Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 8. आओ, मिलकर बचाएँ

Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 8. आओ, मिलकर बचाएँ
Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 8. आओ, मिलकर बचाएँ
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core आरोह भाग -1 काव्य-खंड पाठ 8 . आओ, मिलकर बचाएँ - निर्मला पुतुल जीवन-सह-साहित्यिक परिचय कवयित्री- निर्मला पुतुल जन्म- 6 मार्च, 1972 दुमका (झारखण्ड), माता- कांदिनी हांसदा पिता- सिरील मुरम्, शिक्षा- राजनीति शास्त्र से स्नातक और नर्सिंग में डिप्लोमा। रचनाएं- नगाड़े की तरह बजते शब्द, अपने घर की तलाश में। निर्मला पुतुल बहुचर्चित संथाली लेखिका, कवयित्री के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। इनकी कविताओं का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़, नागपुरी, पंजाबी, नेपाली आदि भाषाओं में हो चुका है। कविता लेखन के साथ-साथ पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से निर्मला शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवाधिकार और आदिवासी महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर लगातार सक्रिय हैं। अनेक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुकी निर्मला फिलहाल निर्वाचित मुखिया हैं। साहित्यिक विशेषताएँ- निर्मला जी अपनी कविताओं में आदिवासी समाज की विसंगतियों को काफी तल्लीनता से दिखाया है। कठिन परिश्रम के बावजूद खराब आर्थिक स्थिति, कु…