Class 11 Political Science 7. संघवाद प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान (Political Science) 7.
संघवाद स्मरणीय तथ्य ☞ संघवाद
सरकार का वह रूप है, जिसमें शक्ति का विभाजन केंद्र सरकार और राज्य सरकार अथवा
क्षेत्रीय सरकारों के मध्य होती है। ☞ डेनियल
जे इलाजारा के अनुसार "संघीय व्यवस्था ऐसा तंत्र बनाती है जो विभिन्न
व्यवस्थाओं को एक सर्वोपरि राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ती है ताकि प्रत्येक अपने
मौलिक राजनीतिक अखंडता को बनाए रख सके।" ☞ ए.वी.
डायसी के अनुसार" संघ शासन अपनी इकाइयों का विलय नहीं; बल्कि संघ की कामना
करती है।" ☞ डॉ
बी आर अंबेडकर का कथन है कि" मैं नहीं जानता कि कनाडा के संविधान में यूनियन
शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है? लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि प्रारूप
समिति ने इसका प्रयोग क्यों किया? भारत एक संघ है जिसकी कोई इकाई उसे छोड़ नहीं सकती।
संघ अनाशवान है। ☞ भारत
को 'विविधता में एकता' के रूप में परिभाषित किया है। कभी-कभार इसे विविधताओं के
साथ एकता की संज्ञा भी दी जाती है। ☞ संघवाद
एक संस्थागत प्रणाली है जो दो प्रकार की राजनीतिक व्यवस्थाओं को समाह…