12th Geography 2. विश्व की जनसंख्या: वितरण, घनत्व, तथा वृद्धि। POPULATION OF THE WORLD-DISTRIBUTION, DENSITY AND GROWTH
12th Geography 2. विश्व की जनसंख्या: वितरण, घनत्व, तथा वृद्धि। POPULATION OF THE WORLD-DISTRIBUTION, DENSITY AND GROWTH
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 2.
विश्व की जनसंख्या: वितरण, घनत्व, तथा वृद्धि। POPULATION
OF THE WORLD-DISTRIBUTION, DENSITY AND GROWTH पाठ के मुख्य बिंदु *
किसी भी देश की जनसंख्या उस देश के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होती है, जो अन्य संसाधनों
का उपयोग करती है, साथ ही देश के विकास हेतु नीतियों का निर्धारण भी करती है। *
किसी राष्ट्र के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग वहां के मानव संसाधन द्वारा ही संभव है,
और देश की प्रौद्योगिकी एवं व्यापारिक उन्नति वहां निवास करने वाली जनसंख्या पर निर्भर
करती है अतः हम कह सकते हैं कि किसी राष्ट्र का समुचित विकास वहां की मानव संसाधन द्वारा
ही किया जा सकता है। *
वास्तव में मानव भूगोल के अध्ययन का केंद्र बिंदु मानव ही होता है तथा मानव के समूह
को जनसंख्या कहा जाता है। *
जनांकिकीय विशेषताओं के अंतर्गत जनसंख्या वितरण, घनत्व, वृद्धि, लिंगानुपात, जन्म दर
मृत्यु दर, साक्षरता, नगरीय ग्रामीण जनसंख्या एवं कार्यशील जनसंख्या जैसे पक्षों का
अध्ययन किया जाता है। *
किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के फैलाव को जनसंख्या वितरण कहा जाता ह…