12th Geography 10. मानव अधिवास या बस्ती HUMAN SETTLEMENTS

12th Geography 10. मानव अधिवास या बस्ती HUMAN SETTLEMENTS

12th Geography 10. मानव अधिवास या बस्ती HUMAN SETTLEMENTS

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 12

Geography

10. मानव अधिवास या बस्ती HUMAN SETTLEMENTS

पाठ के मुख्य बिंदु

* मानव बस्ती : वह स्थान जो साधारणतः स्थाई रूप से बसा हुआ हो, उसे मानव बस्ती कहते है। इसके अंतर्गत मानव आवास के लिए भवनों तथा उनके आवागमन के मार्गों को भी सम्मिलित किया जाता है।

* मानवीय बस्तियों को प्रमुख रूप से नगरीय एवं ग्रामीण बस्तियों में बांटा जाता है, पुनः ग्राम और नगरों को उनके आकार और प्रकार्यों के आधार पर बाँटा जाता है।

* ग्रामीण बस्तियाँ: ऐसा स्थान जहां लोग जीविका के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमि पर निर्भर रहते हैं। इनका संबंध मुख्य रूप से प्राथमिक क्रियाओं के साथ होता है।

* नगरीय बस्तियाँ ऐसी बस्ती जिसमें निवासियों का मुख्य काम द्वितीयक और तृतीयक व्यवसायों से संबंधित होती है।

* बस्तियों को उनकी बसावट की सघनता के आधार पर संहत और प्रकीर्ण बस्तियों के अन्तर्गत रखा जाता है।

* संहत बस्ती: ऐसी बस्ती जिसमें मकान एक दूसरे के समीप स्थापित होते हैं। इन बस्तियों को एकत्रित / सघन / पुंजित या संकेंद्रित अधिवास/ बस्ती भी कहा जाता है। इन अधिवासों का विकास मुख्य रूप से उपजाऊ मैदान एवं नदी घाटियों के समीप देखने को मिलता है।

* प्रकीर्ण बस्तियां: ये वैसी बस्ती है, जिनमें घर प्रायः अलग-अलग या दूर दूर स्थित होते हैं तथा दो मकानों के मध्य कृषि भूमि मिलती है। इनको एकाकी बस्ती भी कहा जाता है।

* एक नगरीय बस्ती ग्रामीण बस्ती से प्रशासनिक, व्यावसायिक तथा जनसंख्या के आधार पर पृथक की जा सकती है। विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में इसके भिन्न-भिन्न मानक होते हैं।

* अपने प्रकार्यों के अनुसार नगरों को प्रशासनिक, सुरक्षात्मक, सांस्कृतिक, औद्योगिक तथा व्यापारिक और परिवहन आदि नगरों में वर्गीकृत किया जा सकता है।

* प्रशासनिक नगर : वैसे नगर जिनमें राष्ट्रीय सरकारों के प्रशासनिक विभागों के मुख्यालय हो प्रशासनिक नगर कहलाते हैं।

* सांस्कृतिक नगर : वह नगर जो धार्मिक, शैक्षणिक अथवा मनोरंजन के केंद्र होते हैं, सांस्कृतिक नगर कहलाते हैं।

* ऊष्मा द्वीप : नगर के आंतरिक भाग का तापमान उसके बाहरी भाग तथा समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में 4 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक अधिक रहता है। नगर के आंतरिक भागों को इस स्थिति में ऊष्मा द्वीप कहा जाता है।

* मिलियन सिटी : दस लाख से अधिक लेकिन एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले महानगरों को मिलियन सिटी कहते हैं।

* मेगा सिटी : एक करोड़ से अधिक जनसंख्या रखने वाले महानगरीय क्षेत्र मेगा सिटी कहलाते हैं।

* सन्नगर : एक विशाल नगरीय क्षेत्र जो अलग-अलग शहरों के आपस में मिलने से बना होता है।

* विश्व नगरी या मेगालोपोलिस एक बड़ा महानगर प्रदेश जिसमें सनगरों का समूह मिलता है।

* ग्रामीण बस्तियों की स्थिति तथा विकास को प्रभावित करने वाले कारकों में मुख्य हैं :- जलापूर्ति, भूमि, उच्च भूमि के क्षेत्र, गृह निर्माण सामग्री, सुरक्षा, वर्षा एवं सूर्य प्रकाश। इसके अतिरिक्त मिट्टी की उत्पादकता, आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक तत्व भी ग्रामीण आदिवासियों की अवस्थिति तथा विकास को प्रभावित करते हैं।

* किसी क्षेत्र में सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण करके जब वहां एक कुशल योजना के माध्यम से आवास, पेयजल तथा अन्य सभी प्रकार की संरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाती है और बस्ती का विकास होता है तो ऐसी बस्ती नियोजित बस्ती कहलाती है।

* ग्रामीण बस्तियों को उनके प्रतिरूप के आधार पर गोलाकार, वर्गाकार, रैखिक, टी आकार, वाई आकार तारे के आकार तथा क्रास आकृति में बांटा जा सकता है।

* नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण वहां की जनसंख्या का आकार, व्यवसायिक संरचना तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया जाता है।

* नगरों को उनके कार्य के आधार पर कई वर्गों में बांटा गया है जैसे : प्रशासनिक नगर, व्यापारिक या व्यवसायिक नगर, सांस्कृतिक नगर, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन नगर, औद्योगिक नगर, खनन नगर, परिवहन नगर आदि।

* ग्रामीण एवं नगरीय दोनों ही बस्तियाँ अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करती है।

* ग्रामीण बस्तियों की समस्यायें आधारभूत सुविधाओं का न मिलना होता है जैसे शुद्ध पेयजल, पक्की सड़के, चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा आदि।

* नगरीय बस्तियाँ जनसंख्या के अधिक दबाव, पर्यावरण के निम्नीकरण, आर्थिक सामाजिक-सांस्कृतिक जैसी समस्याओं का सामना करती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं।

(क) वृत्ताकारा

(ख) रेखीय

(ग) चौक पट्टी

(घ) वर्गीकार

2. निम्न में कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है?

(क) प्राथमिक

(ख) द्वितीयक।

(ग) तृतीयक

(घ) चतुर्थका

3. निम्न में किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?

(क) हांगही की घाटी।

(ख) सिन्धु घाटी

(ग) नील घाटी।

(घ) मेसोपोटामिया।

4. 2011 के प्रारम्भ में भारत में कितने मिलियन शहर थे ?

(क) 53

(ख) 41

(ग) 42

(घ) 14

5. विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन से प्रकार के संसाधन सहायक है?

(क) वित्तीय

(ख) मानतीय

(ग) प्राकृतिक

(घ) सामाजिक।

6. किसी झील के चारों ओर बसा गांव किस प्रतिरूप में होगा?

(क) रेखीय

(ख) नाभिक

(ग) तारा।

(घ) वृत्ताकार |

7. निम्नलिखित आर्थिक क्रियाओं में कौन ग्रामीण अधिवास से संबंधित है?

(क) प्राथमिक |

(ख) द्वितीयक।

(ग) तृतीयक ।

(घ) चतुर्थक।

8. पर्वतीय प्रदेशों में किस प्रतिरूप का अधिवास पाया जाता है?

(क) सीढ़ीनुमा

(ख) आयताकार ।

(ग) पंखाकार।

(घ) तारानुमा

9. टुंड्रा क्षेत्रों में एस्किमो द्वारा बर्फ के टुकड़ों से बनाए गए अधिवास को क्या कहा जाता है ?

(क) क्रॉल

(ख) इग्लू

(ग) पूर्त ।

(घ) इनमें से कोई नहीं।

10. भिलाई नगर किस वर्ग का है?

(क) औद्योगिका

(ख) व्यापारिक

(ग) परिवहन।

(घ) खनन।

11. नदी के सहारे बसा गांव किस प्रतिरूप का होगा ?

(क) आयताकार।

(ख) वृत्ताकार

(ग) अरीय |

(घ) रेखीय।

12. निम्नलिखित में कौन औद्योगिक नगर है ?

(क) केनबेरा ।

(ख) सिंगापुर |

(ग) वाराणसी।

(घ) जमशेदपुर।

13. धारावी मलिन बस्ती किस नगर में स्थित है?

(क) कोलकाता।

(ख) दिल्ली।

(ग) हैदराबाद।

(घ) मुंबई।

14. मेगा नगर की जनसंख्या कितनी होती है?

(क) 10 लाख।

(ख) 50 लाख से अधिक।

(ग) 50 लाख से कम |

(घ) एक लाख ।

15. निम्नलिखित में से कौन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है ?

(क) बीजिंग।

(ख) अदीस अबाबा।

(ग) कैनबरा |

(घ) पर्थ।

अति लघु उत्तरी

1. कौन सा बस्ती प्रतिरूप सड़कों व नदियों के किनारे विकसित होता है?

उत्तर: रैखिक प्रतिरूप ।

2. खनिज अयस्क क्या है ?

उत्तर: पृथ्वी से स्वतंत्र अवस्था में प्राप्त धातु।

3. अदीस अबाबा किस राष्ट्र की राजधानी है ?

उत्तर इथोपिया की राजधानी है। इसकी स्थापना 1878 में की गई आदिस का अर्थ है नवीन तथा अबाबा का अर्थ है पुष्प अतः इस नगर को नवीन पुष्प भी कहा जाता है।

4. 'सनगर' शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया था ?

उत्तर: सनगर शब्द का सबसे पहले प्रयोग 1915 ई. में पैट्रिक गिडीज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर अलग-अलग नगरो व शहरों के आपस में मिले जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र सन्नगर का रूप ले लेता है। जैसे - ग्रेटर लंदन, मैनचेस्टर, शिकागो, टोक्यो, बृहत मुंबई आदि।

5. मेगालोपोलिस शब्द का क्या अर्थ है ? इसका प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

उत्तर: मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर होता है. यह एक यूनानी शब्द है इसका प्रयोग सबसे पहले 1857 ईस्वी में जीन गटमेन नामक विद्वान ने किया था।

6. दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगर क्या कहलाते हैं?

उत्तर: दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर को मिलियन सिटी कहा जाता है।

7. भारत की जनगणना के अनुसार नगर में न्यूनतम कितनी जनसंख्या अनिवार्य है?

उत्तर: न्यूनतम जनसंख्या 5000 आवश्यक है।

8. किस प्रकार की बस्ती प्रतिरूप झीलों व तालाबों के इर्द-गिर्द विकसित होती है।

उत्तर: गोलाकार बस्ती प्रतिरूप।

9. एक करोड़ पा उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों को क्या कहते हैं?

उत्तरः मेगासिटी।

10. वे नगर जिनकी आकृति विषम होती है क्या कहलाते हैं?

उत्तर: अनियोजित नगर ।

11. 100% प्रतिशत नगरीय जनसंख्या वाले देश का नाम बताइए ।

उत्तर: सिंगापुर ।

12. विश्व का पहला मेगासिटी कौन सा है ?

उत्तर: न्यूयॉर्की

13. विश्व के किन्ही दो नियोजित नगरों के नाम लिखो।

उत्तर: कैनबरा एवं अदीस अबाबा ।

14. बस्ती किसे कहते हैं?

उत्तर: बस्ती मनुष्य के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को कहते है जिसमें रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके जाने आने के लिए बनाए गए रास्ते वह गलियों को सम्मिलित किया जाता है।

15. विश्व के किन्ही दो सांस्कृतिक नगरों के नाम लिखें।

उत्तर: जेरुसलम, मक्का, जगन्नाथपुरी, बनारस आदि ।

16. विश्व के किन्हीं दो औद्योगिक नगर के नाम बताएं।

उत्तर: पिट्सबर्ग एवं जमशेदपुर।

17. उच्च भूमि के क्षेत्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: वैसे क्षेत्र जहां बाढ़ के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके एवं मकान व जीवन सुरक्षित रह सके उच्च भूमि क्षेत्र कहलाते हैं।

18. प्रकीर्ण बस्ती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : वैसी बस्तियाँ जिसमें मकान काफी दूर-दूर होते हैं तथा प्राय: खेतों के द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।

19. पर्यटन नगर किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: एक ऐसा रुचिकर क्षेत्र जहां लोग प्राकृतिक या सांस्कृतिक मूल्य, ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक सुंदरता के लिए अवकाश और मनोरंजन हेतु जाया करते हैं। कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

20. मानव बस्ती किसे कहते हैं?

उत्तर: वैसा स्थान जहाँ लोगों का बसाव क्षेत्र हो मानव बस्ती कहलाता है।

21. बस्तियों को उनकी बसावट की सघनता के आधार पर कितने वर्गों में बांट सकते हैं?

उत्तर: संहत बस्ती और प्रकीर्ण बस्ती।

22. ग्रामीण बस्तियों का प्रतिरूप के आधार पर किन किन आकृतियों में बांट सकते हैं?

उत्तर : ग्रामीण बस्तियों को उनके प्रतिरूप के आधार पर गोलाकार वर्गाकार, रैखिक, टी आकार, वाई आकार, तारे के आकार तथा क्रास आकृति में बांटा जा सकता है।

23. प्रकार्यों के अनुसार नगरों को किन वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है?

उत्तर: प्रकार्यों के अनुसार नगरों को प्रशासनिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक, औद्योगिक तथा व्यापारिक और परिवहन आदि नगरों में वर्गीकृत किया जा सकता है।

24. नगरों को किस रूप में जाना जाता है?

उत्तर: नगरों को निर्माण, खुदरा एवं धोक व्यापार व व्यवसायिक सेवाओं के केंद्र के रूप में जाना जाता हैं।

25. विश्व की सबसे पहली मिलियन सिटी कौन सी है?

उत्तर: लंदन।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे ?

उत्तर- एक स्थान जो साधारणतया स्थायी या अस्थायी रूप से बसा हुआ हो, उसे बस्ती अथवा अधिवास कहा जाता है। मानव के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को बस्ती कहा जाता है, जिसमें उनके रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आवागमन के मार्गों को सम्मिलित किया जाता हो।

2. स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएशन) के मध्य अन्तर बताइए।

उत्तर: स्थान तथा स्थिति के बीच अंतर:-

स्थान (Site)

स्थिति (Situation)

(1) स्थान का तात्पर्य भूमि के उस वास्तविक टुकड़े से है, जिस पर बस्ती निर्मित होती या बसती है।

स्थिति का तात्पर्य आसपास के क्षेत्रों के संबंध में गांव या शहर की स्थिति से है।

(2) बस्ती के स्थल का भौतिक वातावरण के संबंध में अध्ययन किया जाता है।

बस्ती की स्थिति का अध्ययन भौतिक वातावरण तथा सांस्कृतिक विरासत दोनों के ही संबंध में किया जाता है।

(3) आद्र बिंदु तथा शुष्क बिंदु बस्ती के लिए आदर्श स्थल है। उदाहरण के लिए, खनन शहर, खनिज संसाधनों के नजदीक स्थित होते हैं।

किसी भी विशिष्ट क्षेत्र में बस्ती की स्थिति प्राकृतिक वातावरण को प्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित करती है।

(4)बस्ती के स्थल का भौतिक वातावरण के संबंध में स्थान उस वास्तविक भूमि का सूचक है, जिस पर बस्ती बसी होती है। जैसे एक पहाड़ी पर बसा गाँव, मैदान में बसा गाँव आदि ।

अपने परिवेश के संदर्भ में किसी स्थान की अवस्थिति कोई बस्ती जिन सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक परिवेश के बीच में बसी होती है. उन्हीं दशाओं को बस्ती की स्थिति कहा जाता है।

3. बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं ?

उत्तर- बस्तियों को उनके आकार तथा कार्य के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है:

आकार के अनुसार बस्तियाँ ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में विभाजित होती हैं। ग्रामीण बस्ती को नगरीय बस्ती से भिन्न करने का कोई सार्वभौमिक रूप से मापदंड नहीं है। जनसंख्या का आकार एक महत्त्वपूर्ण मापदंड है, जो बस्ती ज्ञात करने के लिए जनगणना विभाग द्वारा अपनाया गया है। डेनमार्क तथा फिनलैंड में लगभग 250 व्यक्तियों वाली बस्तियाँ समानांतर बस्ती कहलाती हैं, जबकि जापान में 30,000 जनसंख्या करती है। वाली बस्तियाँ, ग्रामीण बस्ती के अंतर्गत आती है।

कार्य के अनुसार बस्तियों के स्थान तथा स्थिति उनके कार्यों द्वारा ज्ञात की जाती है। कृषकों की अधिक जनसंख्या वाले गाँव उपजाऊ कृषि क्षेत्रों में विकसित होंगे। शहर अक्सर स्थान व स्थिति की विशेषताओं से संबंधित विभिन्न कारणों से विकसित हो सकते हैं। नगरों के प्रमुख कार्य व्यापार तथा वाणिज्य, यातायात व संचार, खनन, विनिर्माण, रक्षा, प्रशासन, सांस्कृतिक तथा मनोरंजन संबंधी क्रियाएँ हैं।

4. ग्रामीण बस्तियों की समस्याओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर: ग्रामीण बस्तियों की मुख्य समस्याएँ गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने का पानी, स्वच्छता तथा सफाई आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं की कमी है। विकासशील देशों में रहने वाले अधिकतर ग्रामीण निवासी कृषि करते हैं जो एक मौसमी प्रक्रिया है। बुआई और कटाई की अवधि के अतिरिक्त वे वर्ष के बाकी समय बिना किसी लाभदायक व्यवसाय के गुजारते हैं। फसल खराब होने के कारण होने वाली कुपोषण तथा भुखमरी एक प्राकृतिक परिणाम है।

5. अवैध बस्ती की तीन विशेषताओं का विवेचन कीजिए।

उत्तर- अवैध बस्ती की तीन विशेषताएँ हैं:

(i) भौतिक विशेषताएँ: स्वाभाविक गैर-कानूनी' स्तर के कारण, अवैध बस्ती में अपर्याप्त सेवाएँ तथा निम्न आधार तंत्र होता है। जल की पूर्ति, स्वच्छता, विद्युत, सड़कें, निकास व्यवस्था, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र तथा बाजार स्थल या तो अनुपस्थित होते हैं या अनौपचारिक रूप से व्यवस्थित किए जाते हैं।

(ii) सामाजिक विशेषताएँ: अधिकतर अवैध मकान निम्न आय समूह से संबंधित होते हैं निवासी मुख्यतः प्रवासी होते हैं, किंतु दूसरी या तीसरी पीढ़ी तक स्थान बदलने वाले होते हैं।

(iii) वैधानिक विशेषताएँ अवैध बस्तियों के भूस्वामित्व की पूर्णतः कमी होती है।

6. प्रशासनिक तथा सांस्कृतिक बस्तियों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर- प्रशासनिक तथा सांस्कृतिक बस्तियों को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है:

* प्रशासनिक बस्तियाँ : ये केंद्र सरकार के प्रशासनिक विभागों के मुख्यालय होते हैं जैसे कि नई दिल्ली, कैनबेरा, मास्को, बीजिंग, वाशिंगटन डी.सी, पेरिस, लंदन आदि।

* सांस्कृतिक बस्तियाँ : ऐसे बस्ती धार्मिक, शैक्षिक तथा मनोविनोदात्मक नगर होते हैं। अयोध्या, मक्का, हरिद्वार, मदुरै, वाराणसी का धार्मिक महत्त्व है। अलीगढ़, ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज शैक्षणिक शहर हैं। अमरीका में लॉसवेगास, भारत शिमला, श्रीनगर मनोविनोदात्मक शहर है।

7. विश्व के विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर : ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं:-

(क) जल की अपर्याप्त आपूर्ति ।

(ख) आधारभूत सुविधाओं का अभाव।

(ग) शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव।

(घ) अनियोजित व अनाधिकृत बस्तियों की बढ़ती संख्या ।

(ड) पक्की सड़कों की समस्या ।

8. मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताइए।

उत्तर : मानव भूगोल में मानव बस्तियों का अध्ययन मूल आधार है, क्योंकि किसी भी क्षेत्र में बस्तियों का स्वरूप उस क्षेत्र के वातावरण से मानव के सम्बन्धों को प्रदर्शित करता है। मानव द्वारा निर्मित सांस्कृतिक भू-दृश्यों में बस्ती एक महत्वपूर्ण भू-दृश्य है। बस्ती के निर्माण प्राकृतिक वातावरण के सामंजस्य के बिना संभव नहीं है। किसी क्षेत्र के मानवीय अधिवास को देखकर हम वहां के मनुष्य की संस्कृति, सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास का अनुमान लगा सकते हैं अतः मानव भूगोल में मानव बस्तियों का अध्ययन महत्वपूर्ण हो जाता है।

9. उपनगरीकरण से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: उपनगरीकरण एक नई प्रवृत्ति है, जिसमें मनुष्य शहर के घने बसे क्षेत्रों से हटकर रहन-सहन की अच्छी गुणवत्ता की खोज में शहर के बाहर स्वच्छ एवं खले क्षेत्रों में जा रहे हैं क्योंकि वर्तमान समय में मुख्य शहर में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे- ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, भीड़-भाड़, गंदगी की समस्या, मलिन बस्तियाँ आदि। बड़े शहरों के समीप ऐसे महत्वपूर्ण उपनगर विकसित हो जाते हैं, जहाँ से प्रतिदिन हजारों व्यक्ति अपने घरों से कार्य स्थल पर आते जाते हैं।

10. किस प्रकार के नगर को आप स्वस्थ नगर की श्रेणी में रखोगे?

उत्तरः विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक स्वस्थ नगर में निम्न विशेषताएँ होनी चाहिए-

(क) स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण या पर्यावरण।

(ख) सभी निवासियों की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ।

(ग) स्थानीय सरकार में समुदाय की भागीदारी।

(घ) सभी के लिए आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएँ।

11. मलिन बस्ती की मुख्य समस्याओं को लिखें।

उत्तर : मलिन बस्ती नगरीय क्षेत्र का वह आवासीय भाग है, जिसमें अत्यंत निर्धन लोग बसे होते हैं तथा जो अपनी निजी भूमि खरीदने में असमर्थ होते हैं। अतः खाली पड़ी निजी अथवा सार्वजनिक भूमि पर बस जाते हैं, जिसके कारण नगरों में अनाधिकृत और अनियमित बसाव का निर्माण हो जाता है। मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति निम्न होती है तथा यहां गरीब लोग रहते हैं। यह क्षेत्र भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होता है। मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे स्वास्थ्य एवं सफाई की सार्वजनिक सेवाओं से यह वंचित रहते हैं। यहां नैतिकता का अभाव पाया जाता है। बाल श्रम एवं बाल अपराध जैसी प्रवृतियां मिलती है। मलिन बस्तियों का समाज असंगठित होता है।

12. प्रशासनिक नगर किसे कहा जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय तथा राज्यों की राजधानियां जहां केंद्रीय सरकार या प्रांतीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं उन्हें प्रशासनिक नगर कहा जाता है। जैसे नई दिल्ली (भारत), केनबेरा (ऑस्ट्रेलिया), बीजिंग (चीन) इत्यादि राज्यों में भी प्रशासनिक कार्य वाले नगर होते हैं, जैसे- पटना (बिहार), चेन्नई (तमिलनाडु) आदि।

13. विश्व में बढ़ते हुए नगरीकरण के कारण हमें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?

उत्तर: विश्व के विकासशील राष्ट्रों में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर तीव्र जनसंख्या गति से पनापन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से लाखों लोग रोजगार की तलाश में नगरीय क्षेत्रों में प्रवास कर रहे हैं, इस प्रक्रिया को नगरीकरण कहा जाता है परंतु नगरीकरण के कारण निम्नलिखित समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं-.

जैसे- नगरीय बस्तियाँ जनसंख्या के अधिक दबाव, पर्यावरण के निम्प्रीकरण, आर्थिक सामाजिक-सांस्कृतिक जैसी समस्याओं का सामना करती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं ? इनकी विशेषताएं बताइए।

उत्तर: ग्रामीण बस्तियों के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए मुख्यतया भूमि के विदोहन पर निर्भर करते हैं, उन्हें ग्रामीण बस्ती कहा जाता है।

ग्रामीण बस्ती की विशेषताएँ निम्नांकित हैं-

(क) ग्रामीण बस्ती का जनसंख्या आकार नगरीय बस्ती की तुलना में छोटा होता है। विश्व के विभिन्न देशों में ग्रामीण बस्ती के जनसंख्या आकार की अधिकतम सीमा अलग- अलग मिलती है।

(ख) ग्रामीण बस्ती में व्यवसायों- कृषि, पशुपालन लकड़ी काटना तथा मत्स्य पालन जैसे प्राथमिक व्यवसाय जीविकोपार्जन का सर्वप्रमुख स्रोत होते हैं।

(ग) ग्रामीण बस्तियों में आधुनिकता का प्रभाव कम देखने को मिलता है, अतः यहाँ सामाजिक संगठन सुदृढ़ अवस्था में देखने में मिलते हैं।

(घ) ग्रामीण बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं का कम विन्यास देखने को मिलता है।

नगरीय बस्ती- ग्रामीण बस्ती के विपरीत नगरीय बस्ती उन बस्तियों को कहा जाता है, जहाँ के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए भूमि पर निर्भर न रहकर अन्य सेवाओं जैसे निर्माण उद्योग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन तथा अन्य सम्बन्धित सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।

नगरीय बस्ती की विशेषताएँ निम्नांकित है.

(क) नगरीप बस्तियों में गैर कृषिगत कार्यों को प्रमुखता मिलती हैं जिनमें द्वितीयक तथा तृतीयक व्यवसायों को प्रधानता मिलती है।

(ख) नगरीय बस्ती की श्रेणी में आने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या का न्यूनतम आकार अलग-अलग निर्धारित है। भारत में नगर का न्यूनतम जनसंख्या आकार 5,000 है।

(ग) नगरीय बस्ती में जनसंख्या का उच्च घनत्व, त्वरित गतिशीलता, जटिल श्रम विभाजन तथा तीव्र सामाजिक अन्तर देखने को मिलता है।

(घ) नगरीप बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं का अपेक्षाकृत अधिक विकास देखने को मिलता है।

2. विश्व के विकासशील देशों की ग्रामीण बस्तियों की छः समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर : विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता है:-

(क) जल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती है। पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

(ख) जल जनित बीमारियां जैसे हैजा, पीलिया आदि से प्रायः ग्रामीण जनसंख्या परेशान रहती है।

(ग) दक्षिण एशिया के देश प्रायः ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ एवं सूखे से ग्रस्त रहते हैं।

(घ) सिंचाई सुविधाओं का अभाव होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है।

(ड) कच्ची सड़के एवं आधुनिक संचार के साधनों का अभाव उनके विकास मार्ग में बाधा डालता है।

(च) विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है।

(छ) विकास के लिए अपेक्षित आधारभूत अवसंरचना का सदैव अभाव है।

3. विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं की विवेचना कीजिए।

उत्तर- विकासशील देशों की नगरीय बस्तियों की समस्याओं को निम्नलिखित तीन वर्गों में रखा जा सकता है-

(क) आर्थिक समस्याएँ- विश्व के विकासशील राष्ट्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के घटते अवसरों के कारण प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों की ओर पलायन कर जाती है, जिससे नगरीय क्षेत्रों में अधिक भीड़ हो जाती है, आवासों की कमी हो जाती है तथा अनाधिकृत बस्तियों की संख्या बढ़ जाती है।

(ख) सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याएँ विकासशील देशों की नगरीय बस्तियों की सामाजिक सांस्कृतिक समस्याओं में निम्नलिखित समस्याएँ महत्वपूर्ण हैं-

(i) अधिकांश नगर निवासियों को आधारभूत सामाजिक ढाँचागत सुविधाएँ भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाती हैं।

(ii) उपलब्ध स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही जनसंख्या की पहुँच से बाहर रहती हैं।

(iii) बेरोजगारी के बढ़ने तथा शिक्षा की कमी के कारण अपराध बढ़ जाते हैं।

(iv) पुरुष प्रधान प्रवास के कारण नगर में जनसंख्या का लिंगानुपात असन्तुलित हो जाता है।

(ग) पर्यावरण सम्बन्धी समस्याएँ-

(i) विभिन्न कार्यों तथा पीने के लिए जल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाती है।

(ii) घरेलू व औद्योगिक कार्यों के लिए परम्परागत ईंधन के व्यापक उपयोग के कारण वायु प्रदूषित हो जाती है।

(iii) औद्योगिक व घरेलू अपशिष्ट को सामान्य सीवर व्यवस्था में डाल दिया जाता है तथा इनके बिना शोधित किये अनिश्चित स्थानों पर डालने से जल प्रदूषण तथा संक्रामक बीमारियों की सम्भावना बढ़ जाती है।

(iv) नगरों में विशाल कंकरीट के ढाँचों की प्रमुखता मिलने से नगर के आन्तरिक भाग अधिक गर्म होकर ऊष्मा द्वीप के रूप में कार्य करने लगते हैं जिससे नगर के आन्तरिक भागों के तापमान समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में सेग्रे से 4" सेग्रे. तक अधिक हो जाते हैं।

4. विश्व के विभिन्न भागों में पाई जाने वाली बस्तियों की आकृति के आधार पर प्रति रूपों का वर्णन करें।

उत्तर: बस्तियों को उनकी आकृति के आधार पर निम्नलिखित प्रतिरूपों में विभक्त किया जाता है:-

(क) रैखिक प्रतिरूप: ऐसी बस्तियों का विकास सड़को, नदियो, नहरों, रेल लाइनों के किनारे अथवा तटबंधों के साथ-साथ होता है।

(ख) आयताकार प्रतिरूप:  ऐसी बस्तियों का विकास ऐसे : स्थानों पर होता है जहां सड़कें एक दूसरे को समकोण पर काटती है।

(ग) तारक प्रतिरूप कभी-कभी कई सड़क मार्ग विभिन्न दिशाओं से आकर एक बिंदु पर मिलते हैं, ऐसे स्थानों पर बसे गांव सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों के किनारे बने होते हैं, वहां तारे के आकार की बस्तियां विकसित हो जाती है।

(घ) वृत्ताकार प्रतिरूप ऐसी बस्तियां मुख्य रूप से किसी तालाब या झील के चारों और विकसित हो जाते हैं।

(ड) टी-आकृति प्रतिरूप ऐसी बस्तियां वहां विकसित होती है, जहां कोई सड़क मुख्य सड़क से आकर मिलती है और वहीं समाप्त हो जाती है। ऐसे स्थानों पर सड़कों के किनारे बने मकानों से टी आकृति की बस्ती विकसित हो जाती है।

(च) दुहरा ग्राम नदी पर पुल के दोनों किनारों पर बसने वाले ग्रामों का प्रतिरूप दूहरा ग्राम प्रतिरूप कहलाता है।

5. ग्रामीण बस्तियों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: ग्रामीण बस्तियों के व स्थिति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है-

(क) जलापूर्ति ज्यादातर ग्रामीण बस्तियों जल के स्रोतों के निकट स्थापित होती है, जैसे नदियां, झील, तालाब आदि। इन स्रोतों से वहां के निवासी भोजन के लिए मछलियां पकड़ते हैं तथा आवागमन के लिए जल्द यातायात का प्रयोग करते हैं।

(ख) भूमि मानव कृषि कार्यों के लिए बेहतर और उपजाऊ भूमि की चयन करते हैं और उसके नजदीक ही ज्यादातर ग्रामीण बस्तियां स्थापित होती है।

(ग) उच्च भूमि के क्षेत्र मनुष्य अपनी आवास उच्च भूमि वाले क्षेत्र में बनाते हैं ताकि बाढ़ से बचाव हो सके।

(घ) सुरक्षा मानव बस्ती का निर्माण वैसे क्षेत्रों में अधिकतर होता है, जहां राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होती हो।

(ड) वर्षा मानव बस्ती अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में बाढ़ के कारण एवं भूमि के दलदली हो जाने के कारण बहुत कम बसते हैं। कम एवं मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में ग्रामीण बस्तियां पाई जाती है।

(च) सूर्य प्रकाश : सूर्य का प्रकाश मनुष्य के स्वास्थ्य पशु तथा फसलों के लिए बहुत ही आवश्यक होता है अतः समशीतोष्ण तथा शीत प्रदेशों में सूर्य प्रकाश की प्राप्ति के आधार पर ही अधिवास बनाए जाते हैं।

6. मलिन बस्तियों की प्रमुख विशेषताएं लिखें।

उत्तर: मलिन बस्तियों की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

(क) गंदी बस्तियों के अंतर्गत झुग्गी बस्तियां, गंदी बस्तियां, झोपड़ पट्टी तथा पटरियों के किनारे बने ढांचे सम्मिलित होते हैं।

(ख) इसमें वे लोग रहते हैं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में आजीविका की खोज में प्रवासित होने के लिए विवश होना पड़ता है।

(ग) गंदी बस्तियों के अधिकांश जनसंख्या नगरी अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र में कम वेतन और अधिक जोखिम भरे कार्यों में लगी होती है।

(घ) गंदी बस्तियों में जीर्ण शीर्ण मकान, स्वास्थ्य की निम्न स्तरीय सुविधाएं, खुली हवा का अभाव तथा पेयजल की कमी प्रकाश तथा शौच जैसी आधारभूत आवश्यक सुविधाओं का अभाव होता है।

(ङ) गंदी बस्तियों के लोग अल्प पोषित होते हैं जिसके कारण इसमें विभिन्न रोगों और बीमारियों की संभावना बनी रहती है। यहां पर आग लगने की घटनाएं अधिक होती है।

(च) गंदी बस्तियों में गरीबी उन्हें नशीली दवाओं, शराब, अपराध, गुंडागर्दी, पलायन, उदासीनता और अंततः सामाजिक बहिष्कार की ओर धकेलती है।

7. ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में आधारभूत अंतर बताएं।

उत्तर: ग्रामीण बस्ती एवं नगरीय बस्ती में निम्नलिखित अंतर है:-

ग्रामीण बस्ती

नगरीय बस्ती

1. ग्रामीण बस्तियाँ छोटी होती हैं। इसकी जनसंख्या कम होती है। प्रायः ग्रामीण बस्तियाँ प्रकीर्ण व एकाकी होती हैं।

1. नगरीय बस्तियों का आकार बड़ा होता है जनसंख्या काफी अधिक होती है और यह प्रायः सघन या एकत्रित होते हैं।

2. इनके निवासियों का व्यवसाय कृषि, पशुचारण, आखेट, खनन आदि होता है।

2. नगरवासियों के व्यवसाय उद्योग, परिवहन, व्यापार व उच्च सेवाएँ होती हैं।

3. यहाँ प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उत्पादन होता है। जैसे- भोजन के लिए अनाज, कारखानों हेतु कच्चा माल जैसे कपास, गन्ना, जूट, ऊन आदि ।

3. नगरों में निर्मित माल का उत्पादन होता है। जैसे- वस्त्र, मशीनें, औजार आदि इनसे व्यापार व परिवहन का विकास होता है।

4. गाँवों में परिवहन पिछड़ी तथा पुरानी होती हैं। जैसे- कच्ची सड़क, बैलगाड़ी आदि ।

4. नगरों में परिवहन सुविधाएँ अधिकाधिक तथा विकसित होती हैं। जैसे-सड़क, रेलमार्ग, वायु मार्ग आदि।

5. गाँव में उच्च सेवाओं का अभाव होता है। ऐसी सेवाएँ यदि है भी तो वे प्राथमिक स्तर की होती हैं। जैसे प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय |

5. नगरों में उच्च सेवाएँ सुलभ रहती हैं। जैसे उच्च विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ।

 

8. विश्व में ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले किन्हीं पाँच कारकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- विश्व में ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले पांच कारक निम्नलिखित हैं-

(क) जल आपूर्ति जल मानव जीवन के लिए अनिवार्य है और बस्तियाँ, नदियों, झीलों, झरनों जैसे जल के स्त्रोतों के निकट ही स्थापित की जाती हैं, ताकि इनसे बस्ती के निवासियों को जल सुगमता से उपलब्ध हो सकें इन जलाशयों से पीने, नहाने, खाना बनाने, वस्त्र धोने, सिंचाई आदि के लिए जल का प्रयोग किया जाता है। कभी-कभी पानी की आवश्यकता लोगों को दलदल से घिरे दुद्वीपों अथवा नदी किनारों के निचले क्षेत्रों में बसने के लिए प्रेरित करती है।

(ख) भूमि बस्तियाँ बसाने के लिए लोग उपजाऊ भूमि को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि उपजाऊ भूमि कृषि को बढ़ावा देती है। प्राचीन काल में सभी बस्तियां नदी घाटियों की उपजाऊ भूमि पर स्थापित की गई थी। जैसे दक्षिणी-पूर्वी एशिया में नदी घाटियों के निम्न भागों एवं तटवर्ती मैदानों के निकटवर्ती भागों में बस्तियाँ बनाई गईं क्योंकि ये भाग चावल की खेती के लिए उपयोगी थे।

(ग) गृह निर्माण सामग्री: गृह निर्माण के लिए सामान्यतः स्थानीय रूप से मिलने वाली सामग्री का प्रयोग किया जाता प्रमुख है। इनमें पत्थर, लकड़ी, मिट्टी सरकंडे आदि है। वन क्षेत्रों में लकड़ी प्रचूर मात्रा में मिलने के कारण वहाँ ग्रामीण बस्तियाँ बस जाती है। चीन के लोपस क्षेत्र के निवासी कंदराओं में मकान बनाते थे, अफ्रीका के सवाना प्रदेश में कच्ची ईटों तथा धुव्रीय क्षेत्रों में एस्किमो हिम. खंडों से अपने इग्लू का निर्माण करते हैं।

(घ) सुरक्षा : बस्ती का निर्माण करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है और बस्तियाँ सुरक्षित स्थान पर ही बसाई जाती थीं। राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध, उपद्रव आदि की स्थिति में गांवों को सुरक्षात्मक पहाड़ियों एवं द्वीपों पर बसाया जाता था। भारत के अधिकांश दुर्ग उच्च स्थानों पर स्थित हैं।

(ङ) नियोजित बस्तियाँ: इन बस्तियों का निर्माण नियोजित ढंग से सरकार द्वारा किया जाता है। इन बस्तियों में निवासियों के आवास, जल तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करा जाती हैं। इथोपिया में सरकार द्वारा ग्रामीणीकरण योजन एवं भारत में इंदिरा गांधी नहर के क्षेत्र में नहरी बस्ति का विकास इसके अच्छे उदाहरण हैं।

9. विकासशील देशों की अधिकतर आबादी ग्रामीण है। फिर भी यहाँ की ग्रामीण बस्तियाँ कई समस्याओं से जूझ रही है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भारत, पाकिस्तान, बांग्ला देश जैसे कई विकासशील देशों में ग्रामीण जनसंख्या कुल जनसंख्या के 50 प्रतिशत से भी अधिक है। यही स्थिति विश्व के अन्य कई विकासशील देशों की है किन्तु इन देशों की ग्रामीण बस्तियाँ कई समस्याओं से जूझ रही हैं।

ग्रामीण बस्तियों की समस्याएँ

विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में जल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होती है। पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लम्बी दूरियाँ तय करनी पड़ती है। जल जनित बीमारियाँ, जैसे हैजा, पीलिया आदि सामान्य समस्या है। दक्षिणी एशिया के देश प्रायः बाढ़ एवं सूखे से ग्रस्त रहते है। सिंचाई सुविधाओं का अभाव होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है। कच्ची सड़के एवं आधुनिक संचार के साधनों का अभाव उनके विकास मार्ग में बाधा डालता है। विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। (शौच घर एवं कूड़ा-कचरा निस्तारण, विद्यालयों का अभाव विकास के लिए आपेक्षित आधारभूत अवसरंचना का सदैव अभाव रहता है।

10. बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार है? किसी बस्ती को ग्रामीण कहे जाने के क्या आधार होते हैं?

उत्तर: व्यवसाय तथा जनसंख्या के आधार पर बस्तियों को ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में वर्गीकृत किया जाता है। ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण उनकी स्थिति, कार्य तथा आकृति के आधार पर किया जाता है। नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या, व्यवसायिक सरंचना प्रशासनिक व्यवस्था, अवस्थिति एवं आकृति के आधार पर किया जाता है।

ग्रामीण बस्ती उसे कहते हैं जहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय प्राथमिक आर्थिक क्रियाओं से संबंधित होता है जैसे कृषि, पशुपालन, खनन आदि। इसके अतिरिक्त नगरीय बस्तियों की अपेक्षा यहाँ जनसंख्या कम होती है ग्रामीण क्षेत्र निर्धारित करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या की सीमा अलग-अलग है।

11. "आवासों की कमी और गंदी बस्तियों की वृद्धि विकासशील देशों में शहरी बस्तियों की प्रमुख समस्याएं है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए ।

उत्तर : उपर्युक्त कथन की निम्नलिखित उदाहरण के सहायता से पुष्टि की जा सकती हैं-

(क) लोग रोजगार के अवसर एवं नागरिक सुविधाओं के लिए शहरों की ओर आते हैं जिससे अत्यंत भीड़ की स्थिति पैदा होती है।

(ख) आधुनिक शहरों में आवासों की कमी, गंदी बस्तियों में वृद्धि और जनसंख्या का बढ़ता भाग निम्न स्तरीय आवासों मैं रहता है।

(ग) नगरीय बस्तियों की अनियोजित वृद्धि शहरों की सुन्दरता को धूमिल करती है।

(घ) एशिया पेसिफिक देशों में नगरीय जनसंख्या का 60 प्रतिशत भाग अनाधिकृत बस्तियों में रहता है।

(ड.) भारत में अधिकांश मिलियन सिटी 25 प्रतिशत निवासी अवैध बस्तियों में रहते हैं।

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत

1

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

2

विश्व की जनसंख्या : वितरण, घनत्व तथा वृद्धि

3

जनसंख्या संघटन

4

मानव विकास

5

प्राथमिक क्रियाएँ

6

द्वितीयक क्रियाएँ

7

तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

8

परिवहन एवं संचार

9

अंतरराष्ट्रीय व्यापार

10

मानव अधिवास / बस्ती

भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था

1

जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन

2

प्रवास : प्रकार, कारण एवं परिणाम

3

मानव विकास

4

मानव बस्तियाँ

5

भू-संसाधन तथा कृषि

6

जल संसाधन

7

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

8

निर्माण उद्योग

9

भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास

10

परिवहन एवं संचार

11

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

12

भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

Solved Paper of JAC Annual Intermediate Examination-2023

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare