14. संग्रहालयों में वस्त्र संरक्षण
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1. आप कला संरक्षण और वस्त्र संरक्षण से क्या समझते हैं? उत्तर
: कला संरक्षण और वस्त्र संरक्षण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा क्रमशः कलाकृतियों और
वस्त्रों की देखभाल और उनका रख-रखाव किया जाता है ताकि भविष्य में होने वाली क्षति
से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। यह अवधारणा शिल्पकृतियों की वृहद् श्रृंखला पर लागू
होती है, जिमसें टेपेस्ट्री, गलीचे, रजाइयां, झंडे, कपड़े, परदे, गद्दीदार फर्नीचर,
गुडिया और संबंधित वस्तुएँ जैसे-पंखे, छाते, दस्ताने और टोपियाँ जैसे वस्त्र शामिल
हैं। प्रश्न 2. निवारक और हस्तक्षेपीय संरक्षण में क्या भिन्नता है? उत्तर
: संरक्षण मुख्य रूप से किसी वस्तु के जीवनकाल को दीर्घ बनाने पर लक्षित एक संक्रिया
है जो अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक प्राकृतिक या आकस्मिक ह्रास को रोकने में परिणत होती
है। यह दो प्रकार का होता है-(1) निवारक संरक्षण और (2) हस्तक्षेपीय संरक्षण। यथा-
(1)
निवारक संरक्षण -निवारक संरक्षण में संग्रहालय सभी संग्रहित
वस्तुओं की देखभाल व रखरखाव के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण सृजित किया जाता है। यह प्रत्येक
वस्तु के लिए अनुकूल वातावरण उपलब…