प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 12
Geography
10. परिवहन एवं संचार TRANSPORT AND COMMUNICATION
पाठ के मुख्य बिंदु
*
परिवहन (Transport) एक स्थान से दूसरे स्थान को माल का लाना व ले जाना अथवा सवारियों
का आना-जाना परिवहन कहलाता है।
*
संचार (Communication)- समाचार अथवा विचारों का एक स्थान से दूसरे स्थान को भेजना संचार
कहलाता है।
*
राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways ): केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित व अनुरक्षित
ऐसे महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्वपूर्ण पतनो तथा रेलवे जंक्शनों
को जोड़ते हैं।
*
राज्य महामार्ग (State Highwaysk राज्य सरकारों द्वारा निर्मित व अनुरक्षित ऐसे महामार्ग
जो राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हैं।
*
सड़कों का घनत्व (Density of Roads): प्रति 100 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल के अनुपात में
सड़क मार्ग की लंबाई को सड़क का घनत्व कहते।
*
अन्तः स्थलीय जलमार्ग या आन्तरिक जलमार्ग- देश में स्थित वे नदियाँ, नहर जल तथा संकरी
खाड़ियाँ जिनका उपयोग जल परिवहन के रूप में किया जाता है।
*
पत्तन (Port) पत्तन से तात्पर्य उन तटीय स्थलों से है जहाँ जलयान अपनी यात्रा आरंभ
करते हैं तथा जहाँ आकर अपनी यात्रा समाप्त करते हैं।
*
केरल राज्य के पश्च जल को कडल कहा जाता है। अंतः स्थलीय जल मार्गों में कडल का अपना
एक विशिष्ट महत्व है। यह सस्ता जल परिवहन उपलब्ध कराने के साथ साथ भारी संख्या में
पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।
*
उपग्रह- दूरसंवेद के ऐसे प्लेटफार्म जहाँ से वायुमण्डलीय दशाओं एवं भू-संसाधनों का
ग्लोबीय स्तर पर लगातार प्रेक्षण एवं मॉनीटरिंग किया जाता है।
*
संचार के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम रेडियो, दूरदर्शन का उपयोग किया जा सकता है। जन सुधारतंत्र
सूचना प्रदान करके लोगों में राष्ट्रीय नीति और कार्यक्रमों के विषय में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है (Radio): देश में रेडियो जनसंचार का सस्ता साधन है। भारत में
1927 में रेडियो प्रसारण का प्रारंभ हुआ था। इंडिया का नाम दिया गया। स्वतंत्रता के
समय छ रेडियो स्टेशन थे। इस समय 208 स्टेशन तथा 327 प्रसारण
*
(Television) दूरदर्शन भारत का राष्ट्रीय टेलीविजन है यह संसार के सबसे महत्वपूर्ण
क्षेत्रीय प्रसारण संगठनों में से एक है। दूरदर्शन का पहला कार्यक्रम 15 दिसंबर को
प्रसारित किया गया था। दूरदर्शन तीन स्तरों वाली बुनियादी कार्यक्रम प्रसारण सेवा राष्ट्रीय,
प्रादेशिक और स्थानीय उपग्रेड (Satellites) कृत्रिम उपग्रहों के विकास और उपयोग के
द्वारा संसार और भारत के संचार तंत्र में एक क्रांति आ गई और उद्देश्यों के आधार पर
भारत की उपग्रह प्रणालियों को दो वर्गों में रखा जा सकता है भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह
प्रणाली सुदूर संवेदन उपग्रह प्रणाली (आई.आर.एस)।
*
कम्प्यूटर (Computer) कंप्यूटर का अनेक प्रकार से उपयोग किया जाता है। मूलतः कंप्यूटर
चार प्रकार से कार्य करते हैं।
*
यह अभीष्ट सूचना के निर्देशानुसार आँकड़ों का प्रसारण करता है।
*
यह सूचना को निर्गम के रूप संचारित करता है। कंप्यूटर की विशिष्ट क्षमताएँ हैं। गति,
शुद्धता, संगति, भंडारण क्षमता, शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण
भूमिका होती है।
*
पृष्ठ प्रदेश (Hinterland) : पत्तन के आस-पास का वह स्थल क्षेत्र जहाँ से उत्पादित
वस्तुएँ उस पतन से निर्यात की जाती है तथा आयातित वस्तुएँ उस क्षेत्र में वितरित की
जाती हैं।
*
वेबसाइट (Website) : कंप्यूटर के विश्वव्यापी जाल (वेब) में किसी भी वांछित सूचना को
प्राप्त करना)।
*
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (Golden Quadrangle Super High- ways):- भारतीय राष्ट्रीय
राजमार्ग प्राधिकरण ने देश में चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई को चार
लेन वाली द्रुतगामी सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का शुभारंभ
2 जनवरी 1999 को किया। इस योजना में स्वर्णिम चतुर्भुज जो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और
कोलकाता चार महानगरों को जोड़ती है।
*
परिवहन तंत्र की एकीकृत भूमिकाः एकीकृत और समन्वित परिवहन का जाल सामाजिक दूरियों,
राजनीतिक विखंडन और आर्थिक अलगाव को कम करता है। यह समाज, राज्यतंत्र और अर्थव्यवस्था
को अभिकेन्द्रीय शक्तियों को मजबूत करता है, और अपकेंद्री शक्तियों को कमजोर करने में
सहायता करता है।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?
(क)
9
(ख)
12
(ग) 16
(घ)
14
2. राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या- 1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के
बीच पड़ता है?
(क)
ब्रह्मपुत्र- सादिया - धुबरी
(ख) गंगा- हल्दिया - इलाहाबाद
(ग)
पश्चिमी तट तहर - कोट्टापुरम से कोल्लाम
(घ)
काकीनाडा - पुडुचेरी नहर
3. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित
हुआ था?
(क)
1911 ई.
(ख)
1927 ई.
(ग)
1936 ई
(घ) 1923 ई.
4. भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब हुई है ?
(क)
1990 ई.
(ख)
1992 ई.
(ग) 1995 ई.
(घ)
1996 ई.
5. भारत में सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया?
(क)
1950 ई.
(ख) 1960 ई.
(ग)
1970 ई.
(घ)
1980 ई.
6. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना मार्ग की लंबाई कितनी है?
(क)
5820
(ख) 5846 ई.
(ग)
4846 ई.
(घ)
4820 ई.
7. भारत में विश्व की सर्वोच्च सड़क कहां है?
(क)
लेह एवं श्रीनगर में
(ख) लेह एवं मनाली में
(ग)
श्रीनगर एवं जम्मू में
(घ)
जम्मू एवं शिमला में
8. कौन सा सस्ता परिवहन साधन है जो भारी सामान ढोने और लंबी दूरी के
लिए उपयुक्त है ?
(क)
सड़क परिवहन
(ख) रेल परिवहन
(ग)
वायु परिवहन
(घ)
पाइपलाइन परिवहन
9. किस वर्ष भारत में रेल परिवहन की शुरुआत हुई?
(क) 1853 ई.
(ख)
1854 ई.
(ग)
1851
(घ)
1852
10. भारतीय रेल जाल की कुल लंबाई कितनी है?
(क)
66010 कि.मी.
(ख) 66030 कि.मी.
(ग)
66020 कि.मी.
(घ)
66040 कि.मी.
11. कोंकण रेल किन राज्यों से गुजरती है?
(क)
महाराष्ट्र कर्नाटक- केरल
(ख)
महाराष्ट्र- केरल -गोवा
(ग) महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक
(घ)
महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक केरल
12. भारत की प्रथम रेलवे लाइन कहां से कहां तक चलाई गई थी?
(क)
मुंबई से गोवा
(ख)
मुंबई से पुणे
(ग) मुंबई से धाने
(घ)
मुंबई से अहमदाबाद
13. दक्षिणी पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है।
(क)
बिलासपुर
(ख)
नागपुर
(ग) कोलकाता
(घ)
भुनेश्वर
14. पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल का मुख्यालय है।
(क) गोरखपुर
(ख)
प्रयागराज
(ग)
भुवनेश्वर
(घ)
हाजीपुर
15. किस मीटर लाइन में दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 1 मीटर होती है?
(क)
बड़ी लाइन
(ख)
छोटी लाइन
(ग) मीटर लाइन
(घ)
इनमें से कोई नहीं
16. उत्तर दक्षिण गलियारा जोड़ता है।
(क) श्रीनगर से कन्याकुमारी
(ख)
श्रीनगर से गोवा
(ग)
असम से सिलचर
(घ)
असम से त्रिपुरा
17. भारत में टेलीविजन का प्रसारण कब प्रारंभ हुआ?
(क)
1940 ई.
(ख)
1910 ई.
(ग) 1959
(घ)
1951 ई.
18. भारत में वायु परिवहन की शुरुआत कब हुई थी ?
(क) 1911 ई.
(ख)
1915 ई.
(ग)
1906 ई.
(घ)
1909 ई.
19. किस वर्ष भारत को इंटरनेट की सुविधा प्राप्त हुई थी ?
(क)2000
ई.
(ख)
1998 ई.
(ग)
1978 ई
(घ) 1988
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. परिवहन को परिभाषित करें?
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्री तथा वस्तुओं को ले जाने वाले साधन को परिवहन कहते
हैं।
2. भारत में परिवहन के मुख्य साधन क्या है?
उत्तर:
भारत में परिवहन के मुख्य साधन सड़क, रेलवे वायु मार्ग और जलमार्ग है।
3. भारत में सीमा सड़क संगठन की स्थापना कब हुई है ?
उत्तर:
1960ई.
4. यात्रियों से सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाले भारतीय रेल मण्डल का
नाम बताइए।
उत्तरः
उत्तरी रेलवे मंडल यात्रियों से सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाला भारतीय रेल मंडल है।
5. भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 के सिरों के स्टेशनों के नाम
बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या वन इलाहाबाद से हल्दिया तक गंगा नदी पर स्थित है।
6. भारत में सेन्ट्रल रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
मुंबई (CST)
7. इण्डियन नेशनल सैटेलाइट सिस्टम (INSAT) का स्थापना वर्ष बताइए |
उत्तर:
इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम की स्थापना 1983 में हुई थी।
8. पाइप लाइन तरल पदार्थों एवं गैसों के परिवहन का सर्वोत्तम साधन है।
व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पाइपलाइन परिवहन तरल पदार्थों को तरल एवं गैसों के परिवहन का सर्वोत्तम साधन है क्योंकि
पाइप लाइन का एक बार निर्माण के बाद यह बिना उर्जा या अन्य शक्ति के साधनों के ही एक
जगह से दूसरी जगह परिवहित करता है।
9. स्वतन्त्रता के बाद भारत में सड़कों को सुधारने के लिए कौन-सी सड़क
योजना प्रारम्भ की गई?
उत्तरः
स्वतंत्रता के बाद भारत की सड़कों को सुधारने के लिए 20 वर्षीय सड़क योजना आरंभ की
गई।
10. पवन हंस क्या है? यह किन दो क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है?
उत्तरः
पवन हंस एक हेलीकॉप्टर सेवा है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में सेवारत है। यह उत्तर-पूर्व
सेक्टर में व्यापक रूप से पर्यटकों के द्वारा उपयोग में लाया जाता है।
11. भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों का घनत्व कम क्यों
है?
उत्तर:
पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टानों को काटकर सड़क बनाना अत्यंत खर्चीला और कठिन होता है।
अतः सड़कों का घनत्व कम पाया जाता है।
12. भारत में दक्षिणी रेलवे के मुख्यालय का नाम बताइए।
उत्तरः
दक्षिण रेलवे का मुख्यालय चेन्नई है।
13. भारत में पाइप लाइन परिवहन के दो प्रमुख नेटवकों के नाम बताएं।
उत्तरः
पाइपलाइन के दो प्रमुख नेटवर्क
(क)
असम के नहरकटिया नूनमति-बरौनी के तेल शोधन कारखाने तक,
(ख)
हजीरा - विजयपुर जगदीशपुर गैस पाइपलाइन।
14. इंटरनेट क्या है?
उत्तर:
इंटरनेट कंप्यूटर का एक विश्वव्यापी नेटवर्क है जो संपूर्ण देश अथवा महादेशों के पार
फैला होता है यह लाखों उद्यमी, सरकारी एजेंसियां शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यक्तियों
को परस्पर जोड़ता है।
15. परिवहन किन क्रियाकलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के तीन प्रमुख
प्रकारों के नाम बताएँ ।
उत्तर:
परिवहन तृतीयक क्रियाकलाप को अभिव्यक्त करता है। परिवहन के तीन प्रकार स्थल परिवहन,
जल परिवहन और वायु परिवहन है।
16. 'संचार' से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तरः
एक स्थान से दूसरे स्थान तक विचारों, मतों तथा बातचीत का आदान-प्रदान संचार कहलाता
है। जिन माध्यमों से संदेश या समाचार पहुंचाए जाते हैं, उन्हें संचार के साधन कहते
हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में 'एयरइंडिया' तथा 'इंडियन एयरलाइंस'
के योगदान की विवेचना करें।
उत्तर:
वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण करके दो निगम एयर इंडिया लिमिटेड तथा इंडियन एयरलाइंस
का गठन किया गया अब इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय हो गया। पात्रियों तथा
नौभार यातायात दोनों के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं उपलब्ध कराता है। यह अपनी सेवाओं
द्वारा विश्व के सभी महाद्वीपों को जोड़ता है।
2. भारत में आंतरिक जलमार्ग के उचित विकास न होने के कारण बताएं।
उत्तर:
भारत में आंतरिक जलमार्गों के उचित विकास न होने हेतु उत्तरदायी कारण निम्नलिखित हैं:
(क)
भारत की नदियों तथा नहरों में जल का नियमित प्रवाह नहीं है। वर्षा समाप्त होने के बाद
जल स्तर कम हो जाता है।
(ख)
नदी मार्ग में झरनों तथा तीक्ष्ण घुमाव की उपस्थिति जलमागों के विकास को अवरुद्ध करती
है।
(ग)
नदियाँ जल स्तर नहीं बनाए रखतीं, क्योंकि नदियों का अधिकतम जल सिंचाई के लिए प्रयुक्त
होता है। अतः नदियों में जल की मात्रा कम हो जाती है, जो उन्हें नौपरिवहन के लिए अनुपयुक्त
बनाती है।
3. भारत में रेलतंत्र के असमान विकास क्यों है ? इसके कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
भारत में असमान रेलतंत्र के विकास के कारण इस प्रकार हैं : . उत्तरी मैदानों में समतल
भूमि के साथ उच्च जनसंख्या घनत्व व उच्च कृषीय तथा औद्योगिक क्षेत्रों में, रेलवे के
विकास के लिए अत्यधिक उपयुक्त स्थितियाँ हैं। फलस्वरुप रेलवे का विकास अधिक हुआ हैं
। पर्वतीय, वन एवं बर्फीले क्षेत्रों में रेल तंत्र का विकास कम पाया जाता है।
4. भारत में सड़क तथा रेल परिवहन एक-दूसरे के पूरक हैं स्पष्ट करें।
उत्तर-
सड़क तथा रेल परिवहन एक-दूसरे के पूरक है:
(क)
सड़क परिवहन घर तथा रेलवे स्टेशन के बीच एक जोड़ है. क्योंकि यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध
कराता है।
(ख)
सड़क परिवहन खेतों तथा कारखानों को रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। दूरवर्ती स्थानों पर
से जायी जाने वाली वस्तुएँ स्टेशन तक ट्रकों में लाई जाती है।
(ग)
रेल परिवहन भारी वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि सड़क परिवहन ग्रामीण
क्षेत्रों से शहरी बाज़ार तक शीघ्र नष्ट हो जाने वाले उत्पादों (फल, सब्जियी, दूध तथा
डेरी उत्पाद के परिवहन के लिए महत्त्वपूर्ण है।
5. राष्ट्रीय महामागों की विशेषताओं को बताएं।
उत्तर-
राष्ट्रीय महामार्ग की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
(क)
राष्ट्रीय महामार्ग देश के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ते है।
(ख)
इन सड़कों का अनुरक्षण तथा निर्माण केंद्रीय सरकार द्वारा किया जाता है।
(ग)
राष्ट्रीय महामागों की कुल लंबाई 100475 कि०मी० है ।
6. 'स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग क्या है? इन महामार्गों की चार विशेषताएँ
अभिव्यक्त कीजिए।
उत्तर-
स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग देश के चार विशाल महानगरों दिल्ली- मुंबई-चेन्नई- कोलकाता
को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क परियोजना है। इसकी लंबाई 5846 किलोमीटर 4/6 लेन वाली है।
इसकी चार मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है:
*
'स्वर्णिम चतुर्भुज महामागों के पूरा हो जाने के बाद शहरों के बीच यात्रा के दौरान
लगने वाली समय तथा इनके बीच की दूरी काफ़ी कम हो गई।
*
वाहनों की तीव्र तथा अवरोध मुक्त गतिविधि ईंधन की बचत करती है। ये महामार्ग देश के
विभिन्न भागों तक वस्तुओं को सहज परिवहन में मदद करते हैं।
*
स्वर्णिम चतुर्भुज का निर्माण सड़क परिवहन प्रणाली के तथा लिए वरदान है।
7. राज्य महामार्ग के गुणों को बताएं।
उत्तर:
राज्य महामार्ग के निम्नलिखित गुण है:
(क)
राज्य महामार्ग राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालय तथा अन्य महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ते
हैं राष्ट्रीय महामार्ग और से जुड़े होते हैं के प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं।
(ख)
इन महामागों का निर्माण तथा अनुरक्षण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।
(ग)
राज्य महामार्ग की कुल लंबाई 1,54522 कि०मी०है।
8. भारत में उपग्रह प्रणाली के महत्व का वर्णन करें।
उत्तर:
उपग्रह संचार का नवीनतम माध्यम है, इसके माध्यम से दूर संचार तथा दूरदर्शन के कार्यक्रमों
में सहायता मिलती है। उपग्रह के माध्यम से छात्रों को जानकारी मिल सकती है जहां मानव
नहीं पहुंच सकता है। भारत के उपग्रह प्रणाली को दो भागों में विभाजित किया जा सकता
है।
(क)
भारतीय राष्ट्रीय सुदूर संवेदन उपग्रह प्रणाली (INSAT)- इसकी स्थापना 1983 में हुई
थी। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी घरेलू संचार उपग्रह प्रणालियों में से
एक है। यह एक बहुद्देशीय उपग्रह प्रणाली है, जो दूरसंचार मौसम विज्ञान संबंधी तथा विभिन्न
कार्यक्रमों के लिए उपयोगी है।
(ख)
भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह प्रणाली- इसका मार्च 1988 में रूस के वैकानूर से आई आर
एस - वन एक (IRS -1A) बनने के प्रक्षेपण के साथ आरंभ हो गई थी । भारत ने भी अपना स्वयं
का प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी विकसित किया । उपग्रह अनेक वर्ण क्रम में स्पेक्ट्रेल बैंड
समूह को एकत्रित करते हैं तथा विभिन्न उपयोगों हेतु स्टेशनों पर संप्रेषित करते हैं।
हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर आंकड़ों के अधिग्रहण एवं परिक्रमण की सुविधा
उपलब्ध कराती है। प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए यह बहुत ही उपयोगी है।
9. यातायात तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखाएँ क्यों कहे जाते
हैं?
उत्तर:
यातायात और संचार के साधन किसी देश तथा वहाँ की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ कहे जाते
हैं जिस प्रकार हमारे शरीर में रक्त नलिकाओं से रक्त का परिसंचरण पूरे शरीर में होता
रहता है, तभी शरीर स्वस्थ रहता है, जिस भाग में रक्त नहीं पहुँचता शरीर का वही अंग
बेकार हो जाता है। उसी प्रकार देश के जिस भाग में यातायात या संचार के साधन नहीं पहुँचते।
वे प्रदेश अन्य प्रदेशों से पिछड़े रह जाते हैं। देश के अन्य भागों की अपेक्षा वहाँ
राजनैतिक और आर्थिक प्रगति नहीं हो पाती है। इसलिए देश के प्रत्येक क्षेत्र में समुचित
परिवहन तथा संचार व्यवस्था होनी चाहिए। यातायात और संचार साधन इसलिए आवश्यक हैं, कि
इनसे देश का विकास होता है। यात्री और माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर तेजी से आ जा
सकते हैं। शिक्षा, संस्कृति, व्यापार तथा आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए परिवहन तथा
संचार साधन अति आवश्यक है। इसीलिए इन साधनों को देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ
कहा जाता है।
f
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं? इनके विकास को प्रभावित
करने वाले कारकों की विवेचना करें।
उत्तर:
व्यक्ति और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाली सेवा या सुविधा को
परिवहन कहते हैं। इससे देश का सांस्कृतिक सामाजिक और नैतिक विकास का प्रत्यक्ष रूप
से प्रभाव पड़ता है। परिवहन के प्रमुख साधन के अंतर्गत स्थल परिवहन, जल परिवहन और वायु
परिवहन आते हैं। स्थल परिवहन के अंतर्गत सड़क, रेलवे और पाइपलाइन आते हैं। जल परिवहन
के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग और महासागरीय मार्ग आते हैं। वायु में चलने वाले
यान, वायु परिवहन के अंतर्गत आते हैं।
परिवहन
के विकास को प्रभावित करने वाले कारक निप्रलिखित हैं
(क)
भौतिक कारक
भारत
में प्राकृतिक विविधता पाई जाती है। देश के समतल भागो में सड़क और रेल मार्ग का विकास
अधिक हुआ है जबकि पर्वतीय दलदली, बाढ़ प्रभावित, भूमि अपरदित क्षेत्रों में परिवहन
का विकास कठिन एवं चुनौतीपूर्ण है। अतः इन क्षेत्रों में सीमित विकास ही संभव हुआ है।
सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में परिवहन का अल्प विकास हुआ है।
(ख)
जलवायु
भारत
का पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्रों में तथा अधिक वर्षा वाले पूर्वोत्तर क्षेत्रों तथा
पश्चिमी घाट के असमतल व पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित स्तर पर ही स्थल यह परिवहन मार्गों
का विकास हो पाया है।
(ग)
आर्थिक कारक
देश
में आर्थिक रूप से सपत्र क्षेत्रों में सड़क व रेल मार्ग का उच्च घनत्व पाया जाता है
जबकि आर्थिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में स्थलीय परिवहन मार्गों का घनत्व न्यूनतम
है। नगरीय और औद्योगिक विकसित क्षेत्रों में परिवहन की बेहतर सुविधा पाई जाती है, जबकि
पिछड़े क्षेत्रों में परिवहन का विकास बहुत कम दिखाई पड़ता है।
(घ)
प्रशासनिक कारक
अच्छी
प्रशासनिक सुविधाओं वाले राज्य में परिवहन के तंत्र का विकास अधिक एवं बेहतर गुणों
वाली पाई जाती है। परिवहन को प्रभावित करने वाले कुछ अन्य कारकों के अंतर्गत जनसंख्या
घनत्व, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक तथा राजनीतिक कारक का भी प्रभाव पड़ता है।
2. पाइप लाइन परिवहन से लाभ एवं हानि की विवेचना करें।
उत्तरः
पाइपलाइन परिवहन देश में आधुनिक परिवहन की एक सस्ती एवं सुगम प्रणाली है। पाइपलाइन
गैस तरल पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधाजनक और सक्षम परिवर्तन
प्रणाली है। यहां तक कि इनके द्वारा ठोस पदार्थों को भी तरल में बदलकर वाहित किया जा
सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासन के अधीन स्थापित ऑल इंडिया
लिमिटेड कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण उत्पादन और परिवहन में संलग्न है।
एशिया की पहली 1157 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन असंगठित क्षेत्र से बरौनी कितने तक का निर्माण
किया था।
लाभ:
(क)
इसके निर्माण में केवल आरंभिक लागत ही आती है, बाद में किसी प्रकार के निवेश की आवश्यकता
नहीं होती है।
(ख)
इसके संचालन तथा रखरखाव में बहुत कम खर्च पड़ता है।
(ग)
यह परिवहन माध्यम, अन्य सभी माध्यमों से सस्ता है। परिवहन के अन्य साधनों के कार्यान्वयन
में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, पाइपलाइन परिवहन में ऊर्जा की बचत होती है।
(घ)
किसी भी भूभाग में बिछाया जा सकता है, दुर्गम स्थानों तक भी पाइपलाइन के द्वारा परिवहन
हो सकता है।
(ङ)
इसमें समय की बचत होती है।
(च)
परिवहन से प्रदूषण की संभावनाएं नहीं होती है, यह पर्यावरण के अनुकूल होता है।
हानि:
(क)
यह लचीला नहीं है, पाइपलाइन परिवहन द्वारा केवल तरल पदार्थ का एक निर्धारित स्थानों
तक ही परिवहन किया जा सकता है।
(ख)
एक बार स्थापित क्षमता को बढ़ाया या घटाया नहीं जा सकता।
(ग)
पाइप लाइनों की सुरक्षा तथा मरम्मत कार्य भी कठिन है।
(घ)
इसमें किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं, रिसाव का पता लगाना
कठिन होता है. प्रारंभ में पाइप लाइन का निर्माण काफी चुनौतीपूर्ण तथा लागतपूर्ण होती
है।
3. भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तरः
द्वितीय विश्व युद्ध से पहले तक आधुनिक प्रकार के सड़क परिवहन अत्यंत सीमित थे। इसके
विकास का प्रयास 1943 ई. में नागपुर योजना बनाकर किया गया। स्वतंत्रता के पश्चात भारत
में सड़कों के विकास के लिए एक विस्तृत 20 वर्षीय सड़क परियोजना 1961ई में आरंभ की
गई जिसका उद्देश्य सड़कों की दशा के सुधार के साथ-साथ इसकी लंबाई को विस्तृत करना था।
भारत
की सड़क प्रणाली विश्व का तीसरा विशालतम प्रणाली मे से एक है। इसकी कुल लंबाई 54.8
लाख किलोमीटर है। विश्व में सबसे बड़ा एवं लंबा सड़क जाल संयुक्त राज्य अमेरिका का
लगभग 65.8 लाख किलोमीटर है। तत्पश्चात दूसरे स्थान पर यूरोप का विस्तृत सड़क जाल है।
आर्थिक
विकास में सड़कों का महत्व
भारत
के आर्थिक विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सड़क मार्गों द्वारा भारत
का प्रतिवर्ष लगभग 85 प्रतिशत यात्री तथा 70 प्रतिशत भार- यातायात का परिवहन किया जाता
है। सड़क मार्ग सीधे उत्पादक एवं उपभोक्ता को जोड़ता है, यह दरवाजे से दरवाजे तक
(Door to Door ) परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण साधन है। इसके अतिरिक्त
यह अन्य परिवहन प्रकारों का संयोजक भी होता है रेलवेस्टेशन, हवाई अड्डों तथा बन्दरगाहों
को उनके पृष्ठ प्रदेशों से जोड़ता है। भारत के आर्थिक विकास में सड़कों को भूमिका निम्नांकित
हैं
क.
भारत कृषि प्रधान देश है। यहां कृषि उत्पादकों को बाजारों तक पहुँचाने का काम सड़कों
के द्वारा ही होता है। सड़कों के विकास ने गहन व विस्तृत कृषि को सम्भव बनाया है।
ख.
भारत में खनिजों का भंडार है। खनिजों को उद्योगों में ले जाने के लिए तथा तैयार माल
को बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सड़कों के विकास से देश में
औद्योगिक विकास को पर्याप्त प्रोत्साहन मिला है।
ग.
सड़कों के विकास ने देशभर में विभिन्न वस्तुओं के मूल्यों में मिलने वाले अन्तर को
कम किया है।
घ.
समय व धन की बचत हुई है।
ङ
श्रम को गतिशील बनाकर बेरोजगारी की समस्या को कम किया है।
च.
सड़कों के माध्यम से माल ढोने में समय तथा व्यय में बचत होती है।
छ.
परिवहन के अन्य साधनों की सफलता सड़क पर निर्भर करती हैं। भारत जैसे विकासशील देशों
में सड़क लोगों के लिए
ज.
सुलभ साधन है यह लोगों के लिए आसानी से पहुंच तक है।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत | |
1 | |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | |
6 | |
7 | |
8 | |
9 | |
10 | |
भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था | |
1 | |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | |
6 | |
7 | |
8 | |
9 | |
10 | |
11 | |
12 | |