व्यापार की शर्ते (TERMS OF TRADE)
प्रश्न: व्यापार की शर्तों से आप क्या समझते है? व्यापार की शर्तों को प्रभावित करने
वाले कारकों की विवेचना कीजिए ? उत्तर:- जिस द र
पर एक देश की वस्तुओं का विनिमय दूसरे देश की वस्तुओं से होता है तो उसे व्यापार की शर्तें कहा जाता
है। अन्य शब्दों में, दो देशों में दो वस्तुओं के व्यापार का विनिमय अनुपात का संबंध
व्यापार की शर्तों से होता है। अतः जब दो या दो से अधिक वस्तुओं का व्यापार किया जाता
है तो हम कह सकते हैं कि व्यापार की शर्तों का संबंध उस दर से होता है जिन पर आयातों और निर्यातों का विनिमय किया जाता है। संक्षेप में, व्यापार शर्तें निर्यात कीमतों और आयात कीमतों में संबंध व्यक्त करती
है। डॉ. मार्शल ने व्यापार की शर्तों के लिए 'विनिमय दर ' प्रो. टाॅ र्जिग ने 'शुद्ध अदल बदल व्यापार शर्तें तथा पी गू ने इसे 'विनिमय की वास्तविक दर' कहा है। सूत्र से , व्यापार की शर्तों = आयात का कुल मूल्य ÷ निर्यात का
कुल मूल्य किसी देश के लिये व्यापार की शर्तें दो प्रकार की हो सकती
है। (1) अनुकूल व्यापार की शर्ते :- एक देश के लिये व्यापार की शर्तें उस समय अनुकूल होती
है जब उसके आयातो के मूल्य की तु लन…