भारत की जनसंख्या नीतियाँ (POPULATION POLICIES OF INDIA)

भारत की जनसंख्या नीतियाँ (POPULATION POLICIES OF INDIA)
भारत की जनसंख्या नीतियाँ (POPULATION POLICIES OF INDIA)
प्रश्न - जनसंख्या नीति का अर्थ, आवश्यकता व उद्देश्य लिखिए। ☞ भारत में स्वतंत्रता के बाद जनसंख्या नीति को स्पष्ट कीजिए। ☞ विकसित तथा विकासशील देशों में जनसंख्या नीति को स्पष्ट करके भारत की जनसंख्या नीति को स्पष्ट कीजिए। उत्तर - भारत में प्रतिवर्ष तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। 1901 में जो भारत की जनसंख्या 23.84 करोड़ थी वह 2011 में 121.01 करोड़ पहुँच गई है। तीव्र गति से बढ़ती हुई भारत की जनसंख्या हमें गंभीरतापूर्वक यह विचार करने को विवश करती है कि इसे किस प्रकार नियन्त्रित किया जाये। भारत की जनसंख्या की तीव्र गति से निंदा करते हुए डॉ० चन्द्रशेखर ने कहा है कि "भारतवर्ष में सन्तानोत्पत्ति एक सबसे बड़ा कुटीर उद्योग बन गया है।" श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने कहा था कि, "जनसंख्या के तीव्र गति से बढ़ते रहते आयोजित विकास करना बहुत कुछ ऐसी भूमि पर मकान खड़ा करने के समान है, जिसे बाढ़ का पानी बराबर बहा ले जा रहा हो।" योजना आयोग ने भी प्रायः इसी प्रकार का विचार व्यक्त किया है- "भारत जैसी स्थिति वाले देश में जनसंख्या की वृद्धि की दर का आर्थिक विकास एवं प्रति व्यक्ति जी…