12th Geography 5. प्राथमिक क्रियाएँ PRIMARY ACTIVITIES
12th Geography 5. प्राथमिक क्रियाएँ PRIMARY ACTIVITIES
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 5. प्राथमिक
क्रियाएँ PRIMARY ACTIVITIES पाठ के मुख्य बिंदु *
आर्थिक क्रियाएँ मानव अपनी आजीविका चलाने एवं आय प्राप्त करने के लिए जिन कार्यों को
करता है, उनको आर्थिक क्रियाओं के अंतर्गत सम्मिलत किया जाता है। *
मानव द्वारा किए जाने वाले आर्थिक क्रियाकलापों को चार वर्गों में बांटा जाता है- 1.
प्राथमिक क्रियाकलाप 2.
द्वितीयक क्रियाकलाप । 3.
तृतीयक क्रियाकलाप | 4.
चतुर्थक क्रियाकलाप । *
प्राथमिक क्रियाएँ : प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण पर निर्भर होती है, क्योंकि ये क्रियाएँ
पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों जैसे भूमि, जल, वनस्पति, भवन - निर्माण सामग्री तथा खनिजों
के उपयोग से संबंधित होती है। *
प्राथमिक क्रियाकलाप के अंतर्गत वैसे व्यवसायों को सम्मिलित किया जाता है, जिनके द्वारा
मानव प्राकृतिक संसाधनों का प्रत्यक्ष उपयोग करता है। *
प्राथमिक क्रियाकलाप के अंतर्गत आखेट, भोजन संग्रह, पशुचारण, मत्स्यपालन, वानिकी, कृषि
एवं खनन जैसे कार्यों को सम्मिलित किया जाता है। *
आर्थिक क्रियाएँ : मानव की ऐसी गतिविधियाँ जो आय उत्पन्न करती हैं। *
संग्र…