झारखण्ड की भौगोलिक संरचना (Geographical Structure of Jharkhand)

झारखण्ड की भौगोलिक संरचना (Geographical Structure of Jharkhand)
झारखण्ड की भौगोलिक संरचना (Geographical Structure of Jharkhand)
झारखण्ड की भौगोलिक संरचना > झारखण्ड, भारत का 28वाँ राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का 16वाँ सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी है। झारखण्ड भारत के 2.42% भू-भाग पर विस्तृत है। भौगोलिक स्थिति > झारखण्ड भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में अवस्थित है, जिसकी भौगोलिक स्थिति 21°58’10” से 25°1915″ उत्तरी अक्षांश तथा 83°19’50” से 87°57’40” पूर्वी देशान्तर के मध्य है। > राज्य का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 463 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 380 किमी है। राज्य की समुद्र से निकटतम दूरी 90 किमी है। > कर्क रेखा राज्य के मध्य से होकर गुजरती है। यह राज्य के किस्को, ओरमांझी, (रांची) नेतरहाट, गोला, गोपालपुर, मुरहुलसुदी, पोखन्ना, झालबरदा, गोसाईडीह, काँके व पालकुदरी स्थानों से होकर गुजरती है। सीमाओं का विस्तार > झारखण्ड एक स्थलबद्ध (भू-आवेष्ठित) राज्य है, क्योंकि इसकी भौगोलिक सीमा समुद्र से स्पर्श नहीं करती है। > राज्य की सीमाएँ 5 राज्यों को स्पर्श करती हैं। झारखण्ड के उत्तर में बिहार, दक्षिण में ओडिशा, पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में उत्तर प्रदेश व छत्त…