Class 12 Economics Short Mock Test-1 (21.12.23)

Class 12 Economics Short Mock Test-1 (21.12.23)

Class 12 Economics Short Mock Test-1 (21.12.23)

Economics Short Mock Test-1

Full marks-25.

Time:-45 minutes.

Date:-21.12.2023

नोट: सभी प्रश्न का उत्तर अनिवार्य है

• प्रश्न संख्या 1 से 16 तक एक अंक है।

• प्रश्न संख्या 17 एंव 18 के लिए दो-दो अंक है।

• प्रश्न संख्या 19 के लिए 5 अंक है।

Section- A (16 X 1=16) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. किसने कहा अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है ?

a. रोबिन्स एडम

b. स्मिथ

c. मार्शल

d. इनमे से कोई नही

2. सबसे पहले MICRO शब्द का प्रयोग किसने किया ?

a. मार्शल

b. केन्स

c. रैगनर फ्रीश

d. माल्थस

3. कैसे उत्पादन किया जाए ? इसका सम्बन्ध किससे है?

a. उत्पादन की तकनीक का चुनाव

b. उत्पादन की वितरण की समस्या

C. साधनों की कुशल प्रयोग की समस्या

d. साधनो की विकास की समस्या

4. एक वस्तु की सभी इकाइयों से प्राप्त होने वाले उपयोगिता को क्या कहेंगे ?

a. सीमान्त उपयोगिता

b. कुल उपयोगिता

c. अधिकतम सन्तुष्टि

d. अतिरिक्त उपयोगिता

5. एक वस्तु एक प्रयोग की दशा में उपभोक्ता संतुलन की क्या शर्त है ?

a. MU > P

b. M < P

c. MU = P

d. MU #P

6. अनधिमान वक्र का सिद्धांत किसने दिया ?

a. मार्शल

b. गौसेन

c. चेपमेन

d. हिक्स तथा एलेन

7. गिफन पदार्थों की माँग वक्र का ढाल कैसा होता है ?

a. ऊपर की और उठता हुआ

b. नीचे की और गिरता हुआ

c. दाएं और गिरता हुआ

d. बाए और गिरता हुआ

8. प्रतिस्थापन वस्तु का उदाहरण है:-

a. कलम और स्याही

b. चाय और कॉफी

c. मक्खन और ब्रेड

d. तीनों

9. माँग का नियम किन वस्तुओं पर लागु होता है ?

a. प्रतिष्ठा सूचक

b. घटिया वस्तु

c. सामान्य वस्तुओं

d. सभी पर

10. माँग की लोच को प्रभावित करने वाले तत्व कौन-कौन से हैं ?

a. वस्तु की प्रकृति

b. आय का स्तर

c. कीमत स्तर

d. सभी

11. कुल लागत (TC) का सूत्र लिखें ?

a. TC= AC X Q

b. TC= TFC + TVC

c. दोनो

d. कोई नहीं

12. यदि पूर्ति वक्र Y- अक्ष के समान्तर हो तो पूर्ति की लोच कितनी होगी ?

a. E= 1

b. E=0

c. E>1

d. E>1

13. त्याग किये गए उत्तम विकल्प की लागत कौन सी लागत कहलाती है ?

a. वास्तविक लागत

b. उत्पादन लागत

c. अवसर लागत

d. निहित लागत

14. वस्तु की एक इकाई बेचने से कुल आगम (TR) में होने वाले वृद्धि क्या कहलाती है ?

a. औसत आगम

b. कुल आगम

c. कुल लागत

d. सीमान्त आगम

15. किस प्रकार का बाजार में फर्म कीमत स्वीकारक होती है ?

a. शुद्ध प्रतियोगिता

b. पूर्ण प्रतियोगिता

c. एकाधिकारी

d. एकाधिकारी प्रतियोगिता

16. पूर्ण प्रतियोगिता की दशा में फर्म की संतुलन का एक शर्त है:-

a. MR = MC

b. MR > MC

c. MR < MC

d. MR = MC = 0

Section- B (2 x 2=4) लघु उत्तरीय प्रश्न

17. सीमान्त उपयोगिता की परिभाषा दें।

उत्तर - उपयोग की गई वस्तु की एक अरिरिक्त इकाई के परिवर्तन से कुल उपयोगिता में जो परिवर्तन आता है उसे सीमान्त उपयोगिता कहते हैं।

समीकरण के रूप में :-

MUnth= TUn-TUn-1 

MU=ΔTUΔQ

18. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार की क्या अभिप्राय है ?

उत्तर - पूर्ण प्रतियोगिता एक ऐसी बाजार की दशा को सम्बोधित करती है जिसमें क्रेताओं तथा विक्रेताओ की बड़ी संख्या होती है, तथा प्रचलित कीमत पर समरूप वस्तुएँ बेची जाती है। इसमें फर्मों के प्रवेश तथा छोड़ने की स्वंतत्रता होता है। इस बाजार में क्रेताओं तथा विक्रेताओं को बाजार की दशाओं का पूर्ण ज्ञान होता है तथा वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ण गतिशीलता होती है।

Section- C (5 x 1=5) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

19. एक वस्तु की माँग की मूल्य लोच 3 है। एक गृहस्त 6 रूपये प्रति इकाई कीमत पर इसकी 30 इकाइयों की माँग करता है। गृहस्त वस्तु की कितनी माँग करेगा यदि कीमत कम होकर 5 रूपये प्रति इकाई रह जाती है ?

उत्तर - दिया है: P = 6, Q = 30, Ed =3, P=-1, Q=? 

Ed=(-)ΔQΔP×PQ

3=(-)ΔQ-1×630

90 = 6 Q तथा

ΔQ=906 = 15

कीमत तथा माँग में उल्टा सम्बन्ध होता है। इसलिए कीमत कम होने पर माँग Q+Q = 30+15= 45 इकाइयाँ होगी।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare