Class 11 History 5. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएं

Class 11 History 5. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएं
Class 11 History 5. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएं
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 इतिहास (History) 5. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएं स्मरणीय तथ्य ☞ रेनेसाँ शब्द का शाब्दिक अर्थ पुनर्जागरण होता है। ☞ 1860 ईस्वी में वर्कहर्ट ने 'द सिविलाइजेशन ऑफ़ द रेनेसाँ' नामक पुस्तक लिखी ☞ 1341 ईस्वी में पैट्रार्क को राजकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया। ☞ 1453 ईस्वी में कुस्तुंतुनिया के बाइजेंटाइन को ओटोमन तुर्की ने पराजित किया । ☞ 1495 ईस्वी में लिओनार्दो द विंची ने "द लास्ट सपर" चित्र बनाया। ☞ माइकल एंजेलो ने 'सिस्टीन चैपल' की छत पर चित्र बनाया ☞ पैट्रार्क ने इस बात पर जोर दिया की प्राचीन लेखकों की रचनाओं को अच्छी तरह से पढ़ा जाए। ☞ पैट्रार्क को मानवतावाद का पिता कहा जाता है। ☞ नई संस्कृति को 19वीं शताब्दी के इतिहासकारों ने मानवतावाद नाम दिया। ☞ फ्लोरेंस इटली के सबसे जीवंत बौद्धिक नगर के रूप में प्रसिद्ध हुआ और कलात्मक कृतियों के सृजन का केंद्र बन गयाँ। ☞ मानवतावादी मानते थे कि मनुष्य ईश्वर की देन है, लेकिन इसे अपना जीवन मुक्त रूप से चलाने की पूरी आजादी है।