प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 12
Geography
2. विश्व की जनसंख्या: वितरण, घनत्व, तथा वृद्धि। POPULATION OF THE WORLD-DISTRIBUTION, DENSITY AND GROWTH
पाठ के मुख्य बिंदु
* किसी भी देश की जनसंख्या उस देश के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होती है, जो अन्य संसाधनों का उपयोग करती है, साथ ही देश के विकास हेतु नीतियों का निर्धारण भी करती है।
*
किसी राष्ट्र के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग वहां के मानव संसाधन द्वारा ही संभव है,
और देश की प्रौद्योगिकी एवं व्यापारिक उन्नति वहां निवास करने वाली जनसंख्या पर निर्भर
करती है अतः हम कह सकते हैं कि किसी राष्ट्र का समुचित विकास वहां की मानव संसाधन द्वारा
ही किया जा सकता है।
*
वास्तव में मानव भूगोल के अध्ययन का केंद्र बिंदु मानव ही होता है तथा मानव के समूह
को जनसंख्या कहा जाता है।
*
जनांकिकीय विशेषताओं के अंतर्गत जनसंख्या वितरण, घनत्व, वृद्धि, लिंगानुपात, जन्म दर
मृत्यु दर, साक्षरता, नगरीय ग्रामीण जनसंख्या एवं कार्यशील जनसंख्या जैसे पक्षों का
अध्ययन किया जाता है।
*
किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के फैलाव को जनसंख्या वितरण कहा जाता है यह बहुत ही असमान
है, क्योंकि विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 90% भाग केवल 10% भाग पर ही निवास करते
हैं। विश्व की कुल जनसंख्या का 80% भाग 20 से 60 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य निवास
करती है।
*
दक्षिणी गोलार्ध में विश्व का केवल 10% जनसंख्या निवास करती है। जबकि, उत्तरी गोलार्ध
में विश्व की 90% जनसंख्या निवास करती है।
*
विश्व के 10 देशों में 58% जनसंख्या निवास करती हैं। ये देश हैं - चीन, भारत संयुक्त
राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, नाइजीरिया बांग्लादेश, रूस एवं मेक्सिको।
*
एशिया महाद्वीप में विश्व की सर्वाधिक 60% जनसंख्या निवास करती है।
*
जनसंख्या घनत्व :- प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र
में निवास करने वाली जनसंख्या को वहां का जनसंख्या घनत्व कहा जाता है। अर्थात जनसंख्या
घनत्व मानव एवं भूमि का अनुपात होता है। अतः किसी प्रदेश के क्षेत्रफल तथा जनसंख्या
में जो पारस्परिक अनुपात होता है, उसे जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
* प्रति वर्ग किलोमीटर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को गणितीय घनत्व कहा जाता है। प्रदेश की कुल जनसंख्या
* विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले राष्ट्र
हैं :- बांग्लादेश (1265 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर, भारत 1450 व्यक्ति प्रति वर्ग
किलोमीटर), जापान (348 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर), फिलिपिंस (352 व्यक्ति प्रति
वर्ग किलोमीटर)।
*
विश्व के विभिन्न महाद्वीपों में भी जनसंख्या का वितरण असमान है। चीन एवं भारत विश्व
के 2 सर्वाधिक विशाल जनसंख्या वाले देश है, जिसमें विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग
37% भाग निवास करता है।
*
चीन विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। 2011 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या
134 करोड़ थी और यहां जनसंख्या घनत्व 141 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था।
*
जनसंख्या के वितरण तथा घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों में भौगोलिक कारक, आर्थिक
कारक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों को शामिल किया जाता है।
*
भौगोलिक कारक के अंतर्गत जल की उपलब्धता, भू-आकृति, जलवायु एवं मृदाओं को सम्मिलित
कर सकते हैं।
*
आर्थिक कारक के अंतर्गत खनिजों की उपलब्धता, नगरीकरण और औद्योगिकरण मुख्य भूमिका निभाती
है।
*
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक के अंतर्गत प्राचीन परंपराएं, धार्मिक आस्था, राजनीतिक
अस्थिरता एवं शांति तथा भाषा आदि मुख्य होते हैं।
*
जनसंख्या की वृद्धि :- समय के दो अंतरालों
के बीच एक क्षेत्र विशेष में होने वाली जनसंख्या के आकार में परिवर्तन को जनसंख्या
वृद्धि कहा जाता है, यह परिवर्तन धनात्मक अथवा ऋणात्मक दोनों हो सकती है।
*
जनसंख्या परिवर्तन के तीन मुख्य घटक है :-
जन्म दर मृत्यु दर और :- प्रवास |
*
वार्षिक वृद्धि दर :- एक वर्ष के अंदर जन्म
दर और मृत्यु दर के अंतर से वार्षिक वृद्धि दर ज्ञात की जाती है।
*
प्रवास :- किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह
का एक स्थान से किसी दूसरे स्थान पर स्थाई अथवा अस्थाई रूप से चले जाना प्रवास कहलाता
है।
*
उद्गम स्थान :- प्रवास के दौरान जहां से लोग
जाते हैं उसे उद्गम स्थल कहा जाता है।
*
गंतव्य स्थान :- प्रवास के दौरान जहां पर लोग जाते हैं उसे गंतव्य स्थान कहा जाता है।
*
विश्व में जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में ऋणात्मक सह संबंध पाया जाता है।
*
विश्व में जनसंख्या घनत्व 45 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
*
जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि जन्म मृत्यु + आप्रवास उत्प्रवास।
- -
*
जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि :- यह तब अधिक
होती है जब दो समय अंतरालों के बीच जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो जाती है या जब अन्य
देशों से लोग स्थाई रूप से किसी देश में प्रवास कर जाते हैं।
*
जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि :- यदि दो समय
अंतरालों के बीच जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं। यह
तब होता है जब जन्म दर, मृत्यु दर से कम हो जाती है अथवा लोग अन्य देशों में प्रवास
कर जाते हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है
?
(क)
अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग)
दक्षिण अमेरिका
(घ)
उत्तर अमेरिका
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(क)
अटाकामा
(ख)
भूमध्य रेखा प्रदेश
(ग) दक्षिण पूर्वी एशिया
(घ)
ध्रुवीय प्रदेश
3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है
(क)
जलाभाव
(ख)
बेरोजगारी
(ग) चिकित्सा शैक्षणिक सुविधाएं
(घ)
महामारियां
4. किसी क्षेत्र की जनसंख्या परिवर्तन का सूचक होता है ?
(क)
आर्थिक प्रगति
(ख)
सामाजिक उत्थान
(ग)
ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
(घ) इनमें से सभी
5. प्रवास के संदर्भ में वह स्थान जहां से लोग गमन करते हैं, क्या कहलाता
है ?
(क) उद्गम स्थान
(ख)
गंतव्य स्थान
(ग)
लक्ष्य स्थान
(घ)
इनमें से कोई नहीं
6. मानव जनसंख्या का प्रारंभिक एक करोड़ होने में कितना समय लगा?
(क)
1 लाख वर्ष
(ख)
5 लाख वर्ष
(ग) 10 लाख वर्ष
(घ)
20 लाख वर्ष
7. विश्व की जनसंख्या को एक अरब से 2 अरब होने में कितने वर्ष लगे थे?
(क)
40 वर्ष।
(ख)
50 वर्ष
(ग) 100 वर्ष ।
(घ)
150 वर्ष
8. 100% शहरी जनसंख्या वाले देश का नाम है?
(क) सिंगापुर।
(ख)
थाईलैंड
(ग)
जापान ।
(घ)
इंडोनेशिया
9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है:-
(क)
विगत 500 वर्षों में जनसंख्या 10 गुना से अधिक बढ़ी है।
(ख)
5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे
(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती
है।
(घ)
जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जन्म दर उच्च होती है
अतिलघुतरीय प्रश्न
1. जनसंख्या घनत्व को परिभाषित करें।
उत्तरः
प्रति इकाई क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
2. जनसंख्या शून्य क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
विश्व के जिन क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत कम अति विरल. पा अनुपस्थित हैं, उन्हें जन
शून्य क्षेत्र कहते हैं।
3. एशिया महादेश में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
उत्तर:
लगभग 60%
4. जनसंख्या वृद्धि क्या है?
उत्तर:
दो समय अंतरालों के बीच जनसंख्या में हुए परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
5. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि किसे कहते हैं?
उत्तरः
किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से हुए जनसंख्या
वृद्धि ही, प्राकृतिक वृद्धि कहलाता है।
6. जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में कैसा सहसंबंध पाया जाता है?
उत्तर:
ऋणात्मक सहसंबंध
7. जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न सर्वाधिक गंभीर समस्या क्या है?
उत्तरः
संसाधनों का हास
8. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग क्या है?
उत्तर:
किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया
जा सकता है।
9. जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन से है?
उत्तरः
जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र है। ऐसा क्यों
होता है?
उत्तर:
विश्व के अनेक क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले भौगोलिक, आर्थिक,
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक अनुकूल पाए जाते हैं। उन क्षेत्रों में उच्च जनसंख्या
घनत्व पाए जाते हैं। उदाहरण दक्षिण, दक्षिणपूर्वी एवं पूर्वी एशिया के भाग ।
2. अशोधित जन्म दर किसे कहते हैं?
उत्तरः अशोधित जन्म दर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में किया जाता है।
3. जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि से क्या समझते हैं। व्याख्या करें।
उत्तर:
दो समय अंतराल के बीच जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो या जब अन्य देशों से लोग स्थायी
रूप से उस देश में प्रवास कर जाएँ। फलस्वरूप वहाँ की जनसंख्या अधिक हो जाए तो, उसे
जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि कहते हैं।
4. जनसंख्या का ऋणात्मक वृद्धि दर क्या है, समझाएं।
उत्तर:
दो समय अंतराल के बीच जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या के ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं।
किसी क्षेत्र में जब जन्म दर मृत्यु दर से कम हो जाए अथवा लोग अन्य देशों में प्रवास
कर जाए, तो वहां जनसंख्या में ऋणात्मक विधि होती है।
5. विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र को बताएं।
उत्तरः
उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व 150 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
से अधिक होता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्र आते हैं:
(क)
दक्षिण, दक्षिण- पूर्वी एवं पूर्वी एशिया
(ख)
मध्यवर्ती एवं उत्तर पश्चिमी यूरोप, यूरोपीय रूस का दक्षिण- पश्चिम भाग
(ग)
संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग तथा कनाडा का पूर्वी भाग ।
6. प्रवास के प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रवास के प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक
प्रतिकर्ष
कारक: |
अपकर्ष
कारक: |
प्रतिकूल
परिस्थिति में परेशान होकर जब लोग एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते हैं, तो उसे प्रतिकर्ष
कारक कहा जाता है। उदाहरण बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएं, राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल
जलवायु प्राकृतिक आपदाए. महामारी, सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन जैसे कारक उद्गम स्थान
को प्रतिकूल बनाते है। |
अनुकूल
अवसर से आकर्षित होकर जब लोग एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते हैं तो उसे अपकर्ष
कारक कहते हैं। उदाहरण काम के बेहतर अवसर, रहन-सहन की अच्छी दशाएं. शांति व स्थायित्व,
जीवन व संपत्ति की सुरक्षा, अनुकूल जलवायु जैसे कारण गंतव्य स्थान को अधिक आकर्षक
बनाते हैं। |
7. जनशून्य क्षेत्र किसे कहते हैं? विश्व में इन क्षेत्रों की स्थिति
बताएं।
उत्तर:
विश्व के जिन क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत कम अति विरल या अनुपस्थित हैं, उन्हें जन
शून्य क्षेत्र कहते हैं।
जनशून्य
क्षेत्र या अति विरल क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया जाता है
:-
(क)
अत्यधिक ठंडे मरुस्थलीय प्रदेश
(ख)
अत्यधिक गर्म एवं शुष्क प्रदेश।
(ग)
उच्च पर्वतीय भाग।
(घ)
विषुवत रेखीय घने वन।
8. जनसंख्या वृद्धि को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर-
जनसंख्या वृद्धि से तात्पर्य एक निश्चित समय अवधि के दौरान किसी क्षेत्र में बसे हुए
लोगों की संख्या में आए परिवर्तन से है। इन परिवर्तनों को निरपेक्ष संख्या तथा प्रतिशत
के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यदि एक प्रस्तुत क्षेत्र की जनसंख्या समय की एक
निश्चित अवधि में बढ़ती है तो यह 'धनात्मक परिवर्तन कहलाता है और यदि प्रस्तुत क्षेत्र
की जनसंख्या में समय की एक निश्चित अवधि के दौरान कमी आती है तो यह ऋणात्मक परिवर्तन
कहलाता है। विश्व के विकासशील देशों में धनात्मक परिवर्तन दिखाई देता है, जबकि विकसित
देश विशेषकर पूर्वी यूरोपीय देश ऋणात्मक परिवर्तन की दशा को दर्शातें हैं।
9. एशिया महादेश में जनसंख्या के उच्च घनत्व होने के क्या कारण है?
उत्तर-
मानसून एशिया में उच्च जनसंख्या घनत्व के प्रमुख कारण, पर्याप्त वर्षा के साथ-साथ सिंचाई
के अन्य स्रोतों वाली निम्न भूमियों व नदी की घाटियों में सघन कृषि की जाती है। उपजाऊ
भूमि पर्याप्त वर्षा तथा धान की सघन खेती इन क्षेत्रों में जनसंख्या के उच्च घनत्व
का मुख्य आधार हैं। इस क्षेत्र में चीन, भारत, बांग्लादेश, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया
का जावा द्वीप, श्रीलंका तथा सिंगापुर शामिल हैं। चीन, जापान व इंडोनेशिया औद्योगिक
रूप से भी विकसित हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों
की विवेचना कीजिए ।
उत्तर
: किसी भी देश का का वास्तविक धन, जन अर्थात लोग होते हैं। यह देश का महत्वपूर्ण संसाधन
है तथा देश के अन्य संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़
करता है। 21 वीं शताब्दी में विश्व की जनसंख्या 6 अरब से अधिक दर्ज की गई। इस विशाल
जनसंख्या का विश्व में असमान वितरण पाया जाता है। असमान वितरण के संदर्भ में जार्ज
बी. क्रेसी की टिप्पणी है।
"एशिया
में बहुत अधिक स्थान पर कम लोग और कम स्थान पर बहुत अधिक लोग रहते हैं।"
मोटे
तौर पर विश्व की 90% जनसंख्या, केवल 10% स्थल भाग में निवास करते हैं। विश्व का लगभग
33% भाग प्रायः मानव विहीन है। लोग ऐसे स्थानों पर बसना चाहते हैं, जहां उन्हें भोजन
पानी घर बनाने के लिए समतल भूमि आदि मिले अधिक गर्म और अधिक ठंडे क्षेत्रों में जनसंख्या
कम पाई जाती है।
जनसंख्या
के असमान वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं.
जनसंख्या
के असमान वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक: |
||
भौगोलिक
कारक |
आर्थिक
कारक |
सामाजिक
एवं सांस्कृतिक कारक |
जल
की उपलब्धता |
खनिज |
धार्मिक
एवं सांस्कृतिक स्थल |
भू-आकृति |
नगरीकरण |
सामाजिक
एवं राजनीतिक सुरक्षा |
जलवायु |
औद्योगिकरण |
सामाजिक
एवं राजनीतिक स्थिति |
मृदा |
- |
- |
भौतिक
कारक
(क)
जल की उपलब्धता : जल जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता
है। मानव के विभिन्न क्रियाओं में जल की आवश्यकता पड़ती है। अतः जिन क्षेत्रों में
जल आसानी से उपलब्ध होते हैं, उन क्षेत्रों में लोगों का घना बसाव पाया जाता है। प्राचीन
काल से ही नदी घाटियों में सघन बसाव मिलते हैं।
(ख)
भू-आकृति:- हमारे पृथ्वी के धरातल पर पर्वत, पठार, मैदान पाए जाते
हैं। पर्वत एवं पठारी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बस्तियां परिवहन आदि संरचनाओं में दिक्कते
होती है। कृषि कार्यों में भी मुश्किल होती है। अतः मैदानी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन,
सड़क निर्माण, बस्तियों के निर्माण में आसान होता है, फलस्वरूप मैदानी क्षेत्रों में
घना बसाव पाये जाते हैं।
(ग)
जलवायु विषम जलवायु अर्थात अत्यधिक ठंड एवं अत्यधिक गर्म दोनों
ही क्षेत्रों में निवास करना अत्यंत कठिन है। कृषि एवं वानिकी में भी बहुत मुश्किल
होती है। फलस्वरूप ध्रुवीय क्षेत्रों एवं विषुवत रेखीय प्रदेश दोनों में जनसंख्या का
बसाव निम्न है। समकारी जलवायु क्षेत्रों में अर्थात मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में घना
बसाव पाया जाता है।
(घ)
मृदा
मिट्टी उपजाऊ मिट्टी वाले क्षेत्रों में फसल की / : अधिक उत्पादकता लोगों को आकर्षित
करती है। किसान कृषि कार्य के लिए उपजाऊ समतल मैदानी क्षेत्रों में सघन बसे होते हैं।
उदाहरण: नदी घाटी क्षेत्र, भारत में गंगा का मैदान ।
(ड)
खनिज
पदार्थ विषम जलवायु वाली परिस्थितियों में भी उपयोगी खनिजों के मिल जाने पर मनुष्य
वहां रहने के लिए उपाय ढूंढ लेता है जैसे सऊदी अरब के भीष्ण गर्मी वाले क्षेत्र में
खनिज तेल क्षेत्र और अलास्का के बर्फीले क्षेत्रों में सोने तथा तेल के लिए मनुष्य
ने बस्तियां बसा ली है।
आर्थिक
कारक:
(क)
खनिज
:- धरातल के जिन भागों में खनिजों का भंडार है, उन क्षेत्रों में खनन और औद्योगिक कार्य
प्रारंभ हो जाते हैं। यहाँ रोजगार की तलाश में बहुत से लोग आकर काम करने लगते हैं,
फलस्वरूप वह क्षेत्र सघन बसाव का बन जाता है। भारत का छोटानागपुर पठारी क्षेत्र, अफ्रीका
का कटंगा, जांबिया तांबा पेटी क्षेत्र इसका अच्छा उदाहरण है।
(ख
) नगरीकरण :- नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर विकल्प, शिक्षा,
चिकित्सा, परिवहन, संचार की अच्छी सुविधा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अतः ग्रामीण
क्षेत्रों से आकर नगरों में लोग बसना अधिक पसंद करते हैं। अत: नगरीय क्षेत्र सघन हो
जाते हैं।
(ग)
औद्योगीकरण :- औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।
इन क्षेत्रों में बहुत से कार्यकर्ता आकर बस जाते हैं। उद्योग और कार्यकर्ता को सेवा
उपलब्ध कराने वाले दुकानदार, बैंककर्मी, व्यवसायी आदि भी यहाँ आकर बसने लगते हैं, फलस्वरूप
यह सघन बसा क्षेत्र बन जाता है।
सामाजिक
एवं सांस्कृतिक कारक:
(क)
धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल :- धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल लोगों
को आकर्षित करते हैं। इन क्षेत्रों में वे शांति एवं आनंद महसूस करते हैं।
(ख)
सामाजिक एवं राजनीतिक सुरक्षा :- जिन क्षेत्रों में सामाजिक
एवं राजनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है वहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक पाया जाता है।
(ग)
सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति :- सामाजिक एवं राजनीतिक अशांति वाले क्षेत्रों
से लोग पलायन करने लगते हैं। फलस्वरूप वहाँ निम्न बसाव पाया जाता है।
उपयुक्त
कारकों से विश्व की जनसंख्या घनत्व एवं वितरण प्रभावित होती है।
2. जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए ।
उत्तर:
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य
की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया जा सकता है। यह सिद्धांत हमें बताता है कि
जैसे ही समाज ग्रामीण, खेतिहर और अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके, नगरीय औद्योगिक एवं
साक्षर बनता है, तो उस क्षेत्र की जनसंख्या उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर से परिवर्तित
होकर निम्न जन्मदर और निम्न मृत्यु दर हो जाती है। ये परिवर्तन अवस्थाओं में होते हैं।
जिन्हें सामूहिक रूप से जनांकिकीय चक्र के रूप में जाना जाता है।
|
ज |
|
ग्रामीण,खेतिहर |
👉 |
नगरीय,
औद्योगिक |
|
संक्रमण |
|
संक्रमण
सिद्धांत की तीन अवस्थाएं ।
(क)
प्रथम अवस्था : इस अवस्था में उच्च जन्मदर एवं उच्च मृत्युदर
होती है। अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न है, जहाँ बड़े परिवारों को संपत्ति
मानी जाती है। अधिकांश लोग निरक्षर होते हैं।, अतः मृत्युदर की क्षति पूर्ति के लिए
अधिक पुनरुत्पादन करते थे अर्थात जन्मदर अधिक है। उनके प्रौद्योगिकी का स्तर निम्न
होते हैं। महामारियों, और भोजन की अपर्याप्त आपूर्ति, तथा जीवन प्रत्याशा (जीवन जीने
के इच्छा) में कमी के कारण उच्च मृत्युदर होती है। 200 वर्ष पूर्व विश्व के सभी देश
इसी अवस्था में थे।
(ख)
द्वितीय अवस्था : इस अवस्था के प्रारंभ में उच्च जन्म दर रहती
है, परंतु समय के साथ इसमें कमी आती जाती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं एवं स्वच्छता
में सुधार के कारण मृत्यु दर में कमी आती है। फलस्वरूप उच्च जन्म दर एवं निम्न मृत्यु
दर के अंतर के कारण शुद्ध योग अर्थात वृद्धि उच्च होता है।
(ग) तृतीय अवस्था : इस अवस्था में जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों अधिक घट जाती है। जनसंख्या नगरीय एवं शिक्षित होती है। उनमें विज्ञान एवं तकनीकी का ज्ञान हो जाता है। लोग विचारपूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का उपयोग करती है। अतः जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या वृद्धि मंद हो जाती है। वर्तमान में विभिन्न देश जनांकिकीय संक्रमण की विभिन्न अवस्थाओं में है।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत | |
1 | |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | |
6 | |
7 | |
8 | |
9 | |
10 | |
भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था | |
1 | |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | |
6 | |
7 | |
8 | |
9 | |
10 | |
11 | |
12 | |