12th Geography 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन POPULATION : DISTRIBUTION, DENSITY, GROWTH AND COMPOSITION

12th Geography 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन POPULATION : DISTRIBUTION, DENSITY, GROWTH AND COMPOSITION

12th Geography 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन POPULATION : DISTRIBUTION, DENSITY, GROWTH AND COMPOSITION

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 12

Geography

1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन 

पाठ के मुख्य बिंदु

* जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है। इसे गणितीय घनत्व कहते है

* कायिक घनत्व - किसी क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि व उस क्षेत्र की जनसंख्या के बीच का अनुपात।

* कृषि घनत्व प्रति वर्ग किमी. कृषि योग्य भूमि पर निवासित कृषक - को कृषि घनत्व कहा जाता है।

* जनसंख्या वृद्धि-दो निश्चित समय अवधियों के मध्य किसी क्षेत्र विशेष के रहने वाले लोगों की संख्या में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते है इसकी दर को प्रतिशत में अभिव्यक्त किया जाता है।

* प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि : अशोधित जन्म दर तथा अशोधित मृत्यु दर के अंतर को जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि कहा जाता है।

* जनसंख्या विस्फोट-मृत्यु दर में तेजी से गिरावट तथा उच्च जन्म दर के प्रभाव से रहने पर जनसंख्या में होने वाली तीव्र वृद्धि को जनसंख्या विस्फोट कहा जाता है।

* जनसंख्या संघटन - भूगोल के अन्तर्गत जनसंख्या संघटन अध्ययन का एक सुस्पष्ट क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत आयु संरचना, लिंग संरचना, निवास का स्थान, मानव प्रजातीय लक्षण, जातीय संरचना, भाषाई संरचना, धार्मिक संरचना व व्यावसायिक विशेषताओं आदि का अध्ययन किया जाता है। दूसरे शब्दों में जनसंख्या के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विशेषताओं को जनसंख्या का संघटन कहते है

* मुख्य श्रमिक वर्ष में कम-से-कम 183 दिन कार्य करता है। सीमांत श्रमिक वर्ष में 183 दिनों से कम दिन कार्य करता है।

* कुल जनसंख्या में क्रियाशील श्रमिक जनसंख्या का प्रतिशत ही श्रम की प्रतिभागिता दर कहलाती है।

* किसी भी राष्ट्र के संसाधनों का समुचित उपयोग एवं राष्ट्र के विकास में जनसंख्या का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

* राष्ट्र के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग और देश की प्रौद्योगिकी एवं व्यापारिक उन्नति वहां निवास करने वाली जनसंख्या के वितरण, उनकी कुशलता एवं क्षमता पर निर्भर करती है।

* किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या को मानव शक्ति संसाधन मानकर उनके सभी पहलुओं का अध्ययन करना आवश्यक है।

* भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है, जो संपूर्ण विश्व के कुल क्षेत्रफल का 24% है, लेकिन यहां विश्व की कुल जनसंख्या का 17.64% जनसंख्या निवास करती है।

* जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में चीन का प्रथम स्थान है, जबकि भारत का दूसरा स्थान है। लेकिन क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत सातवां स्थान रखता है।

* भारत में जनसंख्या वृद्धि तीव्र गति से बढ़ रही है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 102.87 करोड़ थी, वहीं 2011 में 121.02 करोड़ हो गयी।

* भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जबकि सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।

* भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक जनसंख्या पुदुचेरी में तथा सबसे कम जनसंख्या लक्षद्वीप में पाई जाती है।

* भारत की 15वीं जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई. इस समय भारत के जनगणना आयुक्त सी. चंद्रमौली थे।

* भारत में जनसंख्या का वितरण असमान है। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्र हैं वहां जनसंख्या सघन पायी जाती है, जबकि पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में जनसंख्या विरल पायी जाती है।

* जनसंख्या के असमान वितरण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं। जैसे - उच्चावच, जलवायु, जलापूर्ति, वर्षा की मात्रा, उपजाऊ मृदा, कृषि, परिवहन की सुविधा, खनन एवं औद्योगिक केंद्र, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टताएं आदि ।

* भारत में जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को इकट्ठा करने का कार्य भारतीय जनगणना आयोग का है यह आयोग प्रति 10 वर्षों के अंतराल पर जनगणना संपन्न कराती है।

* भारत में सर्वप्रथम जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में की गई थी, जो अधूरी एवं अपूर्ण थी। वर्ष 1881 ई में पहली बार व्यवस्थित जनगणना की गई।

* भारत में जनसंख्या घनत्व भी असमान है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

* भारत में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार है, जिसका जनसंख्या घनत्व 1102 है। जबकि सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है, जिसका जनघनत्व 17 है।

* वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 68.8 तथा नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 31.2 था।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है ?

(क) 102.8 करोड़

(ख) 128.7 करोड़

(ग) 118.2 करोड़

(घ) 121.02 करोड़

2. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?

(क) पश्चिम बंगाल

(ख) केरल

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) पंजाब

3. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?

(क) तमिलनाडु

(ख) केरल

(ग) महाराष्ट्र

(घ) गोआ

4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?

(क) चीनी-तिब्बती

(ख) आस्ट्रिक

(ग) द्रविड़

(घ) भारतीय आर्य

5. भारत में राष्ट्रीय युवा नीति कब आरंभ की गई ?

(क) फ़रवरी 2014

(ख) फरवरी 2015

(ग) जनवरी 2014

(घ) फरवरी 2016

6. भारत के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?

(क) पश्चिम बंगाल

(ख) बिहार

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) राजस्थान

7. दस रुपये के नोट पर कितनी भाषाएँ छपी हुई है ?

(क) 15

(ख) 14

(ग) 16

(घ) 17

8. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है ?

(क) झारखण्ड

(ख) राजस्थान

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) मध्य प्रदेश

9. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन सा है ?

(क) स्थलाकृति

(ख) मिट्टी प्राकृतिक

(ग) वनस्पति

(घ) जलवायु

10. वर्ष 2011 के अनुसार भारत में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कितना है?

(क) 283

(ख) 382

(ग) 482

(घ) 400

11. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?

(क) अरुणाचल प्रदेश

(ख) मेघालय

(ग) बिहार

(घ) केरल

12. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है?

(क) महाराष्ट्र

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) पश्चिम बंगाल

(घ) बिहार

13. वर्तमान में भारत के कुल राज्यों की संख्या कितनी है ?

(क) 30

(ख) 29

(ग) 38

(घ) 28

14. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

(क) 32,87,263 वर्ग किलोमीटर

(ख) 32,87,260 वर्ग किलोमीटर

(ग) 32.85,263 किलोमीटर

(घ) 32.80,263 वर्ग किलोमीटर

15. भारत में विश्व की कुल कितना प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?

(क) 17.64%

(ख) 17.00%

(ग) 15.64%

(घ) 26.25%

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या किस देश में है?

उत्तर: चीन

2. विश्व में दूसरा सघनतम बसा हुआ देश कौन है?

उत्तर: भारत

3. भारत में पहली संपूर्ण जनगणना कब हुई थी ?

उत्तर : 1881 ई. में

4. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या कहां केंद्रित है?

उत्तरः नदी घाटी क्षेत्र में

5. कृषि जनसंख्या के अंतर्गत सम्मिलत होते हैं?

उत्तरः कृषि जनसंख्या के अंतर्गत कृषक, कृषि मजदूर और उनके परिवार के सदस्य सम्मिलत होते हैं।

6. भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर कितना है

उत्तर: 1.64%

7 भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार श्रमिकों का प्रतिशत कितना है?

उत्तर : 39.8%

8. कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं?

उत्तर : 54.6%

लघु उत्तरीय प्रश्न

(1) भारत के अत्यंत उष्ण एवं शुष्क तथा अत्यंत शीत व आद्र प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्व निम्न है। इस कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने में जलवायु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मानव अति शुष्क, अत्यंत शीत, अति आद्र प्रदेशों में रहना पसंद नहीं करता है, क्योंकि वहां रहने से लोगों के क्रियाकलापों में अधिक दिक्कतें आती है। ऐसे क्षेत्र मानव के स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं होता है। अतः लोग विषम जलवायु में रहना पसंद नहीं करते हैं, फलस्वरुप वहां जनसंख्या घनत्व कम पाया जाता है।

2. भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारण को लिखिए।

उत्तरः भारत के बिहार राज्य में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत बहुत अधिक है। विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उतरदायी कारक उपजाऊ कृषि भूमि है।

3. भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता ऊंची क्यों है?

उत्तर: आर्थिक विकास के निम्न स्तरों वाले राज्यों में श्रम की सहभागिता दर ऊंची है, क्योंकि निर्वाह अथवा लगभग निर्वाह के आर्थिक क्रियाओं के निष्पादन के लिए अनेक कामगारों की जरूरत पड़ती है।

4. "कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।" स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां का जनसंख्या का एक बड़ा भाग अपनी आजीविका के लिए कृषि कार्य करता है। अतः कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों की सर्वाधिक लगभग 54.6% कृषक एवं कृषि मजदूर है।

5. राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के दूरदर्शी प्रस्ताव क्या है?

उत्तरः देश के युवाओं को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाना उनके द्वारा भारत को राष्ट्रों के समूह में अपना उचित स्थान प्राप्त करने में सक्षम बनाना, इसका मुख्य उद्देश्य या दूरदर्शी प्रस्ताव है।

6. भारत सरकार की 2015 में कौशल विकास तथा उद्यमिता के लिए बनाई नीति के उद्देश्य बताइए।

उत्तर : भारत सरकार ने 2015 में कौशल विकास तथा उद्यमिता के लिए नीति बनाई है, जिसका उद्देश्य देशभर में हो रही कौशल से संबंधित गतिविधियों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करना है। साथ ही साथ इन सभी गतिविधियों को एक मानक के साथ बांधना तथा विभिन्न कौशलों को इनके भाग केंद्रों के साथ जोड़ना है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।

उत्तर- भारत एक विशाल देश है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है। इसका जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है इतना लम्बे-चौड़े भूभाग का धरातलीय स्वरुप, मिट्टी की उर्वरता, जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों, नगरीकरण आदि में विविधता पाई जाती है।

सामाजिक, आर्थिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में भी विविधता पायी जाती है। इन विविधताओं का घनिष्ठ संबंध देश के जनसंख्या के स्थानिक वितरण पर पड़ता है। भारत में जनसंख्या का ऐसा ही असमान वितरण प्रदर्शित होता है। इसे निम्नलिखित वर्गों में विभक्त करते हैं।

(क) उच्च घनत्व वाले राज्य (800 व्यक्ति/ वर्ग कि. मी. से अधिक)

(ख) मध्यम घनत्व वाले राज्य (400 - 800 व्यक्ति / वर्ग कि.मी.)

(ग) मध्यम से निम्न घनत्व वाले राज्य (100- 400 व्यक्ति/वर्ग कि.मी.)

(घ) अति निम्न घनत्व वाले राज्य (100 व्यक्ति/ वर्ग कि.मी. से कम)

12th Geography 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन POPULATION : DISTRIBUTION, DENSITY, GROWTH AND COMPOSITION

(क) उच्च घनत्व वाले राज्य : उच्च घनत्व वाले राज्य के अंतर्गत 800 व्यक्ति / वर्ग कि.मी. से अधिक वाले राज्य आते हैं। जनसंख्या का सर्वाधिक घनत्व बिहार (1102 व्यक्ति / वर्ग कि.मी.), पश्चिम बंगाल (1029 व्यक्ति / वर्ग कि.मी.), केरल 859 व्यक्ति / वर्ग कि.मी. तथा उत्तर प्रदेश 828 व्यक्ति / वर्ग कि.मी है।

बिहार, पश्चिम बंगाल, तथा उत्तर-प्रदेश गंगा का उपजाऊ नदी घाटी क्षेत्र हैं, जहाँ उपजाऊ मिट्टी, सिंचाई के लिए पर्याप्त जल, अनुकूल धरातलीय एवं जलवायवीय दशाएँ गहन कृषि उत्पादकता के लिए बेहतर है केरल तथा तमिलनाडु राज्यों की अधिकांश भाग पर समुद्र तटीय मैदान एवं नदी घाटियों के क्षेत्र हैं। फलस्वरूप इन राज्यों के अधिकांश भाग सघन बसे हुए हैं।

(ख) मध्यम घनत्व वाले राज्य : इसके अंतर्गत 400 से 800 व्यक्ति/वर्ग कि.मी. घनत्व आते हैं। तमिलनाडु 555 व्यक्ति/ वर्ग कि.मी., हरियाणा 573 व्यक्ति / वर्ग कि. मी., पंजाब 550 व्यक्ति / वर्ग कि.मी., झारखण्ड 414 व्यक्ति / वर्ग कि.मी आदि राज्य आते हैं। इन राज्यों में समुद्र तटीय मैदान, नदी घाटियों के क्षेत्र तथा पठारी क्षेत्र हैं। नदी घाटियों में अधिक घनत्व मिलता है जबकि पठारी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम पाया जाता है।

(ग) मध्यम से निम्न घनत्व वाले राज्य : इसके अंतर्गत 100 से 400 व्यक्ति/ वर्ग कि.मी. घनत्व आते हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा, राजस्थान आदि राज्य इसके अंतर्गत आते हैं। पर्वतीय, पठारी, मरुस्थलीय, मध्यम वर्षा क्षेत्र होने के कारण यहाँ जनसंख्या घनत्व मध्यम हैं।

(घ) अति निम्न घनत्व वाले राज्य : इसके अंतर्गत 100 व्यक्ति / वर्ग कि.मी. घनत्व से कम वाले राज्य आते हैं। सिक्किम, मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह केन्द्र शासित प्रदेश आते हैं। अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम घनत्व 17 व्यक्ति / वर्ग कि. मी. है। तीनों राज्य उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित पर्वतीय राज्य है, जहाँ सीमित कृषि योग्य भूमि की उपलब्धता प्रमुख कारण हैं।

उपयुक्त विवरण को देखने से पता चलता है कि इन अंतर के बावजूद भारत अनेकता में एकता का देश है, जहां प्रत्येक राज्य का एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध रखते हैं।

2. भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संघटन का विवरण दीजिए।

उत्तरः किसी व्यक्ति का कृषि, विनिर्माण, व्यापार, सेवा अथवा किसी प्रकार के व्यावसायिक क्रियाओं में कार्यरत होना ही जनसंख्या का व्यावसायिक संघटन कहलाता है। इस वर्ग में मुख्य रूप से 15 से 60 वर्ष के आयु समूह वाले कार्यशील जनसंख्या ही कार्यरत है। वर्ष 2011 की जनगणना में भारत की कार्यशील जनसंख्या को चार प्रमुख वर्गों में विभक्त किया गया है, जो निम्न हैं-

क. कृषक

ख. कृषि मजदूर

ग. घरेलू उद्योग श्रमिक

घ. अन्य श्रमिक

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां के अधिकांश लोग कृषि करते हैं। कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 54.6% कृषक और कृषि मजदूर हैं, जबकि केवल 3.8% घरेलू उद्योगों में लगे हैं और 41.6% अन्य श्रमिक हैं, जो गैर घरेलू उद्योगों,व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण, मरम्मत तथा अन्य सेवाओं में लगे हुए हैं। द्वितीयक और तृतीयक सेक्टर की तुलना में प्राथमिक सेक्टर में श्रमिकों की संख्या अधिक है।

पुरुष श्रमिकों की संख्या स्त्री श्रमिकों की संख्या से तीनों सेक्टरों में अधिक है। महिलाओं की संख्या प्राथमिक सेंटर में अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि कुछ वर्षों में महिलाओं की वित्तीय क्षेत्रों में सहभागिता में भी सुधार हुई है।

संवर्ग

जनसंख्या

 

व्यक्ति

कुल श्रमिकों का प्रतिशत

पुरुष

स्त्री

प्राथमिक

26,30,22.473

54.6

165447075

97575398

द्वितीयक

18336307

3.8

9775635

8560672

तृतीयक

200384531

41.6

156643220

43741311

तालिका: भारत में श्रम-शक्ति का सेक्टर-वार संघटन (2011)

पिछले कुछ दशकों में भारत में कृषि सेक्टर के श्रमिकों के अनुपात में कमी आयी है। (2001 में 58.2% से 2011 में 54.6% ) परिणामस्वरूप, द्वितीयक और तृतीयक सेक्टर में सहभागिता दर बढ़ी है यह श्रमिकों को खेत आधारित रोजगारों पर निर्भरता से गैर-खेत आधारित रोजगारों पर निर्भरता को इंगित करता है। यह देश की अर्थव्यवस्था में सेक्टर स्थानांतरण है। यह देश में सीमित कृषि भूमि की उपलब्धता के साथ-साथ बड़े पैमाने पर होने वाले नगरीकरण तथा औद्योगीकरण को भी प्रदर्शित करता है ।

देश के विभिन्न सेक्टरों में श्रम सहभागिता दर की स्थानिक भिन्नता है। उदाहरण के तौर पर हिमाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में कृषकों की संख्या बहुत अधिक है। दूसरी ओर बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कृषि मजदूरों की संख्या अधिक है। दिल्ली, चंडीगढ़ और पुडुचेरी जैसे अत्यधिक नगरीकृत क्षेत्रों में श्रमिकों बहुत बड़ा अनुपात अन्य सेवाओं में लगा हुआ है। यह न केवल सीमित कृषि भूमि की उपलब्धता को बल्कि वृहद् स्तर पर होने वाले नगरीकरण और औद्योगीकरण द्वारा गैर-कृषि सेक्टरों में और अधिक श्रमिकों की आवश्यकता को भी इंगित करता है।

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत

1

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

2

विश्व की जनसंख्या : वितरण, घनत्व तथा वृद्धि

3

जनसंख्या संघटन

4

मानव विकास

5

प्राथमिक क्रियाएँ

6

द्वितीयक क्रियाएँ

7

तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

8

परिवहन एवं संचार

9

अंतरराष्ट्रीय व्यापार

10

मानव अधिवास / बस्ती

भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था

1

जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन

2

प्रवास : प्रकार, कारण एवं परिणाम

3

मानव विकास

4

मानव बस्तियाँ

5

भू-संसाधन तथा कृषि

6

जल संसाधन

7

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

8

निर्माण उद्योग

9

भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास

10

परिवहन एवं संचार

11

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

12

भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

Solved Paper of JAC Annual Intermediate Examination-2023

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare