Class 11 Geography 4. महासागरों और महाद्वीपों का वितरण (Distribution of Oceans and Continents)
Class 11 Geography 4. महासागरों और महाद्वीपों का वितरण (Distribution of Oceans and Continents) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 4.
महासागरों और महाद्वीपों का वितरण
(Distribution of Oceans and Continents) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ पृथ्वी के 29% भाग पर महाद्वीप और 71% भाग पर महासागर फैले
हुए हैं। ☞ पृथ्वी की उत्पत्ति के बाद से लगभग 3.8 अरब वर्ष पहले महाद्वीपों
एवं महासागरों का निर्माण हआ महादवीप एवं महासागर जिस रूप में आज है, उस रूप में पहले
नहीं थे। ☞ कई वैज्ञानिकों ने समय-समय पर यह प्रमाणित करने का प्रयास
किया कि निर्माण के आरम्भिक दौर में सभी महाद्वीप इकट्ठे थे। ☞ अटलांटिक महासागर के दोनों तरफ की तट रेखाओं में अत्यधिक
समानता पाई जाती है। इस समानता का कारण वैज्ञानिकों ने दक्षिण एवं उत्तरी अमेरिका का
यूरोप एवं अफ्रीका के साथ जुड़े होने की संभावना व्यक्त किया। 1556 ई. में एक डच मानचितर्वेत्ता
अब्राहम ऑरटेलियस (Abraham Ortelius) ने सर्वप्रथम इस संभावना को व्यक्त किया था। ☞ एंटोनियो पैलेग्रीनी ने तीनों महाद्वीपों को इकट्ठा करते
हुए एक मानचित्र बनाया था। ☞