12th Hindi Core अभिव्यक्ति और माध्यम 6. आलेख लेखन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 6.
आलेख लेखन प्रश्न- 1. आलेख से आप क्या समझते हैं? उत्तर-
आलेख गद्य लेखन की विधा है। आलेख दो शब्दों से मिलकर बना है- आ + लेख। 'आ' उपसर्ग
यह प्रकट करता है कि लेख सर्वांगपूर्ण और सम्यक् हो और लेख अर्थात किसी एक विषय पर
उससे संबंधित विचार। अतः 'आलेख' गद्य लेखन की वह विधा है, जिसमें किसी एक विषय पर
सर्वांगपूर्ण तथा सम्यक् विचार होते हैं। आलेख किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो सकते
हैं जैसे- खेल, राजनीति, फिल्म आदि । आलेख में विषय की तथ्यात्मक, विश्लेषणात्मक
अथवा विचारात्मक जानकारी होती है। आलेख
समाचारेत्तर साहित्य और उससे भिन्न पत्रकारीय लेखन का ही एक विशिष्ट रूप है,
जिसमें विविध तत्वों जैसे- प्रामाणिकता, गंभीरता, बौद्धिकता, बहुआयामी व्यापकता
एवं सामाजिकता की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इन तत्वों की उपस्थिति में ही आलेख
अपना पूर्ण स्वरूप ग्रहण करता है। आलेख
में मुख्य रूप से दो अंग प्रयुक्त होते हैं। प्रथम अंग है भूमिका तथा द्वितीय व
महत्वपूर्ण अंग है विषय का प्रतिपादन | भूमिका के अंतर्गत शीर्षक का अन…