12th Hindi Core आरोह भाग -II 13. धर्मवीर भारती - काले मेघा पानी दे

12th Hindi Core आरोह भाग -II 13. धर्मवीर भारती - काले मेघा पानी दे
12th Hindi Core आरोह भाग -II 13. धर्मवीर भारती - काले मेघा पानी दे
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 13. धर्मवीर भारती - काले मेघा पानी दे पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न-1 लोगों ने लड़कों की टोली को मेढ़क मंडली नाम किस आधार पर दिया ? यह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी ? उत्तर- अनावृष्टि होने पर गाँव के किशोर, बच्चे टोली बनाकर गली-गली घूमकर लोगों से पानी माँगते थे, जब उनपर लोग पानी डालते तब प्रसन्नतापूर्वक पानी से सराबोर होकर धूल-मिट्टी में लोट-पोट जाते थे। गाँव के कुछ लोगों को लड़कों का नंग धड़ंग होकर कीचड़ में लथपथ होना बुरा लगता था। वे इसे गँवारपन और अंधविश्वास समझते थे, इसलिए उन्होंने लड़कों की ऐसी टोली को मेढ़क मंडली नाम दिया था। जबकि बच्चों का ऐसा मानना था कि वे इंदर की सेना के सैनिक है और उसी के लिए वे लोगों से पानी का दान माँगते है। अतः वे स्वयं को इंदर सेना के नाम से पुकारते थे। प्रश्न- 2. जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया? उत्तर- जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को निम्न तर्कों द्वारा सही ठहराया- त्याग और दान की महत्ता ऋषि-मुनियों ने दान को सबसे ऊँच…