Class 11 Hindi Core वितान पाठ 1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर
Class 11 Hindi Core वितान पाठ 1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core वितान पाठ 1 . भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर - कुमार गंधर्व जीवन-सह-साहित्यिक परिचय लेखक-
कुमार गंधर्व जन्म- 8
अप्रैल, 1924 सुलेभावि, जिला बेलगांव (कर्नाटक) मूल नाम-
शिवपुत्र सढिदारमैया कोमकाली पत्नी वसुन्धरा कोमकाली, सम्मान- सन्
1977 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा सन 1980 में पद्म
विभूषण से सम्मानित किया गया था। निधन- 12
जनवरी, 1992 देवास मे। साहित्यक विशेषताएँ- 10 वर्ष की उम्र में गायकी की पहली मंचीय प्रस्तुति। इनके
संगीत की मुख्य विशेषता मालवा लोक धुनों और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का सुंदर
सामंजस्य है। इन्होंने लोगों में रचे-बसे लुप्तप्राय पदों का संग्रह कर और उन्हें
स्वरों में बाँधकर अंतर्राष्ट्रीय पहचान दी। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर
को जैसे साहित्यिक विमर्श के केंद्र में स्थापित किया, वैसे ही कुमार गन्धर्व ने
कबीर को शास्त्रीय संगीत के केन्द्र में स्थापित किया। उनका गायन कालातीत और
सर्वकालिक है। उन्होंने शास्त्रीय गायकी में लोक तत्वों को समाहित किया और भजन
गायक…