12th Geography 11. अंतरराष्ट्रीय व्यापार INTERNATIONAL TRADE

12th Geography 11. अंतरराष्ट्रीय व्यापार INTERNATIONAL TRADE
12th Geography 11. अंतरराष्ट्रीय व्यापार INTERNATIONAL TRADE
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 11. अंतरराष्ट्रीय व्यापार INTERNATIONAL TRADE पाठ के मुख्य बिंदु * व्यापार अर्थव्यवस्था का आधार तथा आधुनिक मानव समाज का बुनियादी आर्थिक क्रिया है किसी भी देश का विदेशी व्यापार वहां के आर्थिक विकास का प्रमुख मापदंड होता है। * व्यापार का तात्पर्य वस्तुओं और सेवाओं के स्वैच्छिक आदान-प्रदान से होता है, व्यापार के दो पक्ष होते हैं, बेचने वाला एवं खरीदने वाला। * व्यापार के दो स्तर होते हैं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं राष्ट्रीय व्यापार । जब सेवाओं का आदान-प्रदान अर्थात व्यापार दो देशों के मध्य होता है, तो उसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। जब किसी देश के अंदर व्यापार होता है तो उसे राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। * आयात- जब वस्तुओं को दूसरे देशों या जगहों से मंगाई जाती है तो उसे आयात कहते हैं। * निर्यात- जब वस्तुओं को दूसरे देशों या जगहों में भेजी जाती है तो उसे निर्यात कहते हैं। * वस्तु विनिमय दो पक्षों के मध्य परस्पर लाभ के लिए मुद्रा के जगह पर वस्तुओं का ही एक दूसरे से आदान-प्रदान करते हैं तो उसे वस्तु विनिमय कहत…