12th अंतरा 5. विष्णु खरे (क) एक कम (ख) सत्य (क)
एक कम प्रश्न 1. कवि ने लोगों के आत्मनिर्भर, मालामाल और गतिशील होने के
लिए किन तरीकों की ओर संकेत किया है? अपने शब्दों में लिखिए। अथवा 'एक कम' कविता में कवि ने लोगों के आत्मनिर्भर, मालामाल और गतिशील होने
के लिए किन तरीकों की ओर संकेत किया है? कवि ने स्वयं को हर होड़ से अलग क्यों कर लिया
है? उत्तर
: कवि ने आजादी के बाद भारत के अनेक लोगों को आत्मनिर्भर, मालामाल और गतिशील होते
देखा है। छलकपट, धोखाधड़ी, विश्वासघात, भ्रष्टाचार, स्वार्थपरता एवं अन्याय के बल
पर लोगों ने अपनी स्थिति को सुधारा है। अनैतिक तरीकों से लोग धनवान बने हैं और
दूसरों को धक्का देकर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति को ही उन्होंने अपनी उन्नति का साधन
बनाया है। प्रश्न 2. हाथ फैलाने वाले व्यक्ति को कवि ने ईमानदार क्यों कहा
है? स्पष्ट कीजिए। उत्तर
: हाथ फैलाने वाले .अर्थात् भीख माँगने वाले व्यक्ति को कवि ने ईमानदार इसलिए कहा
है क्योंकि अन्य लोगों की तरह वह धोखाधड़ी, बेईमानी या रिश्वतखोरी नहीं कर सका
इसीलिए वह धनवान नहीं बन सका और आज इतना गरीब है कि पेट भरने के लिए उसे दूसरों के
आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है। यदि वह भी औरों की तरह …