Class 11th 1. राजनीतिक सिद्धान्त : एक परिचय (Political Theory: An Introduction)
Class 11th 1. राजनीतिक सिद्धान्त : एक परिचय (Political Theory: An Introduction)
Class 11th 1. राजनीतिक सिद्धान्त : एक परिचय (Political Theory: An Introduction) पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. राजनीतिक सिद्धांत के बारे में नीचे लिखे कौन-से कथन सही
हैं और कौन-से गलत? (क)
राजनीतिक सिद्धांत उन विचारों पर चर्चा करता है जिनके आधार पर राजनीतिक संस्थाएं बनती
हैं। (ख)
राजनीतिक सिद्धांत विभिन्न धर्मों के अन्तर्सम्बन्धों की व्याख्या करता है। (ग)
यह समानता और स्वतंत्रता जैसी अवधारणाओं के अर्थ की व्याख्या करता है। (घ)
यह राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की भविष्यवाणी करता है। उत्तर
: (अ)
सत्य (ब)
असत्य (स)
सत्य (द)
असत्य प्रश्न 2. ‘राजनीति उन सबसे बढ़कर है, जो राजनेता करते हैं।’ क्या आप
इस कथन से सहमत हैं? उदाहरण भी दीजिए। उत्तर
: राजनीति में मानव स्वभाव की गहरी पैठ है। व्यक्ति मौलिक रूप से एक स्वार्थी जीव है
जो हमेशा प्रतियोगिता में या छिपे रूप में होता है। राजनीति दूसरों के व्यवहार के प्रबंधन
की कला है जो उस पर लादा जाता है या निर्देशित किया जाता है। राजनीति प्रभाव की एक
कला है और यह अधिकृत स्थिति प्राप्त करने की विधि है। यह निश्चित रूप से राजनीतिज्ञ
के उस कार्य से सम्बन्धित नहीं है जो वह करता है या वह विभिन्न कार्यों में निर्णय
लेता है। वस्तुतः
राजनीति उससे कहीं अध…