अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ (Benefits of International Trade)

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ (Benefits of International Trade)
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ (Benefits of International Trade)
प्रश्नः अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कौन-कौन से लाभ है? व्यापार में भाग लेने वाले देशों के बीच ला भ का विभाजन किस प्रकार होता है? इसे कैसे मापा जाता है? → अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से लाभों का विवरण दीजिये ? उत्तर :- आज का युग अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का युग माना जाता है। आज हम अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कारण दुनिया के किसी भी वस्तु का उपभोग करते है। प्रो. एल्सवर्थ के शब्दों में," अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार अधिक लोगों के जीवन बसर करने, अधिक विविध आवश्य क ताओं की पूर्ति करने एवं उच्च जीवन स्तर का उपभोग करने की अनुमति देता है जो अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के अभाव में संभव नहीं होता " । 20वी शताब्दी में अधिकांश देशों का आर्थिक विकास अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कारण ही हुआ है। यदि यूरोप में कच्चा माल तथा खाधान्न का आयात नहीं हुआ होता तो वहाँ औद्योगिक क्रांति नहीं हुई होती। प्रो एल्सवर्थ ने भी अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के महत्त्व तथा  लाभों के संदर्भ में कहा " मलाया के रबर तथा मध्यपूर्व के पेट्रोल के बिना पश्चिमी यूरोप के देशों की कारे तथा यात्री बसे गतिहीन हो जाती है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ अन…