भाव सक्रिय रहता है ?
11. विचारों के आदान-प्रदान की सबसे प्राचीन शैली कौन-सी है ?
12 भारत में प्रकाशित होने वाला प्रथम समाचार पत्र 'बंगाल गजट' का प्रकाशन वर्ष क्या है ?
13. संचार के मुद्रण माध्यम में किसे शामिल किया गया है ?
14. संपादकीय किसके द्वारा लिखा जाता है ?
15. फीचर में तथ्यों की प्रस्तुति का ढंग होता है -
16. औपचारिक पत्र में किन पत्रों को शामिल किया जाता है ?
17. 'रिमाइंडर' को हिंदी में क्या कहते हैं ?
18. 'नोटिस' को हिंदी में क्या कहा जाता है ?
खंड-ग
(पाठ्यपुस्तक)
निम्नलिखित
पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19-22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए
:-
मुरली
तउ, गुपालहिं भावति ।
सुनि
री सखी जदपि नंदलालहि, नाना भाँति नचाव
राखति
एक पाई ठाढ़ौ करि, अति अधिकार जनावति ।
19. प्रस्तुत पंक्तियों के कवि हैं :-
20. प्रस्तुत काव्यांश की भाषा क्या हैं ?
21. किसे एक पाँव पर खड़ा करके रखा जाता है ?
22. नंदलाला को कौन नचाता है ?
23. बोरत तौ बोरयो पै निचोरत बनै नहीं' - पंक्ति में किस त्यौहार का वर्णन है ?
24. 'झहरि झहरि झीनी बूँद है परति मानों' में 'झहरि झहरि' में कौन-सा अलंकार है ?
25.प्रकृति का सुकुमार कवि किन्हें कहा जाता है ?
26. 'संध्या के बाद' कविता का मूल स्वर क्या है ?
27. 'बादल को घिरते देखा है' के कवि है -
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28-31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए
-
सारा
घर मक्खियों से भिनभिना रहा था। आँगन की अलगनी पर कई पैबंद लगी एक गंदी साड़ी टँगी
थी। दोनों बड़े लड़कों का वहाँ कहीं पता न था। बाहर कोठरी में मुंशी जी औंधे मुँ होकर
ऐसी निश्चितता से सो रहे थे, मानो डेढ़ महीने पूर्व मकान किराया नियंत्रण विभाग की
क्लर्की से उनकी छँटनी न हुई हो या फिर मानो उन्हें शाम को किसी काम की तलाश में कहीं
जाना न हो।
28. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गई है ?
29. विभाग की क्लर्की से किनकी छँटनी हुई है ?
30. 'आँगन की अलगनी पर कई पैबंद लगी एक गंदी साड़ी टँगी थी यहाँ किसकी साड़ी की बात कही गई है ?
31. प्रस्तुत पंक्तियों के लेखक कौन है ?
32. टार्च बेचनेवाला वायदे के मुताबिक कितने साल बाद उस जगह पहुँचा जहाँ उसे दोस्त से मिलना था ?
33. गूँगें को किसने पाला था ?
34. ज्योतिबा फुले ने किस संस्था की स्थापना की ?
35. 'उसकी माँ' किस विधा की रचना है ?
36. भारतेंदु हरिश्चंद्र के अनुसार उन्नति के लिए क्या अनिवार्य है ?
37. 'अंडे के छिलके' किस प्रकार का एकांकी है ?
38. 'हुसैन की कहानी अपनी ज़वानी' में हुसैन कौन से बोर्डिंग स्कूल भेजे गए ?
39. आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रमुख स्तंभ मकबूल फिदा हुसैन को 1973 में किस सम्मान से अलंकृत किया गया ?
40. 'आवारा मसीहा' किस विधा की रचना है ?